Get Started

करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

Last year 159.1K द्रश्य
Q :  

हाल ही में किस देश के केंटकी राज्य के लुइसविले शहर में 03 सितंबर को ‘सनातन घर्म दिवस’ घोषित किया गया है?

(A) फ्रांस

(B) अमेरिका

(C) जापान

(D) इटली

Correct Answer : B
Explanation :

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) नेता उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस के प्रियांक खड़गे की सनातन धर्म संबंधी टिप्पणियों पर भारत में विवाद के बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका के एक शहर ने 3 सितंबर को सनातन धर्म दिवस घोषित किया है।


Q :  

‘भारत ड्रोन शक्ति 2023’ का मेजबान कौन सा शहर है?

(A) कानपुर

(B) लखनऊ

(C) गाजियाबाद

(D) जयपुर

Correct Answer : C
Explanation :

भारतीय वायु सेना (IAF) संयुक्त रूप से ‘भारत ड्रोन शक्ति 2023’ की मेजबानी के लिए ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ सहयोग कर रही है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 25 और 26 सितंबर को होने वाला यह कार्यक्रम गाजियाबाद में भारतीय वायुसेना के हिंडन एयरबेस पर होगा और इसमें लाइव हवाई प्रदर्शन होंगे।


Q :  

हाल ही में G20 सम्मेलन में किसको स्थायी सदस्यता मिली है?

(A) अमेरिकी यूनियन

(B) अफ्रीकी यूनियन

(C) पाकिस्तानी यूनियन

(D) अफगानिस्तानी यूनियन

Correct Answer : B
Explanation :

G20 Summit in Delhi: अफ़्रीकन यूनियन को जी20 की स्थायी सदस्यता मिलने की घोषणा के बाद पीएम मोदी ने अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष अजाली असौमनी को गले लगाकर बधाई दी.


Q :  

हाल ही में किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन‘ रखा जाएगा?

(A) जयपुर

(B) लखनऊ

(C) कानपुर

(D) उधमपुर

Correct Answer : D
Explanation :

केंद्र सरकार के जरिए उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है. अब इस रेलवे स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन तुषार महाजन के नाम पर रखा गया है. अब उधमपुर रेलवे स्टेशन बलिदानी कैप्टन तुषार महाजन के नाम से जाना जाएगा.


Q :  

हाल ही में किस देश में ‘नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल’ आयोजित किया जाएगा?

(A) इटली

(B) स्विट्जरलैंड

(C) भारत

(D) यूरोप

Correct Answer : A

Q :  

हाल ही में देश ने अपने सभी नागरिकों के लिए ‘स्व संप्रभु राष्ट्रीय डिजिटल ID’ की शुरूआत की है?

(A) पाकिस्तान

(B) भूटान

(C) अफगानिस्तान

(D) श्रीलंका

Correct Answer : B
Explanation :

हाल ही में भूटान देश ने अपने सभी नागरिकों के लिए 'स्व संप्रभु राष्ट्रीय डिजिटल ID' की शुरूआत की है।


Q :  

हाल ही में किस तमिल एक्टर और डायरेक्टर का 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

(A) अर्जुन राव

(B) भीमाशंकर

(C) मुथुस्वामी

(D) जी मारीमुथु

Correct Answer : D
Explanation :

फिल्म निर्माता और अभिनेता जी. मारीमुथु, जो तमिल फिल्म उद्योग में पुल्लुवल और कन्नम कन्नम जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं, का 56 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है।


Q :  

हाल ही में सितंबर 2023 में ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ (UNGA) की कौनसी बैठक हुई हैं?

(A) 79वीं

(B) 68वीं

(C) 78वीं

(D) 88वीं

Correct Answer : C
Explanation :

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए 78) का 78वां सत्र मंगलवार, 5 सितंबर 2023 को खुलेगा। उच्च स्तरीय आम बहस का पहला दिन मंगलवार, 19 सितंबर 2023 को होगा।


Q :  

हाल ही में किस देश ने लगातार दूसरी बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ देश का खिताब जीता है?

(A) इटली

(B) यूरोप

(C) स्विट्जरलैंड

(D) अमेरिका

Correct Answer : C
Explanation :

हाल ही में 'स्विट्जरलैंड' देश ने लगातार दूसरी बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ देश का खिताब जीता है।


Q :  

हाल ही में किस मंत्री ने ‘ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस’ लॉन्च किया है?

(A) नरेंद्र मोदी

(B) अमित शाह

(C) विश्वनाथ सिंह

(D) राहुल गाँधी

Correct Answer : A
Explanation :

पीएम मोदी ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज और इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की उपस्थिति में वैश्विक जैव ईंधन (Bio Fuel) गठबंधन का शुभारंभ किया।


Related categories

संबंधित पोस्ट

सबसे विस्तृत एग्जाम तैयारी प्लेटफार्म

Examsbook Prep ऐप आज ही प्राप्त करें