हैलो केंडिडेट,
SSC JE पेपर-1 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हजारों परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी। हाल ही में, कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर पद के लिए आयोजित हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल के पेपर- I (CBT) में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल पोर्टल पर अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
पिछले वर्ष, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने विभिन्न मंत्रालयों / विभागों / संगठनों के लिए ग्रुप-B जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) पदों की भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की थी। जिसके लिए पहले चरण पेपर-I की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 22 से 24 मार्च 2021 को हुई है। इसके अलावा आयोग जल्द ही पेपर-II के लिए SSC JE 2021 परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगा। वहीं SSC JE की फाइनल आंसर-की 7 जुलाई को अपलोड की जाएगी।
SSC JE पेपर-I 2021 के लिए निम्न विवरण की जांच करें -
|
कार्यक्रम |
विवरण |
|
आवेदन की तिथि |
01-10-2020 से 30-10-2020 |
|
पेपर I का आयोजन |
22 से 24-03-2021 |
|
सिविल इंजीनियर में क्वालीफाई उम्मीदवार |
2238 |
|
इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल में क्वालीफाई उम्मीदवार |
1862 |
|
पेपर I परिणाम घोषणा की तिथि |
30-06-2021 |
SSC JE पेपर-I में क्लीफाई होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर, कैटेगरी और नाम के साथ लिस्ट जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डायरेक्ट अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
क्वालिफाइड और नॉन क्वालिफाइड उम्मीदवारों के अंक 10.07.2021 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गये हैं। यह सुविधा 10.07.2021 से 31.07.2021 तक उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग-इन कर सकते हैं।
|
टीयर I कट-ऑफ मार्क्स |
|
|
टीयर I रिजल्ट |
Civil | Elect & Mech | Notice |
|
पेपर I टेंटेटिव-की |
|
|
पेपर I परीक्षा तिथि |
|
|
अधिसूचना |
|
|
अधिकारिक वेबसाइट |
अगर आपको SSC JE पेपर I रिजल्ट 2021 के बारे में कोई प्रश्न पूछना हैं, तो हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करें। जिसमें हम आपकी पूरी सहायता करेंगे।
ऑल द बेस्ट!!
Examsbook Prep ऐप आज ही प्राप्त करें