Get Started

असम पुलिस भर्ती 2021 - 4890 SI और कांस्टेबल पदों पर बंपर वैकेंसी!!

2 years ago 1.3K Views

प्रिय उम्मीदवारों,

असम सरकार ने असम पुलिस भर्ती 2021 के माध्यम से 4000 से अधिक पदों पर महिला-पुरुष अभ्यर्थियों के लिए तीन अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किये हैं। राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर (UN-आर्मड ब्रांच), कांस्टेबल (UB & AB) और कांस्टेबल (AB) के कुल 4890 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। SLPRB नोटिफिकेशन 2021 के जरिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। हालांकि, SLPRB असम ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बड़ी संख्या में भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह शानदार मौका है।

पुलिस भर्ती 2021 मे शामिल होने के लिए इच्छुक युवाओं को कोई भी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

आइए SLPRB भर्ती के बारे में विस्तार से जानते हैं  -

SLPRB असम - कांस्टेबल भर्ती  2021

उम्मीदवारों का सेलेक्शन फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। जिसके लिए तिथि और स्थान ईमेल, एसएमएस और अन्य विभिन्न माध्यमों और SLPRB वेबसाइट (www.slprbassam.in ) के माध्यम से सूचित किया जाएगा। परीक्षाएं केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी, जिनके आवेदन फॉर्म पूरी तरह से सही होंगे।

  • प्रत्येक श्रेणी में रिक्तियों का 30% महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां -

एडवर्टाइजमेंट नंबर पदों के नाम नोटिफिकेशन तिथि ऑनलाइन आवेदन तिथि
No. SLPRB/REC/SI (UB)/2021/463/124 सब-इंस्पेक्टर (UN-आर्मड ब्रांच) 06-12-2021 10-12-2021 से 09-01-2022
No. SLPRB/REC/CONST (AB & UB)/20121/462/181 कांस्टेबल (UB & AB)
No. SLPRB/REC/CONST. Commando/476/2021/57 कांस्टेबल (AB) 07-12-2021 13-12-2021 से 12-01-2022


असम पुलिस 2021 हेतु पात्रता मापदंड

असम पुलिस भर्ती के लिए रिक्ति विवरण, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया जैसी विस्तृत जानकारी आप इस ब्लॉग की सहायता से प्राप्त कर सकते हैं -

a) उम्मीदवारों को असम के स्थायी निवासियों, भारतीय नागरिक होना चाहिए।

b) अभ्यर्थियों को असम के लोकल एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज के साथ अपना नाम रजिस्टर करना होगा।

c) अभ्यर्थियों को स्पष्ट रूप से असमिया या किसी अन्य राज्य की भाषा बोलनी आनी चाहिए।

पद का नाम  रिक्तियां  योग्यता  आयु सीमा  वेतन 
सब-इंस्पेक्टर (UN-आर्मड ब्रांच) 306  कला, विज्ञान, वाणिज्य में ग्रेजुएट या इसके समकक्ष 20 से 26 वर्ष Rs.14000-60500+8700
कांस्टेबल (UB & AB) 2134 HS/HSLC या 10वीं और 12वीं पास 18 से 25 वर्ष Rs.14000-60500+5600
कांस्टेबल (AB) 2450
18 से 21 वर्ष
कुल पद 4890


आयु में छू:

  • SC, ST(P) और ST(H) उम्मीदवार के लिए 5 साल की छूट
  • OBC/MOBC उम्मीदवार के लिए 3 साल की छूट

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के लिए निम्न चरणों से गुजरना होगा-

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक मानक टेस्ट (PST) और शारीरिक दक्षता टेस्ट (PET)

जिन उम्मीदवारों के आवेदन सभी प्रकार से सही पाए जाते हैं, उन्हें शारीरिक मानक टेस्ट (PST) और शारीरिक दक्षता टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा, जो कांस्टेबल (UB & AB) और कांस्टेबल (AB) के लिए हैं।

सब-इंस्पेक्टर के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (100 अंक) और शारीरिक मानक टेस्ट (40 अंक) के आधार पर होगा।

शारीरिक मानदंड के संबंध में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

महत्वपूर्ण लिकं –

कार्यक्रम सब-इंस्पेक्टर (UN-आर्मड ब्रांच) कांस्टेबल (UB & AB) कांस्टेबल (AB)

ऑनलाइन अप्लाई

यहां क्लिक करें

नोटिफिकेशन

यहां क्लिक करें

यहां क्लिक करें यहां क्लिक करें

ऑफिशियल वेबसाइट 

यहां क्लिक करें

निष्कर्ष:

अगर आप पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का सपना देखते हैं, तो असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 आपका यह सपना साकार कर सकती है। असम पुलिस 2021 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के लिए अधिकतम एक महिने का समय दिया गया है, योग्यता प्राप्त उम्मीदवार आज ही ऑनलाइन आवेदन करें। हमने यह ब्लॉग, असम पुलिस द्वारा जारी तीन भर्ती नोटिफिकेशन को सयुंक्त करके बनाया है। इसके अतिरिक्त आप प्रतिदिन नई रिक्तियां और परीक्षाओं के बारे में नियमित रुप से अपडेट प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

असम पुलिस SI भर्ती 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।

ऑल द बेस्ट!!

Related categories

Very important related articles. Read now

The Most Comprehensive Exam Preparation Platform

Get the Examsbook Prep App Today