मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार 2023 कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को उनके किस काम के लिए प्रदान किया गया हैं?
(A) एमआरएनबी टीके
(B) एमआरएनए टीके
(C) एमआरएनसी टीके
(D) एमआरएनडी टीके
कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों में उनके अभूतपूर्व काम के लिए फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनके शोध ने कोविड-19 के खिलाफ अत्यधिक सफल एमआरएनए टीके के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया हैं। भविष्य में, इस तकनीक का उपयोग चिकित्सीय प्रोटीन प्रदान करने और कुछ प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए भी किया जा सकता है।
R21/Matrix-M, जिसे हाल ही में मंजूरी दी गई, किस बीमारी के खिलाफ टीका है?
(A) हैजा
(B) कैंसर
(C) मलेरिया
(D) एड्स
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बच्चों में मलेरिया की रोकथाम के लिए एक नए टीके R21/Matrix-M की सिफारिश की है। इसे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया हैं । R21 वैक्सीन, RTS,S/AS01 वैक्सीन के बाद WHO द्वारा अनुशंसित दूसरी मलेरिया वैक्सीन है, जिसे 2021 में WHO की सिफारिश मिली थी। दोनों टीकों को बच्चों में मलेरिया को रोकने के लिए सुरक्षित और प्रभावी बताया जा रहा है।
भारत के बाहर बी आर अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी’ का अनावरण किस देश में किया जाएगा?
(A) भारत
(B) पाकिस्तान
(C) श्रीलंका
(D) अमेरिका
स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी का उद्घाटन संयुक्त राज्य अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर द्वारा किया जाएगा। यह भारत के बाहर अंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। यह प्रतिमा दुनिया की सबसे बड़ी अंबेडकर प्रतिमा की प्रतिकृति है, जो हैदराबाद में स्थित है और जिसकी ऊंचाई 125 फीट है। इसे राम सुतार ने तैयार किया था, जिन्होंने गुजरात में सरदार पटेल की ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ भी बनाई थी।
प्रो कबड्डी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन बने?
(A) राजवीर चौहान
(B) पवन सेहरावत
(C) देशबंधु शर्मा
(D) राघवेंद्र सिंह
‘संप्रति-XI’ भारत और किस देश द्वारा आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास है?
(A) बांग्लादेश
(B) भारत
(C) पाकिस्तान
(D) श्रीलंका
हाल ही मे भारत और बांग्लादेश ने मेघालय के उमरोई में अपने वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास, सम्प्रीति का 11वां संस्करण शुरू किया है। दोनों देशों के बीच बारी-बारी से होने वाला यह अभ्यास उनके बीच मजबूत द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को उजागर करता है। 2009 में शुरू की गई SAMPRITI का उद्देश्य अंतरसंचालनीयता को बढ़ावा देना, सामरिक विशेषज्ञता साझा करना और भारतीय और बांग्लादेशी सेनाओं के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देना है।
एशियाई खेलों 2023 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं?
(A) 207
(B) 310
(C) 107
(D) 230
भारत ने एशियाई खेलों 2023 में कुल 107 पदक जीते हैं। यह अब तक का सबसे ज्यादा पदक जीते का रिकॉर्ड है।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
(A) 12 अक्टूबर
(B) 15 अक्टूबर
(C) 29 अक्टूबर
(D) 10 अक्टूबर
10 अक्टूबर के दिन को हर साल ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के रूप मनाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार दुनियाभर में आठ में एक शख्स मेंटल डिसऑर्डर (mental disorder) का शिकार है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जागरूक करना है।
हाल ही में किसे अर्थशास्त्र श्रेणी में नोबेल पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है?
(A) क्लॉडिया गोल्डिन
(B) रुपाली सचदेवा
(C) मारिया ईस्टर
(D) रोमी सैन
हार्वर्ड की प्रोफेसर क्लॉडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2023 दिया गया है।
क्लाउड माइग्रेशन पूरा करने वाली पहली भारतीय FMCG कंपनी कौन बनी?
(A) रिलायंस
(B) डाबर इंडिया लिमिटेड
(C) अमेजन
(D) टाटा ग्रुप
डाबर इंडिया लिमिटेड ने पूरा किया क्लाउड माइग्रेशन:ऐसा करने वाली पहली भारतीय FMCG कंपनी बनी डाबर इंडिया लिमिटेड क्लाउड माइग्रेशन पूरा करने वाली पहली भारतीय फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स यानी FMCG कंपनी बन गई है।
हाल ही में किसे ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ़ राजस्थान का चेयरमैन नियुक्त किया गया है ?
(A) विनोद स्वामी
(B) मोहम्मद समीर
(C) जसवंत चौहान
(D) मौसीन खान
ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया ने राजस्थान राज्य में ग्रेपलिंग (कुश्ती) खेल को लोकप्रिय व विकसित करने के लिए जिला सिरसा से डॉ. विनोद स्वामी को ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ राजस्थान चेयरमैन नियुक्त किया है।
Examsbook Prep ऐप आज ही प्राप्त करें