Get Started

भारतीय सेना जीडी भर्ती 2020 – महिला सैन्य पुलिस में रिक्तियां !!

5 years ago 4.0K द्रश्य

सेना मे सैनिक बनने की चाहत रखने वाली महिला वर्ग के लिए खुशखबरी है। हाल ही में, भारतीय सेना ने 99 सैनिक जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) की भर्ती हेतु पात्र महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं। बता दें कि महिलाओं के लिए जवान के रूप में पहली बार पिछले साल मिलिट्री पुलिस में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें 100 पदों के लिए भर्ती हुई थी। लेकिन, इस बार 99 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इस दौरान लखनऊ के साथ अंबाला, जबलपुर, बेंगलूर, शिलांग और पुणे में भर्ती रैली होगी और उम्मीदवारों को उनके गृह जिलों के आधार पर स्थान आवंटित किया जाएगा।

योग्यता रखने वाली ऐसी महिला अभ्यर्थी जो सेना में जाना चाहती है, वे सेना की वेबसाइट Joinindianarmy.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। भर्ती हेतु कोई आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। कृपया ध्यान दें-

महिला सैन्य पुलिस भर्ती 2020-21

उम्मीदवारों को चयन की एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा। सबसे पहले, उम्मीदवारों को 10वीं परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कट ऑफ मेरिट लिस्ट उपलब्ध रिक्तियों के समानुपाती होगी। उसके बाद यदि समान अंक वाले उम्मीदवार ज्यादा होंगे, तो अधिक उम्र के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां -

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 27 जुलाई 2020 
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 31 अगस्त 2020 

जीडी भर्ती हेतु विस्तृत विवरण 

आवेदको को इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी आवश्यकता है। भर्ती के लिए संपूर्ण विवरण और आवश्यक पात्रता मापदंड इस प्रकार हैं -

पद का नाम

रिक्तियां

सोल्जर जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस)

99

नोट –

  • आवेदक एक अविवाहित महिला होनी चाहिए, जो भारत की नागरिक हो।
  • हांलाकि, जो महिलाएं विधवा, तलाकशुदा या कानूनी रुप से अलग है, वे भी पात्र है, बशर्ते उनके कोई बच्चा न हो।

शैक्षणिक योग्यता -

  • उम्मीदवार ने मैट्रिक 10वीं SSLC या समकक्ष की न्युनतम योग्यता शिक्षा प्राप्त की हो।
  • प्रत्येक विषय में 45% अंको के साथ और न्युनतम 33% अंको के साथ परीक्षा पास की हो।

आयु सीमा -

  • न्यूनतम आयु – 17.5 वर्ष
  • अधिकतम आयु - 21 वर्ष

आवेदक का जन्म 01 अक्टूबर 1999 से 01 अप्रैल 2003 के बीच होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया:

अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया निम्नानुसार होगी-

  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट 
  • लिखित परीक्षा [कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन(CEE)]

न्युनतम शारीरिक मानक - 

  • ऊंचाई – 152 सेमी.
  • वजन - सेना चिकित्सा मानकों के अनुसार ऊंचाई और उम्र के अनुपात।
  • छाती का विस्तार - उम्मीदवार को 05 सेमी की छाती के विस्तार में सक्षम होना चाहिए।

लिखित परीक्षा (CEE) -

  • मेडिकल रुप से फिट उम्मीदवारों का चयन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) के आधार पर किया जाएगा। 
  • लिखित परीक्षा के स्थान, तिथि और समय को रैली स्थल और एडमिट कार्ड के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
  • CEE में नकारात्मक अंकन लागू होगा।
  • लिखित परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार को कोई अलग पत्र नहीं भेजा जाएगा।

महत्वपूर्ण लिकं –

ऑफलाइन अप्लाई

रजिस्ट्रेशन  | लॉगइन

नोटिफिकेशन

यहां क्लिक करें

ऑफिशियल वेबसाइट

यहां क्लिक करें

निष्कर्ष:

उम्मीद है कि भारतीय सेना जीडी भर्ती 2020 पर यह लेख सभी योग्य महिला के लिए उपयोगी और जानकारीपूर्ण रहेगा। यदि आप भी देश सेवा का जुनून रखती है, और मैट्रिक पास है तो यह अच्छा मौका आपको अपने हाथ से नही जाने देना चाहिए। वहीं हमारे पोर्टल पर रजिस्टर कर आप प्रतिदिन नई रिक्तियां और परीक्षाओं के बारे में नियमित रुप से अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

ऑल द बेस्ट!!

Related categories

संबंधित पोस्ट

सबसे विस्तृत एग्जाम तैयारी प्लेटफार्म

Examsbook Prep ऐप आज ही प्राप्त करें