Q : भौतिकी श्रेणी के लिए 2023 का नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया है?
(A) ओपेरा हुलियार
(B) पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी एल’हुलियर
(C) पियर्स जॉन
(D) किमी ब्राऊजर
भौतिकी श्रेणी के लिए 2023 का नोबेल पुरस्कार पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एनी एल’हुलियर को दिया गया।
पाकिस्तान के नए नौसेना प्रमुख कीन्हें नियुक्त किया गया हैं ?
(A) नवीद अशरफ
(B) मोहमद इकबाल
(C) इमरान खान
(D) मिहिर खान
इस्लामाबाद, तीन अक्टूबर (भाषा) नकदी संकट से जूझ रहे देश के सामने कई सुरक्षा चुनौतियों के बीच पाकिस्तानी नौसेना ने मंगलवार को वाइस एडमिरल नवीद अशरफ को अपना नया प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की। अशरफ नौसेना प्रमुख एडमिरल अमजद नियाजी की सेवानिवृत्ति के बाद उनकी जगह लेंगे।
हाल ही में भारत ने किस देश के साथ मेघालय में वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सम्प्रीति’ का 11वां संस्करण शुरू किया है?
(A) पाकिस्तान
(B) अफगानिस्तान
(C) ईराक
(D) बांग्लादेश
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अभ्यास- 'सम्प्रीति-11' भारत तथा बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ाने, गहरे द्विपक्षीय संबंधों, सांस्कृतिक समझ और साझा अनुभवों से पारस्परिक लाभ को बढ़ावा देने के लिए है।
विश्व पशु दिवस (World Animal Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?
(A) 08 अक्टूबर
(B) 03 अक्टूबर
(C) 04 अक्टूबर
(D) 02 अक्टूबर
विश्व पशु दिवस (World Animal Day) के रूप में समर्पित किया गया है. पशुओं के अधिकारों के लिए यह एक वैश्विक पहल है जिसका मुख्य उद्देश्य पशु कल्याण के लिए बेहतर मानकों को सुनिश्चित करना है. यह दिन आम तौर पर न केवल लोगों को विलुप्त प्राय प्रजातियों के बारे में अवगत कराता है बल्कि यह भी सिखाता है कि उन्हें कैसे बचाया जाए. वर्ल्ड एनिमल डे धीरे-धीरे दुनिया भर में मानाय जाने लगा है. जिससे पशुओं के संरक्षण के आंदोलन को एकजुट और प्रोत्साहित करता है. लोग इस दिन एनिमल रैस्क्यू शेल्टर और एनिमल वेलफेयर में कुछ योगदान देने के अलावा और भी कई तरह के आयोजन करते हैं.
किस देश ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) को पृथ्वी पर वापस नियंत्रित रूप से लाने के लिए 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की योजना शुरू की है?
(A) अमेरिका
(B) फ्रांस
(C) रूस
(D) भारत
हाल ही में नासा नेअंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) को पृथ्वी पर नियंत्रित रूप से वापस लाने के समन्वय के लिए 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की एक महत्वाकांक्षी योजना का अनावरण किया है। इसे एक विशेष अंतरिक्ष यान के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसे यूएस डोरबिट व्हीकल (यूएसडीवी) के नाम से जाना जाता है। नासा ने विशेष वाहन विकसित करने के लिए कंपनियों को आमंत्रित किया है।
हाल ही में किस राज्य में प्रदूषण पर निगरानी रखने के लिए ‘ग्रीन वॉर रूम’ लॉन्च किया गया है?
(A) जयपुर
(B) दिल्ली
(C) मुंबई
(D) कानपुर
साल 2023 में ये 'ग्रीन वॉर रूम' दिल्ली के 13 सबसे अधिक प्रदूषित रहने वाले इलाकों आनंद विहार, मुंडका, वज़ीरपुर, जहांगीरपुरी, आर के पुरम, रोहिणी, पंजाबी बाग, ओखला, बवाना, विवेक विहार, नरेला, अशोक विहार और द्वारका को मॉनिटर करेगा.
कौन सा देश दुनिया का सबसे शक्तिशाली लेजर, जिसे “वल्कन 20-20” कहा जाता है, बनाने की परियोजना पर काम कर रहा है?
(A) फ्रांस
(B) रूस
(C) भारत
(D) ब्रिटेन
हाल हीमे ब्रिटेन ने “यूके साइंस एंड टेक्नोलॉजी फैसिलिटीज काउंसिल” के £85 मिलियन के निवेश से देश के “वल्कन 20-20” नामक दुनिया का सबसे शक्तिशाली लेजर बनाने के लिए एक अभूतपूर्व परियोजना शुरू कीहै। इस लेज़र के सूर्य से दस लाख अरब गुना अधिक चमकीला होने का अनुमान है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा और कैंसर के उपचार सहित विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों पर गहरा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।
हाल ही में किस भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने कोनोकार्पस संयंत्र [Conocarpus plant] पर प्रतिबंध लगा दिया है?
(A) राजस्थान
(B) पंजाब
(C) गुजरात
(D) मध्यप्रदेश
हाल ही मेंगुजरात ने पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी खतरों के कारण कोनोकार्पस संयंत्र पर प्रतिबंध लगा दिया है। तेजी से बढ़ने वाली यह विदेशी मैंग्रोव प्रजाति, जिसे स्थानीय तौर पर सप्तपर्णी कहा जाता है, पिछले कुछ वर्षों में राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन गई है।
किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘CRIIIO 4 GOOD मॉड्यूल’ लॉन्च किया?
(A) वित्त मंत्रालय
(B) शिक्षा मंत्रालय
(C) कपड़ा मंत्रालय
(D) रोजगार मंत्रालय
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लड़कियों और लड़कों दोनों के बीच लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑनलाइन जीवन कौशल सीखने के मॉड्यूल का एक नया सेट ‘CRIIIO 4 GOOD’ पेश किया हैं। इस पहल का अनावरण अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद, यूनिसेफ और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सहयोग से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया गया।
‘ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023’ में भारत का स्थान क्या है?
(A) 40
(B) 50
(C) 60
(D) 70
हाल ही में विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वाराग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 जारी किया गया। इस सूचकांक में भारत 132 अर्थव्यवस्थाओं में से 40वें स्थान पर बरकरार है। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई) में भारत पिछले कई वर्षों से ,2015 में 81वें स्थान से 2023 में 40वें स्थान पर पहुंच गया है।
Get the Examsbook Prep App Today