Get Started

आंध्र प्रदेश ग्राम / वार्ड स्वयंसेवक भर्ती 2020 - 10700 पदों पर करें आवेदन !

6 years ago 2.2K द्रश्य

पंचायत राज और ग्रामीण विकास विभाग,आंध्र प्रदेश ने ग्राम स्वयंसेवक(ग्रामीण) / वार्ड स्वयंसेवक(शहरी) रिक्तियों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से सरकार द्वारा 10700 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी।

आंध्र प्रदेश ग्राम / वार्ड स्वयंसेवक भर्ती विवरण अधिसूचना 2020 

दुनिया भर में Covid-19 का प्रकोप अभी थमा नही है, ऐसे में लोक हित को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार लॉकडाउन, घर-घर राशन और अन्य जरुरी सेवाएं प्रदान करने के हर संभव प्रयास कर रही है। हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार ने कुछ ग्राम स्वयंसेवकों और वार्ड स्वयंसेवकों के पद से इस्तीफा(कोरोना वायरस महामारी जैसे संकट के दौरान) देने से उत्पन्न हुई अनुपस्थिति के कारण खाली पदों पर रिक्तियों को भरने की आवश्यकता जताई है।

आंध्र प्रदेश(AP) ग्राम / वार्ड स्वयंसेवक भर्ती 2020 के बारे में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें समय-सीमा, पात्रता मानदंड, आयु, योग्यता, आरक्षण आदि का उल्लेख किया गया है।

  • आवेदक  को शहरी के मामले में नगर  पालिका या ग्रामीण के मामले में उसी पंचायत का निवासी  होना चाहिए।

  • भर्ती  के लिए योग्य व इच्छुक युवा  वर्ग 24 अप्रैल  2020 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सभी  पात्र आवेदकों को चयन के लिए  इटंरव्यू के लिए बुलाया जाएगा  और इसी के आधार पर नियुक्ति  होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां:

            

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि             

        
            

20-04-2020                          

        
            

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि             

        
            

24-04-2020                          

        
            

आवेदनों की जांच

        
            

25-04-2020                          

        
            

चयन समितियों द्वारा इंटरव्यू

        
            

27 से 29-04-2020                          

        
            

चयनित स्वयंसेवकों को सूचना पत्र

        
            

27 से 29-04-2020                          

        
            

स्वयंसेवकों की पोस्टिंग

        
            

01-05-2020                          

        

स्वंयसेवक भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को हम इस लेख में कुल रिक्तियां, महत्वपूर्ण तिथी, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया जैसी तमाम जरुरी जानकारी दे रहे हैं, वह निम्न प्रकार से हैं-

पंचायत राज और ग्रामीण विकास विभाग पद विवरण:

पद  के नाम  पद  की संख्या
           

ग्राम  स्वयंसेवक

           

5200

           

वार्ड  स्वयंसेवकों

           

5500

           

कुल पद

           

10700

आवश्यक पात्रता मापदंड:

वे उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वह नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा -

न्युनतम आयु - 18  वर्ष

अधिकतम आयु - 35  वर्ष

शैक्षणिक योग्यता -

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से निर्धारित योग्यता प्राप्त होना जरुरी है-

  • आदिवासी  क्षेत्र के लिए 10वीं  पास

  • ग्रामीण  क्षेत्र के लिए इंटर पास

  • शहरी  क्षेत्र के लिए डिग्री पास

आवेदन कैसे करें -

उम्मीदवारों को विभाग द्वारा प्रदान की गई वेबसाइट लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा:-

https://gswsvolunteer.apcfss.in/

महत्वपूर्ण लिकं –

           

ऑनलाइन आवेदन

           

यहां क्लिक करें

           

अधिसूचना

           

यहां क्लिक करें

           

अधिकारिक वेबसाइट

           

यहां क्लिक करें

निष्कर्ष:

दोस्तों, यदि आप इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्यता प्राप्त है, तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है। वहीं हमारे पोर्टल पर रजिस्टर कर आप प्रतिदिन नई रिक्तियां और परीक्षाओं के बारे में नियमित रुप से अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

इस पोस्ट में, मैंने स्वंयसेवक पदों की भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी को सरल रुप में समझाने का हर संभव प्रयास किया है,यदि आपको पंचायत राज और ग्रामीण विकास विभाग,आंध्र प्रदेश भर्ती 2020 के बारे में अधिक प्रश्न है,तो हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।

ऑल द बेस्ट!!

Related categories

संबंधित पोस्ट

सबसे विस्तृत एग्जाम तैयारी प्लेटफार्म

Examsbook Prep ऐप आज ही प्राप्त करें