Get Started

SSC JHT रिजल्ट 2020-21: पेपर-1 कट-ऑफ मार्क्स जारी!!

3 years ago 1.8K Views

हैलो कैंडिडेट्स,

SSC JHT पेपर-1 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हजारों परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है, जो कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी। SSC JHT पेपर-1 रिजल्ट 2020-21के बारे में सभी विवरण प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें। 

SSC JHT पेपर-1 रिजल्ट 2020 – लेटेस्ट अपडेट 

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि SSC हर वर्ष जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) परीक्षा का आयोजन कर ग्रेजुएट पास युवाओं को सरकारी कर्मचारी बनने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। पिछले वर्ष SSC ने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों / विभागों / संगठनों में ग्रुप "C" और ग्रुप "D" पदों को भरने के लिए SSC JHT भर्ती 2020 का नोटिफिकेशन जारी किया था, इसके तहत 19 नवंबर 2020 को 283 रिक्तियों की भर्ती के लिए SSC JHT पेपर-1 का आयोजन किया गया था। अंतत:जिसका परिणाम अब घोषित कर दिया गया है। 

रिजल्ट के अनुसार आयोग द्वारा कुल 1688 उम्मीदवार को पेपर-1 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच करें -

कार्यक्रम

विवरण

पेपर-1 का आयोजन

19 नवंबर, 2020

SSC JHT पेपर-1 रिजल्ट की घोषणा

19 जनवरी, 2021

पेपर-I में क्वालिफाइड उम्मीदवारों की संख्या

1688 उम्मीदवार

पेपर-1 फाइनल आंसर-की 

25.01.2021 से 24.02.2021

डिस्क्रिप्टिव पेपर (पेपर-2) के लिए टेंटेटिव तिथि

14.02.2021

पेपर-2 का रिजल्ट

सूचित किया जाएगा


SSC CSL टीयर I 2019-20 के परिणाम और कट-ऑफ अंक देखें।

रिजल्ट की जांच कैसे करें ?

  • SSC की ऑफिशियल वेबसाइट यानि ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ‘Results’ सेक्शन में जाएं और ‘JHT’ पर क्लिक करें।
  • JHT Examination 2020, Declaration of result of Paper-I for appearing in Paper-II लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यकतानुसार अपना रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड डालें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन में आ जायेगा, उसे फ्यूचर रेफरेंस के लिए डाउनलोड कर लें।

नोट - क्वालिफाइड / नॉन-क्वालिफाइड उम्मीदवारों के अंक 22.01.2021 को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। यह सुविधा एक महीने की अवधि के लिए उपलब्ध होगी यानी 22.01.2021 से 21.02.2021 तक। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपने पर्सनल मार्क्स की जांच कर सकते हैं और उम्मीदवार डैशबोर्ड पर रिजल्ट / मार्क्स टैब पर क्लिक कर सकते हैं।

SSC JHT, SHT पेपर- I कट-ऑफ

पेपर- I में आयोग द्वारा निर्धारित कट ऑफ को लागू करने के बाद, 1688 उम्मीदवारों ने पेपर- II में उपस्थित होने के लिए उक्त परीक्षा में क्वालीफाई किया है। उपलब्धता और कट ऑफ मार्क्स पाने वाले उम्मीदवारों की श्रेणीवार जानकारी निम्नानुसार है: -

Category 

Cut-Off Marks

Candidate Available

UR

140.00

420

SC

116.00

285

ST

114.00

89

OBC

128.00

689

EWS

110.00

140

OH

88.00

47

HH

71.00

7

VH

73.00

10

Other 

40.00

1

Total

--

1688

नोट -1: UR की संख्या 120-SC, 22-ST, 431-OBC, 84-EWS, 10-OH और 3-VH उम्मीदवारों के अलावा UR कट-ऑफ में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उनकी संबंधित श्रेणियों के तहत दिखाया गया है। 

नोट -2: परीक्षा की नोटिस के पैरा 16 के अनुसार: पेपर- I में मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स पर विचार किया गया है:

(i) UR: 30%

(ii) OBC/ EWS: 25%

(iii) Others: 20%

SSC JHT, SHT पेपर- I आंसर-की

आंसर-की के संबंध में उम्मीदवारों से प्राप्त रिप्रेजेंटेशन की सावधानीपूर्वक जांच की गई है और जहां भी आवश्यक हो, आंसर-की को संशोधित किया गया है। फाइनल आंसर-की का उपयोग मूल्यांकन के लिए किया गया है। फाइनल आंसर-की उम्मीदवारों को 25.01.2021 से 24.02.2021 तक एक महीने की अवधि के लिए उपलब्ध होगी, जिसे नीचे टेबल में लिंक द्वारा देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक -

पेपर- I  फाइनल आंसर-की और क्वेश्चन पेपर
 की | नोटिस

SSC JHT पेपर-1 रिजल्ट

यहां क्लिक करें

पेपर-1 रिजल्ट नोटिस और कटऑफ मार्क्स

यहां क्लिक करें

SSC JHT नोटिफिकेशन 2020

यहां क्लिक करें

ऑफिशियल वेबसाइट

यहां क्लिक करें

निष्कर्ष:

हम सभी उम्मीदवारों को आपको SSC JHT पेपर-2 के साथ शुभकामनाएं देते हैं। यदि आपका नाम पेपर-2के लिए सलेक्टिव उम्मीदवारों की लिस्ट में नहीं है, तो निराश न हों क्योंकि अभी अन्य कई परीक्षाएं चल रही हैं, जिनमें आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उपलब्ध रिक्तियों के बारे में सभी लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे साथ बने रहें।

ऑल द बेस्ट!!

Related categories

Very important related articles. Read now

The Most Comprehensive Exam Preparation Platform

Get the Examsbook Prep App Today