Get Started

सामाजिक विज्ञान शिक्षण विधियाँ प्रश्न शिक्षक परीक्षा हेतु

Last year 4.8K Views
Q :  

सामाजिक विज्ञान की समसामयिक समझ अध्यापकों को निम्नलिखित सभी को करने को प्रोत्साहित करती है, केवल इसको छोड़कर:

(A) शिक्षार्थियों को दूसरों के स्थानीय अनुभवों को पढ़ने तथा स्वयं के अनुभवों को खोजने के लिए।

(B) प्रश्नों के समान उत्तर देने के लिए शिक्षार्थियों को प्रोत्साहन देना जिससे कि सभी बेहतर बन सकें।

(C) शिक्षार्थियों को दिए गए विषयवस्तु पर प्रश्न बनाने की क्षमता के लिए प्रशंसा करना तथा उसे अधिगम की जाँच के लिए वैध स्वीकारना।

(D) शिक्षार्थियों को कक्षा में विकसित ज्ञान को मूर्त परिस्थितियों में उपयोग करने के लिए अवसर देना।

Correct Answer : B
Explanation :

सामाजिक विज्ञान की समसामयिक समझ अध्यापकों को निम्नलिखित सभी को करने को प्रोत्साहित करती है-

(1) शिक्षार्थियों को दूसरों के स्थानीय अनुभवों को पढ़ने तथा स्वयं के अनुभवों को खोजने के लिए।

(2) शिक्षार्थियों को दिए गए विषयवस्तु पर प्रश्न बनाने की क्षमता के लिए प्रशंसा करना तथा उसे अधिगम की जाँच के लिए वैध स्वीकारना।

(4) शिक्षार्थियों को कक्षा में विकसित ज्ञान को मूर्त परिस्थितियों में उपयोग करने के लिए अवसर देना।


Q :  

निम्नलिखित में से जेंडर रूढ़िवादिता का उदाहरण नहीं है : 

(A) सिर्फ लड़कों को फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

(B) सिर्फ लड़कियों को कक्षा का बोर्ड सजाने के लिए कहा जाता है।

(C) हालांकि लड़के कक्षागत चर्चा में दबदबा बनाने का प्रयास करते हैं लेकिन लड़कियों एवं लड़कों, दोनों की सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाता है।

(D) कक्षा में अनुशासन बनाये रखने के लड़कों एवं लड़कियों को अलग अलग पंक्तियों में बिठाना।

Correct Answer : C
Explanation :

निम्नलिखित में से जेंडर रूढ़िवादिता का उदाहरण है।

( 1 ) सिर्फ लड़कों को फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

( 2 ) सिर्फ लड़कियों को कक्षा का बोर्ड सजाने के लिए कहा जाता है।

( 3 ) कक्षा में अनुशासन बनाये रखने के लड़कों एवं लड़कियों को अलग अलग पंक्तियों में बिठाना।


Q :  

सामाजिक विज्ञान शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक होगा :

A. अतीत के सभी सांस्कृतिक प्रथाओं को बनाए रखना।

B. साहित्यिक स्रोतों का समालोचनात्मक विश्लेषण करना चाहे वो कितनी भी पुरानी हो।

C. सभी गैर - शाब्दिक स्रोतों का निष्कासन करना।

D. स्रोतों के ट्राई - एन्ग्यूलेशन ( त्रिकोणीयन ) को प्रमुखता देना। 
 सही विकल्प का चयन करें :

(A) केवल A तथा C

(B) केवल B तथा C

(C) केवल B तथा D

(D) केवल C तथा D

Correct Answer : C
Explanation :

सामाजिक विज्ञान शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक होगा।

B. साहित्यिक स्रोतों का समालोचनात्मक विश्लेषण करना चाहे वो कितनी भी पुरानी हो।

D. स्रोतों के ट्राई - एन्ग्यूलेशन ( त्रिकोणीयन ) को प्रमुखता देना।


Q :  

एक स्व - निर्देशित, स्व - अनुशासित सोच जो निष्पक्ष स्तर पर गुणवत्ता के उच्चतम स्तर पर तर्क करने का प्रयास करती है, उसे कहा जाता है : 

(A) महत्वपूर्ण सोच

(B) जटिल सोच

(C) बुद्धिमान सोच

(D) अमूर्त सोच

Correct Answer : A

Q :  

एक सामाजिक विज्ञान अध्यापक/अध्यापिका का निम्न में से कौन सा लक्ष्य होना चाहिए? 

(A) सापेक्ष महत्त्व का निर्माण कराना।

(B) पाठ्यचर्या को पूरा करना।

(C) परीक्षा उत्तीर्ण कराना।

(D) कंठस्थ कराना।

Correct Answer : A

Q :  

सामाजिक और राजनीतिक जीवन की पाठ्य पुस्तकों को विकसित करते समय निम्नलिखित उपागमों में से किसे उपयुक्त समझा गया है?

A. प्रत्यक्ष उदाहरणों तथा अनुभवों से सीखना

B. तथ्यों और आँकड़ों का स्मरण आधारित सीखना

(A) केवल B

(B) A और B दोनों

(C) A और B में से कोई नहीं

(D) केवल A

Correct Answer : D

Q :  

निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सामाजिक विज्ञान के बारे में सही है?

A. जानकारी का स्मरण करने से अवधारणात्मक विकास होता है।

B. ‘तथ्य’ का स्तर सदैव निश्चित होता है।

(A) केवल B

(B) A और B दोनों

(C) A और B में से कोई नहीं

(D) केवल A

Correct Answer : C

Q :  

वन्य - जीवन संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को संवेदनशील बनाने के लिए सर्वोत्तम अभ्यास कौन सा है?

(A) वन्य - जीवन संरक्षण पर नाटक तैयार करना।

(B) विद्यालय में वन्य जीवन सप्ताह को मनाना।

(C) पशु आधारित उत्पादों को न खरीदने की प्रतिज्ञा लेना।

(D) संदर्भित नीतियों और कानूनों के बारे में पठन करना।

Correct Answer : C

Q :  

खुली किताब मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य क्या है?

(A) अध्यापकों को नये प्रश्न बनाने का दबाव नहीं रहेगा।

(B) विद्यार्थियों को अतिरिक्त पुस्तकों को पढ़ने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

(C) विद्यार्थी उत्तर ठीक पाठ्यपुस्तकों के अनुसार कर सकते हैं।

(D) विद्यार्थियों पर सभी तथ्यों और विवरणों को कंठस्थ करने का भार अनुभव नही होगा।

Correct Answer : D

Q :  

'क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण विषय के शिक्षण के पश्चात, समापन स्वरूप कौन - कौन से कार्य सर्वाधिक उचित रहेंगे?

A.  छोटे समूह की परियोजनाएँ

B. विशेषज्ञ द्वारा नृत्य प्रस्तुति

C. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

D. समुच्चित चित्र ( कोलाज ) बनाना

(A) A, B, D

(B) A, C, D

(C) B, C, D

(D) A, B, C

Correct Answer : B

Related categories

Very important related articles. Read now

The Most Comprehensive Exam Preparation Platform

Get the Examsbook Prep App Today