Get Started

HP पुलिस भर्ती 2021 - 1334 कांस्टेबल के लिए अधिसूचना जारी !!

4 years ago 1.9K द्रश्य

प्रिय उम्मीदवारों,

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहें, 10वीं और 12वीं पास महिला-पुरुष उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती का मौका प्रदान किया है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने वर्गवार कांस्टेबल और पुलिस ड्राइवर के लिए कुल 1334 रिक्तियों पर पात्र भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं। 

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती 2021

आवेदन हेतु उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार citizenportal.hppolice.gov.in पर जाकर 1 अक्टूबर से आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए एक माह का समय दिया गया है।

रिक्तियों का विस्तृत विवरण देंखे -

कार्यक्रम

विवरण

संगठन

हिमाचल प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड 

पद नाम 

कांस्टेबल 

रिक्तियां

1334

स्थान

HP पुलिस हेडक्वार्टर शिमला

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि

01/10/2021

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

31/10/2021

रिक्ति विवरण और मापदंड

पुलिस भर्ती से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसी रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

कांस्टेबल

पद का नाम

रिक्तियां

योग्यता

आयु सीमा

वेतन

पुरुष

932

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास
  • भारी परिवहन ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • जनरल के लिए – 18 – 25 वर्ष
  • ST/SC/OBC के लिए – 18 – 27 वर्ष

5910-20200 + ग्रेड पे 1900/- 

महिला

91

ड्राइवर

311

कुल पद

1334 

चयन प्रक्रिया:

अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया निम्नानुसार होगी -

  • शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • लिखित परीक्षा 
  • सिक्योरिटी डॉक्यूमेंटेशन

चयन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिये गए नोटिफिकेशन लिंक को देंखे।

लिखित परीक्षा पैटर्न -

क्रं.सं.

विषय

प्रश्नों की संख्या

सिलेबस

1.

अंग्रेजी भाषा

16 प्रश्न

10+2 स्टैंडर्ड

2.

हिंदी भाषा

16 प्रश्न

10+2 स्टैंडर्ड

3.

जनरल अवेयरनेस

16 प्रश्न

10+2 स्टैंडर्ड

4.

मैथेमेटिक्स और सांइस

16 प्रश्न

मैथेमेटिक्स के लिए 10 स्टैंडर्ड और सांइस के लिए 10+2 स्टैंडर्ड

5.

रीजनिंग एप्टीट्यूड

16 प्रश्न

10+2 स्टैंडर्ड

  • परीक्षा एक OMR आधारित MCQ प्रकार की लिखित परीक्षा होगी और समय अवधि 60 मिनट होगी।
  • कम से कम क्वालिफाइंग अंक –

           (a) SC/ST के लिए = 40%

           (b) अन्य के लिए = 50%

फाइनल मेरिट -

क्रं.सं.

भर्ती के चरण

अधिकतम अंक

1.

ऊचांई

5

2.

लिखित परीक्षा

80

3.

प्रमाणपत्रों की परीक्षा पर मूल्यांकन

15


कुल योग

100

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य, गोरखा, होम गार्ड (जनरल/गोरखा) - 300 रुपये
  • महिला/SC/ST/OBC/BPL/EWAS/होम गार्ड (SC/ST/OBC) - 100 रुपये 
  • भुगतान माध्यम  - ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड

महत्वपूर्ण लिकं –

ऑनलाइनअप्लाई

(1 अक्टूबर से उपलब्ध)

नोटिफिकेशन

यहां क्लिक करें

ऑफिशियल वेबसाइट

यहां क्लिक करें

निष्कर्ष:

अगर आप भी पुलिस विभाग से जुड़कर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो उपरोक्त विशाल पुलिस भर्ती के लिए जरुर आवेदन करें। आपको HP पुलिस भर्ती 2021 में कोई परेशानी आती हैं तो आप हमे निचे कमेंट में पूछ सकते हैं, हम आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।

ऑल द बेस्ट!!

Related categories

संबंधित पोस्ट

सबसे विस्तृत एग्जाम तैयारी प्लेटफार्म

Examsbook Prep ऐप आज ही प्राप्त करें