'इंटरनेशनल कैमल फेस्टिवल' का आयोजन राजस्थान के किस शहर में किया गया?
(A) उदयपुर
(B) जैसलमेर
(C) बीकानेर
(D) जयपुर
'अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव' (International Camel Festival) का आयोजन राजस्थान के बीकानेर जिले में किया गया. इसकी शुरुआत हेरिटेज वॉक के साथ की गयी, हेरिटेज वॉक रामपुरिया हवेली से शुरू हुई और शहर की मुख्य सड़कों से होकर राव बीकाजी की टेकरी पर समाप्त हुई. राजस्थान में डेजर्ट महोत्सव (जैसलमेर), नागौर मेला (नागौर) और पुष्कर मेला (पुष्कर) जैसे मेलों का भी आयोजन किया जाता है.
किसी वनडे इंटरनेशनल मैच में सबसे तेज़ 7 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ कौन बने है?
(A) शिवम दुबे
(B) रविन्द्र जडेजा
(C) वानिंदु हसरंगा
(D) एडम जम्पा
श्रीलंकाई लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ निर्णायक एकदिवसीय मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 19 रन देकर 7 विकेट हासिल किये. इसके साथ ही वह वनडे इंटरनेशनल में (एक मैच में) सबसे तेज 7 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है. हसरंगा ने महज 35 गेंदों में 7 विकेट हासिल किये थे.
T20 इंटरनेशनल में 150 मैच खेलने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर कौन बने है?
(A) विराट कोहली
(B) डेविड वार्नर
(C) जो रूट
(D) रोहित शर्मा
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने T20 इंटरनेशनल में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए 150 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बन गए है. रोहित ने यह उपलब्धि होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ हासिल की. रोहित T-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने 150 मैचों में 3853 रन बनाए हैं.
भारतीय सेना दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(A) 12 जनवरी
(B) 15 जनवरी
(C) 14 जनवरी
(D) 20 जनवरी
भारतीय सेना दिवस हर साल 15 जनवरी को पूरे देश में मनाया जाता है. यह दिवस 1949 में भारतीय सेना के पहले भारतीय प्रमुख जनरल के.एम. करिअप्पा की नियुक्ति की वर्षगांठ के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. साल 2024 में भारतीय सेना दिवस का थीम "राष्ट्र की सेवा में" (In Service of the Nation) है. वर्तमान में भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे है.
हाल ही में सिक्योर आर्मी मोबाइल इकोसिस्टम 'संभव' को किसने लांच किया?
(A) इंडियन नेवी
(B) इंडियन एयरफोर्स
(C) इंडियन आर्मी
(D) इंडियन कोस्ट गार्ड
भारतीय सेना ने चलते-फिरते त्वरित कनेक्टिविटी के साथ स्वदेशी रूप से विकसित "एंड-टू-एंड सुरक्षित मोबाइल इकोसिस्टम विकसित किया है. जिसे 'संभव' (SAMBHAV) (सिक्योर आर्मी मोबाइल भारत वर्जन) नाम दिया गया है. इसे शिक्षा और उद्योग के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों के सहयोग से विकसित किया गया है. यह स्वदेशी रूप से विकसित सिक्योर, एंड-टू-एंड मोबाइल इकोसिस्टम है. जिसका विकास 5G-टेक्नोलॉजी पर किया गया है.
एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप 2024 में पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में किसने गोल्ड मेडल जीता?
(A) योगेश सिंह
(B) विजयवीर सिधू
(C) ओम प्रकाश
(D) सौरभ चौधरी
इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप 2024 में पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में भारत के निशानेबाज योगेश सिंह ने गोल्ड मेडल जीता. मंगोलियाई निशानेबाज ने इसी स्कोर के साथ रजत पदक जीता. वहीं कजाकिस्तान के निकिता चिरुयुकिन ने 568 पॉइंट्स के साथ कांस्य पदक जीता.
प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे किस घराने से थी, जिनका हाल ही में निधन हो गया?
(A) 'ग्वालियर घराना'
(B) 'पटियाला घराना'
(C) 'किराना घराना'
(D) 'रामपुर घराना'
प्रख्यात शास्त्रीय गायिका और पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित प्रभा आत्रे (Prabha Atre) का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. प्रभा आत्रे हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के 'किराना घराने' (Kirana Gharana) से जुड़ी थीं. वर्ष 1991 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था साथ ही उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण, 'राष्ट्रीय कालिदास पुरस्कार' और 'टैगोर अकादमी रत्न पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया था.
Who has recently become the new king of Denmark?
(A) युवराज विलियम्स जॉर्ज
(B) युवराज मिहिर वार्ले
(C) युवराज डोनाल्ड
(D) युवराज फ्रेडरिक X
किंग फ्रेडरिक एक्स अपनी ऑस्ट्रेलिया में जन्मी और बेहद लोकप्रिय पत्नी, क्वीन मैरी के साथ शासन कर रहे हैं - जो निस्संदेह उनके देश में उनके गौरवान्वित प्रशंसकों को प्रसन्न करेगी। उनका शाही रोमांस 2000 ओलंपिक खेलों के दौरान सिडनी बार में एक आकस्मिक मुलाकात से शुरू हुआ।
ग्लोबल फायरपावर रैंकिंग में दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में भारत की रैंक क्या है?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
हाल ही में ग्लोबल फायरपावर ने सैन्य क्षमता के आधार पर दुनिया के देशों की एक रैंकिंग जारी की है. दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में अमेरिका पहले, रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर है. इस रैंकिंग में भारत को चौथा स्थान दिया गया है. इस रैंकिंग में दुनिया के 145 देशों को शामिल किया गया है. पड़ोसी देश पाकिस्तना 9वें स्थान पर है. इस रैकिंग में सैन्य क्षमता का आंकलन करने वाले 60 फैक्टर्स को शामिल किया गया है.
Who will be awarded the highest honour of Assam state 'Assam Vaibhav'?
(A) Amit Shah
(B) Raghuram Rajan
(C) Ranjan Gogoi
(D) Ratan Tata
Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma has recently announced that former Chief Justice of India (CJI) and Rajya Sabha MP Ranjan Gogoi will be honored with the 'Assam Vaibhav' award. 'Assam Vaibhav' is the highest civilian honor of the state. A bench of five judges headed by CJI Ranjan Gogoi had given an important decision on Ayodhya 'Ram Temple' in the year 2019.
Get the Examsbook Prep App Today