भारतीय नौसेना का बहुराष्ट्रीय अभ्यास 'मिलन'-24 का आयोजन कहां किया जायेगा?
(A) विशाखापत्तनम
(B) कोच्चि
(C) चेन्नई
(D) मुंबई
भारतीय नौसेना का बहुराष्ट्रीय अभ्यास 'मिलन'-24 (MILAN 24) का आयोजन 19 से 27 फ़रवरी 2024 तक विशाखापत्तनम में किया जायेगा. इससे पहले इस अभ्यास का 11वां संस्करण फरवरी-मार्च 22 में पूर्वी नौसेना कमान के तहत विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था. मिलन एक द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास है जो 1995 में लुक ईस्ट पॉलिसी (Look East policy) के तहत चार देशों (इंडोनेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका, थाईलैंड) की भागीदारी के साथ शुरू हुआ था.
स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में एक लाख से अधिक आबादी की कैटेगरी में सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार किसे मिला?
(A) इंदौर और सूरत
(B) सूरत और पटना
(C) इंदौर और भोपाल
(D) भोपाल और सूरत
स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में एक लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में इंदौर और सूरत को देश के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला. इंदौर को लगातार 7वीं बार यह पुरस्कार मिला है. इसी कैटेगरी में नवी मुंबई को तीसरा स्थान मिला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'स्वच्छ सर्वेक्षण -2023 पुरस्कार' प्रदान किए.
शेख हसीना, जिन्होंने हाल ही में बांग्लादेश की प्रधान मंत्री के रूप में लगातार चौथी बार रिकॉर्ड हासिल किया, किस राजनीतिक दल से संबंधित हैं?
(A) अवामी लीग
(B) इस्लाम पार्टी
(C) इकबाल पार्टी
(D) मोनार्च पार्टी
शेख हसीना, जिन्होंने हाल ही में बांग्लादेश की प्रधान मंत्री के रूप में लगातार चौथी बार रिकॉर्ड हासिल किया है, अवामी लीग से हैं। उनके नेतृत्व में, अवामी लीग ने बांग्लादेश के आम चुनावों में 300 सीटों वाली संसद में 200 सीटें जीतीं। इस महत्वपूर्ण जीत ने न केवल प्रधान मंत्री के रूप में शेख हसीना की स्थिति को मजबूत किया, बल्कि बांग्लादेशी राजनीति में अवामी लीग की मजबूत उपस्थिति और प्रभाव की भी पुष्टि की। इन चुनावों में पार्टी की सफलता ने देश के राजनीतिक परिदृश्य में उसके लंबे समय से चले आ रहे प्रभुत्व को जारी रखा है।
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व, जो हाल ही में खबरों में था, किस राज्य में स्थित है?
(A) राजस्थान
(B) छत्तीसगढ
(C) मध्यप्रदेश
(D) उत्तरप्रदेश
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व, जो हाल ही में अतिक्रमण से संबंधित मुद्दों के कारण खबरों में था, छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित बाघ अभयारण्य को अपने बफर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। कानूनी लड़ाई के बाद छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने रिजर्व से अतिक्रमणकारियों को हटाने का आदेश दिया, जहां अदालत ने अतिक्रमणकारियों द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया। यह कार्रवाई साक्ष्यों पर आधारित थी, जिसमें इसरो उपग्रह इमेजरी भी शामिल थी, जिससे पता चला कि अतिक्रमित क्षेत्र 2012 तक कभी घना जंगल था। इस मुद्दे ने अवैध अतिक्रमण के संदर्भ में भारत में वन्यजीव अभ्यारण्यों के सामने आने वाली चुनौतियों और सतर्क संरक्षण प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला है।
इस साल जुलाई में यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति की अध्यक्षता कौन-सा देश करेगा?
(A) जापान
(B) फ्रांस
(C) नेपाल
(D) भारत
भारत यूनेस्को की 'विश्व धरोहर समिति' की अध्यक्षता और मेजबानी करेगा. यह पहला मौका होगा जब भारत इस समिति की अध्यक्षता करेगा. यह यूनेस्को की एक समिति है. विश्व धरोहर समिति ने अपने 19वें सत्र में 46वां सत्र भारत (नई दिल्ली) में आयोजित करने का निर्णय लिया था जो 21 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक आयोजित किया जाना है.
'प्रवासी भारतीय दिवस' प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(A) 07 जनवरी
(B) 08 जनवरी
(C) 09 जनवरी
(D) 10 जनवरी
हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस (Pravasi Bharatiya Divas) मनाया जाता है. प्रवासी भारतीय दिवस पर विभिन्न प्रकार के सम्मेलनों का आयोजन किया जाता है. प्रवासी भारतीय दिवस या एनआरआई दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भारत वापसी की याद में प्रतिवर्ष मनाया जाता है. 9 जनवरी 1915 को गांधी जी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे. यह दिवस पहली बार 2003 में मनाया गया था.
ई-गवर्नेंस पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
(A) पटना
(B) वाराणसी
(C) जयपुर
(D) गुवाहाटी
असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुवाहाटी में "ई-गवर्नेंस" पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया. असम सरकार के सहयोग से आठ पूर्वोत्तर राज्यों और पूर्वी क्षेत्र के चार राज्यों को शामिल करते हुए 9-10 जनवरी, 2024 को दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है. 2014-2024 के दौरान डीएआरपीजी द्वारा यह 26वां क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन है.
मोहम्मद शमी सहित कितने खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया?
(A) 20
(B) 23
(C) 26
(D) 30
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के बाद अर्जुन पुरस्कार देश का दूसरा सबसे बड़ा खेल अवार्ड है. इस बार यह अवार्ड विभिन्न खेलों के 26 खिलाड़ियों को प्रदान किया गया है. इस बार बैडमिंटन के दो दिग्गज खिलाड़ियों चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी (Satwik Sairaj Rankireddy) को देश के सबसे बड़े खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया.
अमृत धरोहर क्षमता निर्माण योजना के तहत किस झील पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया?
(A) मानसरोवर झील
(B) पुलिकट झील
(C) चिल्का झील
(D) सरदार सरोवर झील
पर्यटन मंत्रालय ने अमृत धरोहर क्षमता निर्माण योजना के अंतर्गत ओडिशा में रामसर स्थल चिल्का झील पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया. इस पहल के अंतर्गत 15-15 दिनों के दो प्रशिक्षण कार्यक्रम वैकल्पिक आजीविका कार्यक्रम (एएलपी) और पर्यटन नाविक प्रमाणपत्र (पीएनसी) आयोजित किए जाएंगे. इस कार्यक्रम के पहले फेज में, पांच प्राथमिकता वाले रामसर स्थलों- सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, सिरपुर वेटलैंड, यशवंत सागर, भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और चिल्का झील को शामिल किया गया है.
'इंडस फूड 2024' प्रदर्शनी का उद्घाटन किसने किया?
(A) राजनाथ सिंह
(B) पीयूष गोयल
(C) नितिन गडकरी
(D) अनुराग ठाकुर
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विविध खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी 'इंडस फूड 2024' (Indus Food 2024) का उद्घाटन किया. इसका आयोजन इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है. भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र पर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात में 150% की वृद्धि हुई है और 53 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के कृषि निर्यात किये गए.
Examsbook Prep ऐप आज ही प्राप्त करें