Get Started

सामान्य ज्ञान जीके प्रश्न और उत्तर

2 years ago 4.5K द्रश्य
Q :  

निम्नलिखित में से किस उपकरण का उपयोग विद्युत प्रवाह के मापन के लिए किया जाता है, चाहे वह दिष्ट धारा हो या प्रत्यावर्ती धारा?

(A) वाटमीटर

(B) हाइग्रोमीटर

(C) एमीटर

(D) पायरोमीटर

Correct Answer : C
Explanation :

1. वह उपकरण जिसका उपयोग एक विद्युत-परिपथ में विद्युत प्रवाह को मापने के लिए किया जाता है उसे अमीटर कहा जाता है।

2. एक आदर्श अमीटर का प्रतिरोध सदैव शून्य होता है और सदैव विद्युत-परिपथ श्रृंखला में जुड़ा होता है।


Q :  

भारत सरकार द्वारा दिसंबर 2022 में लघु बचत योजनाओं में किए गए परिवर्तनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
 A. पाँच वर्षीय राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र का ब्याज दर 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दी गई है।
 B. वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाओं पर ब्याज दर 7.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 8 प्रतिशत कर दी गई।
 C. सार्वजनिक भविष्य निधि, सुकन्या समृद्धि खाता और बचत जमा पर ब्याज दर 7.5% से 9% कर दी गई है।

(A) केवल B और C

(B) A, B और C

(C) केवल A और C

(D) केवल A और B

Correct Answer : D
Explanation :

भारत सरकार द्वारा दिसंबर 2022 में लघु बचत योजनाओं में किए गए परिवर्तनों के संबंध में सभी सही हैं।  

A. पाँच वर्षीय राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र का ब्याज दर 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दी गई है। 

B. वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाओं पर ब्याज दर 7.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 8 प्रतिशत कर दी गई।


Q :  

 ______ तब होता है जब विटामिन D की कमी के कारण बच्चे की बढ़ती हड्डियाँ विकसित नहीं हो पाती हैं।

(A) रतौंधी

(B) रिकेट्स

(C) घेंघा

(D) स्कर्वी

Correct Answer : B
Explanation :

1. रिकेट्स तब होता है जब विटामिन D की कमी के कारण बच्चे की बढ़ती हड्डियाँ विकसित नहीं हो पाती हैं।

2. विटामिन D एक आवश्यक पोषक तत्व है जो कैल्शियम और फॉस्फेट के अवशोषण में मदद करता है।

3. रिकेट्स के लक्षणों में शामिल हैं।

- पैर और हाथों की हड्डियों में दर्द और कोमलता

- पैरों की हड्डियों में वक्रता

- कंधे और कूल्हों में दर्द

- मांसपेशियों में कमजोरी

- विकास में देरी


Q :  

ओवी, एक विशिष्ट प्रकार का लोक गीत है, जो महिलाओं के मायके और ससुराल का वर्णन करने वाले दोहों से बना होता है और सामूहिक रूप से पारंपरिक गीतों के साथ-साथ गांव की महिलाओं द्वारा गाया जाता है, यह किस राज्य से संबंधित है?

(A) मिजोरम

(B) गोवा

(C) असम

(D) महाराष्ट्र

Correct Answer : D
Explanation :

1. ओवी लोक गीत का संबंध महाराष्ट्र से हैं।  

2. इस लोक गीत में महिलाओं के मायके और ससुराल का वर्णन करने वाले दोहों से बना होता है। 

 3. इस लोक गीत को सामूहिक रूप से पारंपरिक गीतों के साथ-साथ गांव की महिलाओं द्वारा गाया जाता है।


Q :  

भारतीय संविधान में 2022 के संशोधन के माध्यम से निम्नलिखित में से किस समुदाय को भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया गया है?

