Get Started

SSC CGL टियर II एडमिट कार्ड 2021-22: यहां डाउनलोड करें!!

2 years ago 1.8K द्रश्य

हैलो उम्मीदवार,

आपको यह जानकर खुशी होगी कि कर्मचारी चयन आयोग ने 18 जनवरी 2022 को पश्चिमी क्षेत्र, मध्य प्रदेश क्षेत्र, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र और केंद्रीय क्षेत्र के लिए SSC CGL 2020 के टियर-2 एप्लीकेशन स्टेटस और एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। SSC CGL टियर -2 परीक्षा 2021-22 देश भर में 28 और 29 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी।

SSC CGL परीक्षा 2022 में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को SSC - ssc.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट से अपने टियर -2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, आप इस पेज पर दिए गए लिंक से एप्लीकेशन स्टेटस की जांच कर सकते हैं।

SSC CGL टियर -2 परीक्षा तिथि जारी 

2020 में, SSC  ने विभिन्न सरकारी मंत्रालयों / विभागों / संगठनों में विभिन्न पदों जैसे असिस्टेंट/ ऑडिट ऑफिसर/ असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर/ इंस्पेक्टर/ अपर डिविजन क्लर्क/ टेक्स असिस्टेंट पर बम्पर रिक्तियों को भरने के लिए देशभर के योग्य महिलाओं और पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये थें। SSC CGL भर्ती 2020 के लिए चयन प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो चुका है। अब SSC  ने  SSC CGL टियर-2 परीक्षा एडमिट पत्र जारी किया है, जो उम्मीदवार टियर-1 में क्वालिफाईड हुए हैं; वे अब अगले चरण के लिए अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

SSC CGL भर्ती 2020-21 के लिए विवरण देखें -

Events Dates
Online Application for SSC CGL Recruitment 2020 29 December 2020 to 31 January 2021
SSC CGL 2021 Tier-I Exam 13th to 24th August 2021
SSC CGL Tier-I Answer Key 02nd September 2021
Dates to Raise Objection 02nd to 07th September 2021 (6 pm)
SSC CGL Tier-1 Final Answer Key 09th December 2021 to 07th January 2022
SSC CGL Marks & Score Card 03rd December 2021
SSC CGL Tier-1 Result 26th November 2021
SSC CGL Tier-1 Cut Off 26th November 2021-+
SSC CGL Admit Card 2021 (Tier-2)  17th January 2022
SSC CGL Tier-2 Exam  28th & 29th January 2022
SSC CGL Tier-3 Exam Date 06th February 2022

SSC CGL टियर -2 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

यहां कुछ स्टेप्स दिए गए हैं जिन्हें आप फॉलो करके SSC CGL टियर -2 एडमिट कार्ड 2021-22 डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: SSC यानी, https://ssc.nic.in/ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या नीचे दिए गए लिंक टेबल से सीधे डाउनलोड करें।

स्टेप 2: होमपेज पर, टॉप पर दिखाई देने वाले "एडमिट कार्ड" ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर अपने संबंधित क्षेत्र पर क्लिक करें, आपको क्षेत्रीय वेबसाइट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।

स्टेप 3: "STATUS / DOWNLOAD ADMIT CARD FOR Combined Graduate Level Examination (Tier-II), 2020-21 (TO BE HELD on 28/02/2022 & 29/02/2022" पर क्लिक करें।

स्टेप 4: SSC CGL 2020 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के समय आपको प्रदान की गए अपने रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन ID दर्ज करें।

स्टेप 5: अब अपनी जन्मतिथि / पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन के समय आपके द्वारा उल्लेखित पसंदीदा क्षेत्र / शहर का चयन करें।

स्टेप 7: अब सर्च नाउ बटन पर क्लिक करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

महत्वपूर्ण लिंक-

विवरण लिंक
टियर II एडमिट कार्ड SSCMPR | SSCWR
टियर II एप्लीकेशन स्टेटस SSCSR SSCMPR | SSCWR
टियर I आंसर की Click Here
टियर-1 मार्क्स Click Here
SSC CGL टियर-1 रिजल्ट Click Here
SSC CGL भर्ती 2020-21 Click Here
SSC ऑफिशियल वेबसाइट Click Here

सारांश:

SSC CGL परीक्षा सभी ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए लोकप्रिय परीक्षाओं में से एक है जो भारत में ग्रुप B & C पदों पर सरकारी नौकरी चाहते हैं। यह ब्लॉग उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिन्होंने SSC CGL टियर -1 ऑनलाइन परीक्षा में सफलतापूर्वक योग्यता प्राप्त की है और अब अपने SSC CGL टियर-2 एडमिट कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे उपरोक्त लेख से आधिकारिक तौर पर जारी किये गए शहर, केंद्र, परीक्षा समय, और कार्ड लिंक सहित सभी विवरणों की जांच कर सकते हैं।

जैसा कि आप जानते हैं कि एडमिट कार्ड परीक्षा-कक्ष में एंटर करने के लिए एक प्रवेश टिकट की तरह है, और किसी भी परिस्थिति में एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा में बैठना असंभव है। इसलिए, यहां मैंने SSC CGL टियर -2 2021 परीक्षा एडमिट कार्ड की ऑनलाइन प्रक्रिया का वर्णन करने की कोशिश की है।

All the Best for the SSC CGL Tier-II Exam!!

Related categories

संबंधित पोस्ट

सबसे विस्तृत एग्जाम तैयारी प्लेटफार्म

Examsbook Prep ऐप आज ही प्राप्त करें