यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट) परीक्षा 2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में कुल 209 रिक्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सहायक कमांडेंट (ग्रुप A) के पद पर नियुक्ति के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार पात्र है।
जो उम्मीदार सेना में कमांडेंट की सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वह उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी सीएपीएफ भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त से शुरू हो गए हैं।
सरकार की नीति के अनुसार आरक्षण को लागू किया जाएगा, जिनमें से 10% रिक्तियां भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिन्हित है। यूपीएससी सीआरपीएफ परीक्षा के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण और इंटरव्यू के आधार पर होगा। बता दें कि लिखित परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड के जारी किए जाने का समय यूपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, इसलिए आयोग की वेबसाइट पर नियमित रुप से नजर रखें। परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी निम्न प्रकार से है -
|
कार्यक्रम |
विवरण |
|
संगठन |
संघ लोक सेवा आयोग |
|
पद का नाम |
सहायक कमांडेंट (AC) |
|
पद की संख्या |
209 |
|
ऑनलाइन आवेदन की प्रांरभिक तिथि |
18 अगस्त 2020 |
|
ऑनलाइन आवेदन और भुगतान की अंतिम तिथि |
07 नवबंर 2020 |
|
परीक्षा की तिथि |
20 दिसंबर 2020 |
परीक्षा के लिए आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे परीक्षा में प्रवेश के लिए योग्य है या नहीं अथवा वे सभी पात्रता शर्तों को पूरा करें। परीक्षा परीणाम के आधार पर भरी जाने वाली रिक्तियों की अस्थायी संख्या निम्नलिखि है-
|
विभाग |
रिक्तियां |
योग्यता |
आयु सीमा |
|
BSF |
78 |
किसी भी विषय में ग्रेजुएट पास |
20 से 25 वर्ष |
|
CRPF |
13 | ||
|
CISF |
69 | ||
|
ITBP |
27 | ||
|
SSB |
22 | ||
|
कुल पद |
209 | ||
साथ ही उपर्युक्त रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है।
इन नियमों के अंतर्गत भारत के नागरिक के अलावा किसी भी व्यक्ति को नियुक्ति नहीं किया जाएगा या रोजगार में नहीं लिया जाएगा, केवल उस व्यक्ति को छोड़कर जिसे केंद्रीय सरकार ने लिखित रूप से सहमति प्रदान की हो।
UPSC भर्ती 2020 के लिएअभ्यर्थियों का चयन निम्न आधार पर होगाः-
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में न्युनतम अर्हता अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें शारीरिक मापदंड/शारीरिक दक्षता परीक्षण एंव चिकित्सा मानक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
|
विवरण |
पुरुष |
महिला | |
|
(1) |
(2) |
(3) |
(4) |
|
(a) |
100 मीटर दौड़ |
16 सेकेंड में |
18 सेकेंड में |
|
(b) |
800 मीटर दौड़ |
3 मिनट 45 सेकेंड में |
4 मिनट 45 सेकेंड में |
|
(c) |
लम्बी कूद |
3.5 मीटर (3 अवसर) |
3 मीटर (3 अवसर) |
|
(d) |
गोला फेंकना (शॉट पुट) (7.26 किलो) |
4.5 मीटर |
---- |
योग्यता सूची उम्मीदवार द्वारा लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंको के आधार पर बनाई जाएगी।
अधिक जानकरी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ें।
नोट: कैंडिडेट्स भारतीय स्टेट बैंक की कोई भी शाखा या वीज़ा / मास्टर / RuPay क्रेडिट / डेबिट कार्ड का उपयोग करके या SBI के इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके शुल्क भुगतान कर सकता है।
|
ऑनलाइन आवेदन |
|
|
नोटिफिकेशन |
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट |
जैसा की उपरोक्त अधिसूचना में चयन प्रक्रिया को देखते हुए उम्मीदवारों को अनेक चरणों से गुजरना होगा। सिलेबस की जटिलता के कारण परीक्षा के लिए आवश्यक रणनीतिक तैयार करनी होगी, तभी आप परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।
अगर आपको UPSC भर्ती 2020 से संबंधित कोई समस्या है, तो हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर पूछें।
ऑल द बेस्ट!!
Examsbook Prep ऐप आज ही प्राप्त करें