Get Started

नवीनतम सामान्य ज्ञान प्रश्न 2020

3 years ago 15.4K द्रश्य
Q :  

भारत का सबसे चौड़ी नदी कौन है ?

(A) ब्रह्मपुत्र

(B) गोमती

(C) गंगा

(D) चम्बल

Correct Answer : A
Explanation :

1. ब्रह्मपुत्र भारत में सबसे चौड़ी नदी है। 

2. ब्रह्मपुत्र नदी मानसरोवर झील के पास कैलाश श्रेणी के चेमायुंगडुंग हिमनद से सियांग या दिहांग के नाम से निकलती है। 

3. यह अरुणाचल प्रदेश के सादिया शहर के पश्चिम से भारत में प्रवेश करती है। 

सहायक नदियाँ: दिबांग, लोहित, सियांग, बूढ़ी दिहिंग, तिस्ता और धनसिरी। 

4. ब्रह्मपुत्र घाटी की औसत चौड़ाई लगभग 80 किलोमीटर है। 

5. घाटी की मुख्य नदी, ब्रह्मपुत्र दुनियां की सबसे बड़ी नदियों में से एक है और इसके औसत अपवाह के मामले में पांचवें स्थान पर है। 

6. नमचा बरवा 7757 मीटर की ऊंचाई के साथ तिब्बती हिमालय में एक पर्वत शिखर है। त्सांग्पो - ब्रह्मपुत्र नदी नामचा बरवा तक पहुँचने पर यू-टर्न लेती है और एक तंग घाटी के माध्यम से अरुणाचल प्रदेश में भारत में प्रवेश करती है। 

7. हिमालय पूर्व-पश्चिम दिशा में पश्चिम में सिंधु गॅार्ज से पूर्व में ब्रह्मपुत्र गॅार्ज तक फैला हुआ है।


Related categories

संबंधित पोस्ट

सबसे विस्तृत एग्जाम तैयारी प्लेटफार्म

Examsbook Prep ऐप आज ही प्राप्त करें