Get Started

राजस्थान (RSMSSB) ग्राम सेवक (VDO) परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

2 years ago 1.6K Views

हैलो केंडिडेट्स,

राजस्थान सरकार हर साल ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के हजारों पदों पर भर्ती निकालती है, जो कि राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के रिक्त पदो को भरने के लिए आयोजित की जाती है। 

अगर हम राजस्थान की भर्तियों की बात करें तो राजस्थान LDC और REET परीक्षा के बाद, राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती लाखों उम्मीदवारों की पहली पसंद मानी जाती है। 

साथ ही, राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले छात्रों को RSMSSB VDO परीक्षा के परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को ध्यानपूर्वक विस्तार से जानने की आवश्यकता होती है।

हालांकि, RSMSSB द्वारा VDO परीक्षा के पैटर्न और सिलेबस में काफी समय से कोई विशेष बदलाव नहीं हुए है, लेकिन प्रश्नों के प्रकार में हर वर्ष कुछ बदलाव किये जाते हैं। इसलिए, परीक्षा के बढ़ते लेवल को देखते हुए कुशल रणनीति बनाकर अध्ययन करने की जरुरत है।

अगर आप भी आगामी राजस्थान ग्राम सेवक परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते है या कर रहे हैं तो RSMSSB VDO संपूर्ण पैटर्न और सिलेबस इस ब्लॉग में प्राप्त कर सकते हैं -

राजस्थान ग्राम सेवक परीक्षा पैटर्न

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है -

  1. प्रारंभिक परीक्षा 
  2. मेंस परीक्षा

प्रीलिम्स परीक्षा क्वालीफाई नेचर की होती है अर्थात इस में प्राप्त अंकों को मेंस परीक्षा में नहीं जोड़ा जाता हैं, इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाता है जिसमें लगभग 15 गुना अभ्यर्थियों को शामिल किया जाता है।

  • प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
  • प्रश्न पत्र को पूरा करने के लिए अभ्यर्थी को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • प्रश्न पत्र में कुल 120 ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) प्रश्न होंगे और सभी प्रश्नों के लिए समान अंक दिए जाएंगे।
  • प्रश्न पत्र के मूल्यांकन मे नैगेटिव मार्किंग की जाएगी अर्थात प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  • परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य हैं इससे कम अंक प्राप्त करने पर अभ्यर्थी नियुक्ति के पात्र नहीं होगें।

RSMSSB VDO परीक्षा सिलेबस

राजस्थान ग्राम सेवक परीक्षा का सिलेबस 10वीं कक्षा के लेवल का है। उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न को जानने के बाद पेपर में सम्मिलित विषयों पर ध्यान केंद्रित  करने की आवश्यकता है। ग्राम सेवक प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा प्रश्न-पत्र में निम्नलिखित विषयों को शामिल किया जाएगा -

प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा सिलेबस
क्रं.सं. विषय टॉपिक
1. सामयिक विषय राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर मुख्य सामयिक सरकारी विषय, घटनाएं और क्रीड़ा
2. भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
  • विश्व की भौतिक विशिष्टतायें, महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर।
  • भारत की पारिस्थितिक और वन्य जीवन।
  • राजस्थान का प्राकृतिक भूगोल, राजस्थान की जलवायु, वनस्पतियां एवं मृदा क्षेत्र विस्तृत भौतिक खंड, जनसँख्या, बेरोजगारी, दरिद्रता, सूखा अकाल और मरुस्थलीकरण की समस्याएं।
  • राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन: खान एवं खनिज वन, भूमि एवं जल, पशु संसाधन। वन्य जीव एवं संरक्षण।

3. भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल, कृषि आधारित उद्योग, मुख्य सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, मरुस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिए परियोजनाएं। वृहत उद्योग, जनजातियां और उनकी अर्थव्यवस्था।
4. इतिहास और संस्कृति

निम्नलिखित के विशिष्ट संदर्भ के साथ भारत और राजस्थान के मुख्य स्मारक तथा साहित्यिक कृति, इतिहास और संस्कृति :-

  • जनजातियां और उनकी अर्थव्यवस्था
  • बोलियां और साहित्य
  • संगीत, नृत्य और रंगशाला
  • धार्मिक आस्था, संप्रदाय, संत, कवि, योद्धा संत, “लोक देवता” और “लोक देवियाँ”
  • हस्तशिल्प
  • मेले और त्यौंहार, रूढ़ियाँ, वस्त्र और आभूषण, उनके लोक एवं जनजातीय पहलुओं के विशिष्ट संदर्भ सहित।

5. साधारण मानसिक योग्यता -
6. तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक योग्यता -
7. अंग्रेजी, गणित और हिंदी (दसवीं कक्षा स्तर की) -
8. राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढाँचा -
9. कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान -


महत्वपूर्ण लिंक -

कार्यक्रम लिंक

राजस्थान VDO मेंस परीक्षा सिलेबस और पैटर्न

Click Here

राजस्थान VDO प्रीलिम्स परीक्षा सिलेबस और पैटर्न

Click Here

ऑफिशियल वेबसाइट

Click Here

निष्कर्ष:

इस शोर्ट ब्लॉग में, मैने RSMSSB VDO परीक्षा के एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को विस्तृत रुप से बताने की कोशिश की है। जिसके बाद आपका अगला कदम एक अध्ययन योजना बनाना और उस पर काम करना शुरू करना होगा। आमतौर पर छात्रों को लेटेस्ट एग्जाम पैटर्न और सिलेबस के अनुसार पिछले कुछ प्रश्न पत्रों को हल करके अपने अभ्यास को मजबूत और कमजोर बिंदुओं का विश्लेषण करना चाहिए। बता दें कि नियमित अभ्यास से परीक्षा में सटीकता और हाई स्कोर प्राप्त करने में मदद मिलती है। 

आप अपने प्रश्नों की चर्चा हमारे साथ कमेंट बॉक्स में कर सकते हैं, हमें आपकी शंकाओं को दूर करने में खुशी होगी। 

ऑल द बेस्ट!!

Related categories

Very important related articles. Read now

The Most Comprehensive Exam Preparation Platform

Get the Examsbook Prep App Today