कौन सा संगठन ‘पासपोर्ट टू अर्निंग (P2E)’ पहल संचालित करता है?
(A) बाल विकास
(B) जनरल असेम्बली
(C) सुरक्षा विभाग
(D) यूनिसेफ
संयुक्त राष्ट्र बाल कोषया यूनिसेफ़ की स्थापना का आरंभिक उद्देश्य द्वितीय विश्व युद्ध में नष्ट हुए राष्ट्रों के बच्चों को खाना और स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था। इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 11 दिसम्बर, 1946 को की थी। 1953 में यूनीसेफ़, संयुक्त राष्ट्र का स्थाई सदस्य बन गया।
‘पासपोर्ट टू अर्निंग (P2E)’ पहल को यूनिसेफ इंडिया, YuWaah और उनके भागीदारों ने 2022 में लॉन्च किया था। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप है और 15-24 वर्ष की आयु के युवाओं को मुफ्त, विश्व स्तरीय और नौकरी-प्रासंगिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान करती है। P2E ने भारत में दस लाख से अधिक युवाओं को वित्तीय साक्षरता और डिजिटल उत्पादकता के क्षेत्रों में कुशल बनाया है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत के विकास का अनुमान बढ़ाकर क्या कर दिया है?
(A) 4.3%
(B) 6.3%
(C) 6%
(D) 6.7%
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 10 अक्टूबर को भारत के लिए अपने वित्तीय वर्ष 2023-24 के विकास पूर्वानुमान में बढ़ोतरी की। पिछले अनुमान के अनुसार देश की विकास दर 6.1 प्रतिशत के बजाय 6.3 प्रतिशत रहने की संभावना है। इससे पहले, विश्व बैंक ने अक्टूबर में मजबूत सेवा गतिविधियों का हवाला देते हुए भारत की विकास दर का अनुमान 6.3 प्रतिशत पर बरकरार रखा था। सितंबर में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भी भारत की विकास दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) 2023’ में भारत का स्थान क्या है?
(A) 111
(B) 112
(C) 113
(D) 113
ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) 2023 में, भारत 125 देशों में से 111वें स्थान पर है, जो दर्शाता है कि भूख से निपटने में इसकी प्रगति 2015 के बाद से स्थिर हो गई है। 2023 ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 28.7 के स्कोर के साथ, भारत में भूख का स्तर ‘गंभीर’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है। भारत की तुलना में, भारत के पड़ोसी देशों की स्थिति बेहतर है। इन देशों मेंपाकिस्तान (102वां}, बांग्लादेश (81वां}, नेपाल (69वां}, श्रीलंका (60वां} रैंक पर हैं। भारत सरकार ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2023 को खारिज कर दिया है। सरकार ने इसे ‘भूख’ का गलत आकलन करार देते हुए कहा कि यह भारत की वास्तविक स्थिति को नहीं पेश करता है।सरकार ने त्रुटिपूर्ण माप और दुर्भावनापूर्ण इरादे का हवाला देते हुए रैंकिंग को खारिज कर दिया।केंद्र सरकार ने लगातार तीसरे वर्ष भारत के प्रदर्शन पर आपत्ति जताई है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि सूचकांक गंभीर कार्यप्रणाली मुद्दों से ग्रसित है।
किसी देश की आर्थिक ताकत किसके विकास से मापी जाती है?
(A) कृषि
(B) ढांचागत सुविधाएं
(C) विनिर्माण उदयोग
(D) निर्यात व्यापार
विनिर्माण उद्योगों का विकास किसी देश की आर्थिक ताकत और विकास का माप है।
हाल ही में ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों के विकास हेतु ‘वंदन योजना’ कहां प्रारंभ हुई है?
(A) महारास्त्र
(B) केरल
(C) उत्तरप्रदेश
(D) कर्नाटक
10 अक्तूबर, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में शहरी निकायों में स्थित सांस्कृतिक, पौराणिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास के लिये ‘वंदन’ योजना को स्वीकृति दी गई।
विदेशी मुद्रा भंडार 2.2 अरब डॉलर से घटकरकितना पहुंचा?
(A) 585.7 अरब डॉलर
(B) 594.7 अरब डॉलर
(C) 684.7 अरब डॉलर
(D) 584.7 अरब डॉलर
विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 06 अक्टूबर को को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार पांचवें सप्ताह गिरता हुआ 2.2 अरब डॉलर घटकर 584.7 अरब डॉलर रहा गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 3.8 अरब कम होकर 586.9 अरब डॉलर रहा था।
लेक लाडकी योजना (Lek Ladki Yojana) किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है?
(A) राजस्थान
(B) महाराष्ट्र
(C) पंजाब
(D) मध्यप्रदेश
महाराष्ट्र सरकार ने लड़कियों के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है. इस योजना का नाम है लेक लाडकी योजना (Lek Ladki Yojana) . योजना के अंतर्गत बच्चियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी.
आईसीसी ने किस खिलाड़ी को वर्ल्ड कप 2023 में अबतक का मोस्ट इम्पैक्टफुल फील्डर चुना है?
(A) के. एल. राहुल
(B) विराट कोहली
(C) रोहित शर्मा
(D) इमरान खान
आईसीसी ने विराट कोहली को पहले स्थान पर रखा है। साथ ही इंग्लैंड के रूट दूसरे और ऑस्ट्रेलिया के वॉर्नर को तीसरे नंबर पर रखा है।
हाल ही में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में कितने फीसदी की बढ़ोतरी की है?
(A) 04 फीसदी
(B) 08 फीसदी
(C) 05 फीसदी
(D) 07 फीसदी
नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Govt) की केंद्रीय कैबिनेट द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा (4% DA Hike) करने के बाद अब ये 46 फीसदी हो गया है. इसका लाभ 1 जुलाई 2023 से मिलेगा.
विश्व खाद्य दिवस’ कब मनाया जाता है?
(A) 20 अक्टूबर
(B) 16 अक्टूबर
(C) 22 अक्टूबर
(D) 14 अक्टूबर
16 अक्टूबर को हर साल विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह उन संगठनों द्वारा मनाया जाता है जो भूख को कम करने और खाद्य सुरक्षा में सुधार करने में शामिल हैं। विश्व खाद्य दिवस की स्थापना 1945 में खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा की गई थी। वर्ष 2023 के लिए विश्व खाद्य दिवस का विषय है – “जल ही जीवन है, जल ही भोजन है। किसी को भी पीछे न छोड़ें”।
Examsbook Prep ऐप आज ही प्राप्त करें