Get Started

करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

Last year 159.0K Views

करेंट अफेयर्स जीके 2023 - 23 सितंबर से 29 सितंबर

Q :  

2023 में 'G20 शिखर सम्मेलन का कौन सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है?

(A) 14 वां

(B) 16 वां

(C) 18 वां

(D) 20 वां

Correct Answer : C
Explanation :

1. नई दिल्ली में 18वां G20 शिखर सम्मेलन समापन हो गया हैं।

2. G20 की स्थापना 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के बाद वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के लिए वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच के रूप में की गई थी।

3. 2007 के वैश्विक आर्थिक और वित्तीय संकट के मद्देनजर G20 को राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों के स्तर तक उन्नत किया गया था, और 2009 में इसे "अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग हेतु प्रमुख मंच" के रूप में नामित किया गया था।


Q :  

दुनिया का पहला 3D रॉकेट किस देश के द्वारा लॉन्च किया जाएगा?

(A) भारत

(B) अमेरिका

(C) चीन

(D) रूस

Correct Answer : A
Explanation :

1. दुनिया का पहला 3D रॉकेट जल्द ही श्रीहरिकोटा से लॉन्च होने के लिए तैयार है।

2. यह चेन्नई की प्राइवेट स्पेस कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस का रॉकेट अग्निबाण है।


Q :  

हाल ही में घोषित टाइगर रिज़र्व, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व किस राज्य में स्थित है? 

(A) महाराष्ट्र

(B) उत्तरप्रदेश

(C) मध्य प्रदेश

(D) बिहार

Correct Answer : C
Explanation :

 1. मध्य प्रदेश में सागर स्थित नौरादेही अभयारण और दमोह स्थित रानी दुर्गावती अभ्यारण को मिलाकर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व बनाया जाएगा।

2. इसके साथ ही मध्यप्रदेश का सातवां टाइगर रिज़र्व और देश का 54 वा टाइगर रिज़र्व है।


Q :  

'वर्ल्ड लीडर फॉर पीस एंड सिक्योरिटी अवार्ड-2023' किसे प्रदान किया है?

(A) निर्मला सीतारमण

(B) द्रोपादि मुर्मू

(C) रामनाथ कोविंद

(D) माता अमृतानंदमयी देवी

Correct Answer : D
Explanation :

1. माता अमृतानंदमयी देवी को बोस्टन ग्लोबल और फोरम (बीजीएफ) और माइकल डुकाकिस इंस्टीट्यूट फॉर लीडरशिप एंड इनोवेशन (एमडीआई) की तरफ से '2023 वर्ल्ड लीडर फॉर पीस एंड सिक्योरिटी अवार्ड' के लिए चुना गया है।


Q :  

प्रथम भारत-इंडोनेशिया ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास में भारत की ओर से किस युद्धपोत ने भाग लिया?

(A) INS सतपुड़ा

(B) INS सह्याद्री

(C) INS कावेरी

(D) INS विराट

Correct Answer : B
Explanation :

1. भारतीय नौसेना के स्वदेश निर्मित युद्धपोत INS सह्याद्रि ने रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (RAN) और इंडोनेशियाई नौसेना के साथ पहली त्रिपक्षीय समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया।

2. "त्रिपक्षीय अभ्यास ने तीन समुद्री देशों को अपनी साझेदारी को मजबूत करने और एक स्थिर, शांतिपूर्ण और सुरक्षित भारत-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन करने के लिए अपनी सामूहिक क्षमता में सुधार करने का अवसर प्रदान किया।


Q :  

प्रमिला मलिक किस राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनाई गई है?

(A) तेलंगाना विधानसभा

(B) ओडिशा विधानसभा

(C) छत्तीसगढ़ विधानसभा

(D) आँध्रप्रदेश विधानसभा

Correct Answer : B
Explanation :

1. बीजू जनता दल की वरिष्ठ नेता प्रमिला मलिक निर्विरोध ओडिशा विधानसभा का नया अध्यक्ष चुनीगयी हैं।

2. प्रमिला मल्लिक बिंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रह चुकी हैं, पहली बार वह वर्ष 1990 में जनता दल के टिकट पर और वर्ष 2000 में बीजू जनता दल से निर्वाचित हुईं।


Q :  

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र जलवायु महत्वाकांक्षा शिखर सम्मेलन किस स्थान पर आयोजित किया गया? 

(A) पेरिस

(B) न्यूयॉर्क

(C) जोहान्सबर्ग

(D) कज़ान

Correct Answer : B
Explanation :

1. संयुक्त राष्ट्र जलवायु महत्वाकांक्षा शिखर सम्मेलन 20 सितंबर, 2023 को न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया था।

2. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु महत्वाकांक्षा शिखर सम्मेलन की मेजबानी की।

3. शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज़ (COP28) के हिस्से के रूप में जलवायु की कार्यवाई में तेजी लाना है।


Q :  

हाल ही में किस राज्य में लंबे समय से लुप्त पौधों की प्रजाति, स्मिलैक्स टर्बन्स को फिर से खोजा गया हैं?

(A) असम

(B) सिक्किम

(C) मेघालय

(D) अरुणाचल प्रदेश

Correct Answer : D
Explanation :

1. लंबे समय से लुप्त हो चुकी पौधों की प्रजाति, स्मिलैक्स टर्बन्स, एक पौधे का जंगली प्रतिरूप, जिसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली के कामकाज को बढ़ाता है, इसको अरुणाचल प्रदेश के प्राचीन जंगलों में एक खोज के दौरान फिर से खोजा गया है।

2. यह खोज जो इसके पहले संग्रह के लगभग एक शताब्दी बाद की गई थी, प्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सीय पौधे चोपचीनी ( स्मिलैक्स चाइना) के एक जंगली समकक्ष का प्रतिनिधित्व करती है


Q :  

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पूर्वोत्तर के किस पशु को 'खाद्य पशु' 'टैग दिया गया हैं?

(A) एक सींग वाला गैंडा

(B) हिम तेंदुआ

(C) हिमालयी याक

(D) मिथुन

Correct Answer : D
Explanation :

1. भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हाल ही में मिथुन को ‘खाद्य पशु’ के रूप में मान्यता दी है।

2. मिथुन भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में गहरा सांस्कृतिक और अनुष्ठान महत्व रखता है, और इसे अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड का राज्य पशु माना जाता है।


Q :  

हाल ही में सर्वाधिक समय तक अन्तरिक्ष केंद्र में रहने वाले पहले अरब अंतरिक्ष यात्री कौन बने है?

(A) हज्जा अल मंसूरी

(B) रय्यान बरनावी

(C) सुल्तान अल नेयादी

(D) रीमा बिंदबंदार

Correct Answer : C
Explanation :

1. अमीराती अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी गुणात्मक और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करने में सफल रहे हैं।

2. संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल-नेयादी अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर निकलकर और अपना स्पेसवॉक पूरा करने वाले अभियान 69 के दौरान स्पेसवॉक करने वाले पहले अरब बन गए हैं।


Related categories

Very important related articles. Read now

The Most Comprehensive Exam Preparation Platform

Get the Examsbook Prep App Today