A. नरीकोरवन समुदाय

B. हट्टी समुदाय

C. कडु कुरुबा समुदाय

D. कापू समुदाय

(A) केवल A, B और C

(B) केवल B, C और D

(C) केवल A और D

(D) A, B, C और D

Correct Answer : A
Explanation :

भारतीय संविधान में 2022 के संशोधन के माध्यम से अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल नए समुदाय को दर्जा दिया गया है?

A. नारिकोरावन और कुरीविक्करन(तमिलनाडु)

B. हट्टी जनजाति (हिमाचल प्रदेश)

C. बेट्टा-कुरुबा' (कर्नाटक)

D. गोंड समुदाय (उत्तर प्रदेश)

E. बिंझिया को झारखंड और ओडिशा में अनुसूचित जनजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।


Q :  

 ‘शेम’ (Shame) पुस्तक के लेखक कौन है?

(A) सलमान रुश्दी

(B) चार्ल्स डिकेंस

(C) रुडयार्ड किपलिंग

(D) एरिक सेगल

Correct Answer : A
Explanation :

1. ‘शेम’ (Shame) पुस्तक के लेखक सलमान रुश्दी हैं। यह उनकी तीसरी उपन्यास है, जो 1983 में प्रकाशित हुई थी।

2. यह उपन्यास जादुई यथार्थवाद की शैली में लिखी गई है और यह पाकिस्तान के राजनीतिक परिदृश्य पर एक व्यंग्य है।

3. उपन्यास का केंद्रीय विषय यह है कि शर्म से हिंसा पैदा होती है।

4. सलमान रुश्दी एक भारतीय मूल के ब्रिटिश-अमेरिकी उपन्यासकार और निबंधकार हैं।


Q :  

लिट्टी चोखा निम्नलिखित मेंसेकिस राज्य का प्रसिद्ध व्यंजन है?

(A) महाराष्ट्र

(B) बिहार

(C) गुजरात

(D) ओडिशा

Correct Answer : B
Explanation :

1. लिट्टी चोखा सिंगरौली (बिहार) का एक प्रसिद्ध व्यंजन है।

2. यह पूरे गेहूं, काले बेसन और बैगन के साथ बनाया जाता है। इस व्यंजन में भारतीय मसालों का एक बेहतरीन स्वाद है।


Q :  

स्तंभों का मिलान करें।
खनिज                    भंडार क्षेत्र
 (A) बॉक्साइट        (I) लोहरदगा
 (B) अभ्रक            (II) भीलवाड़ा
 (C) कोयला          (III) झुंझुनू
 (D)तांबा               (IV) झरिया

(A) A-IV, B-III, C-I, D-II

(B) A-I, B-II, C-IV, D-III

(C) A-II, B-III, C-IV, D-I

(D) A-II, B-I, C-III, D-IV

Correct Answer : B
Explanation :

सभी स्तंभों का सही मिलान मिलान हैं।

(A) बॉक्साइट       - लोहरदगा

(B) अभ्रक           - भीलवाड़ा

(C) कोयला          - झरिया 

(D)तांबा              - झुंझुनू

Q :  

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 32 किससे संबंधित है?

(A) जीवन का अधिकार

(B) संपत्ति का अधिकार

(C) संवैधानिक उपचारों का अधिकार

(D) वित्तीय आपातकाल

Correct Answer : C
Explanation :

1. भारतीय संविधान का अनुच्छेद 32 "संवैधानिक उपचारों का अधिकार" से संबंधित है। यह अनुच्छेद भारत के प्रत्येक नागरिक को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर करने का अधिकार देता है।

2. इस अनुच्छेद के तहत, सर्वोच्च न्यायालय किसी भी व्यक्ति को उसके मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ राहत प्रदान करने के लिए पांच प्रकार की रिट जारी कर सकता है।

- बन्दी प्रत्यक्षीकरण 
 - अधिकार-पृच्छा 
 - परमादेश 
 - उत्प्रेषण 
 - नजरबंदी


Related categories

संबंधित पोस्ट

सबसे विस्तृत एग्जाम तैयारी प्लेटफार्म

Examsbook Prep ऐप आज ही प्राप्त करें