प्रिय दोस्तो,
क्या आप सरकारी विभाग में काम करने के इच्छुक है, क्या आप भी सरकारी इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतर मौका है अपने सपने पूरे करने का। जी हां, एक बार फिर बिहार सरकार ने इंजीनियरिंग पास अभ्यर्थियों के लिए बंपर भर्ती निकाली है।
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्ट इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है, जिन पर महिला व पुरुष दोनो आवेदक अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर 4 मई 2020 से भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मई 2020 है।
इच्छुक उम्मीदवार इस लेख में रिक्तियों के बारे में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथी, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क जैसे सभी महत्वपूर्ण विवरणो की जांच कर सकते हैं।
BPSC इस भर्ती के माध्यम से 255 पदों पर इंजीनियरिंग पास योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति कर रही है, वे उम्मीदवार जो रिक्ति विवरण में रुचि रखते हैं और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे अधिसूचना पढ़ कर ऑनलाइन आवेदन सकते हैं।
|
आयोजन |
तिथियां |
|
रजिस्ट्रेशन की प्रारंभिक तिथि |
04/05/2020 |
|
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि |
18/05/2020 |
|
फीस भुगतान की अंतिम तिथि |
25/05/2020 |
|
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि |
02/06/2019 |
|
आवेदन की हार्ड कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि |
10-06-2020(5:00 बजे तक) |
बीपीएसएसी भर्ती 2020 के लिए योग्य युवा बिना किसी देरी के इन पदों के लिए आवेदन करें। आवेदको को इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी आवश्यकता है। वहीं आवेदन पत्र में भरी गई गलत सूचना आपकी उम्मीदवारी को किसी भी चरण में रद्द कर सकती है। भर्ती के लिए संपूर्ण विवरण और आवश्यक पात्रता मापदंड इस प्रकार हैं-
|
पद का नाम |
पद की संख्या |
योग्यता |
|
असिस्टेंट इंजीनियर(सिविल) |
192 |
सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री |
|
असिस्टेंट इंजीनियर(मैकेनिकल) |
61 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री |
|
असिस्टेंट इंजीनियर(इलेक्ट्रिकल) |
02 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री |
|
कुल पद |
255 |
सभी असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को सैलेरी 44900-56900/-(वेतन लेवल-9) प्रतिमाह मिलेगी।
आयु सीमा श्रेणियों के अनुसार निम्न प्रकार है-
अन्य पिछड़ा वर्ग/पीडब्ल्यूडी,दिव्यांग और आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा मे छूट दी गयी है। आयु छूट के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के उम्र सीमा भाग में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
|
ऑनलाइन आवेदन |
|
|
अधिसूचना |
|
|
सिलेबस |
|
|
महत्वपूर्ण तिथि |
|
|
अधिकारिक वेबसाइट |
सरकारी विभाग में इंजीनियर के पद पर नौकरी चाहने वाले इंजीनियरिंग पास युवा जल्द से जल्द आवेदन करे। साथ ही आवेदन करते समय सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरे, अगर आपने फॉर्म में कोई जानकारी गलत भरी तो आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है,इसलिए अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन अच्छे से जांच करे। उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं। वहीं हमारे पोर्टल पर रजिस्टर कर आप प्रतिदिन नई रिक्तियां और परीक्षाओं के बारे में नियमित रुप से अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार पीएससी भर्ती 2020 के बारे में अधिक प्रश्नों के जवाब के लिए,हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करें। कृपया इस जानकारी को अपने दोस्तों को शेयर करें एवं उनकी हेल्प करें।
ऑल द बेस्ट!!
Examsbook Prep ऐप आज ही प्राप्त करें