Get Started

UPSC परीक्षा 2021: सिविल सर्विस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी!!

5 years ago 3.0K द्रश्य

UPSC के माध्यम से आईएएस, आईपीएस आदि जैसे प्रतिष्ठित पदों पर नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती परीक्षा के तहत विभिन्न सेवाओं में कुल 822 रिक्त पद भरे जाने हैं।

UPSC सिविल सर्विस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा 2021

बता दें कि UPSC द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं में ग्रुप-A और ग्रुप-B पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन हेतु सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन किया जाता है। उनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय रेलवे यातायात सेवा, भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा, भारतीय रेलवे लेखा सेवा, भारतीय डाक एवं तार लेखा सेवा, भारतीय डाक सेवा, भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय सूचना सेवा, भारतीय व्यापार सेवा आदि अन्य शामिल हैं।

  • UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट, upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिन पर इच्छुक व पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां निम्नानुसार है -

कार्यक्रम

तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की प्रांरभिक तिथि

04 मार्च 2021

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

24 मार्च 2021

ऑफलाइन भुगतान की तिथि 

23 मार्च 2021

ऑनलाइन भुगतान की तिथि

24 मार्च 2021

ऑनलाइन आवेदन वापस लेने की तिथि

31 मार्च 2021 से 06 अप्रैल 2021

प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन

27 जून 2021

मेंस परीक्षा का आयोजन

नवंबर 2021

आवश्यक पात्रता मापदंड

UPSC भर्ती परीक्षा के लिए कुछ पात्रता मापदंड रखे गए हैं – योग्य उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा कितनी होनी चाहिए, चयन प्रक्रिया क्या होगी इत्यादि को आवेदन से पूर्व सुनिश्चित करना होगा।

पद नाम

रिक्तियां

योग्यता

आयु सीमा

वेतनमान

सिविल सर्विस परीक्षा 2021

712

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएटडिग्री

21 से 32 वर्ष (01-08-2021 को)

UPSC मानदंडों के अनुसार

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा 2021

112

कुल पद

822

ऊपरी आयु में छूट -

  • SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • OBC वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • Ex-सर्विसमेन वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • PWD उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष (ओबीसी के लिए 13 वर्ष, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए 15 वर्ष)।

चयन प्रक्रिया – 

प्रतियोगी परीक्षा में दो चरण शामिल हैं: -

  • प्रीलिमिनरी परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप)
  • मेंस परीक्षा (लिखित और इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट)

परीक्षाओं के पैटर्न:

A. प्रीलिमिनरी परीक्षा

  • परीक्षा में 200 अंकों के दो अनिवार्य पेपर शामिल होंगे।
  • दोनों क्वेश्चन-पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) के होंगे और प्रत्येक पेपर 2 घंटे की अवधि का होगा।
  • सिविल सर्विस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (प्रीलिम्स) परीक्षा का जनरल स्टडीज पेपर - II एक क्वालीफाइंग पेपर होगा, जिसमें न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स 33% होंगे।
  • पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सेट किए जाएंगे।

B. मेंस परीक्षा

  • मेंस परीक्षा में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू टेस्ट शामिल होगा।
  • लिखित परीक्षा में पारंपरिक निबंध प्रकार के 9 पेपर शामिल होंगे, जिसमें से दो पेपर प्रकृति में क्वालीफाइंग होंगे।
  • सेक्शन II (B) सभी अनिवार्य पेपर (पेपर- I से पेपर- VII) के लिए प्राप्त अंक और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए इंटरव्यू में प्राप्त अंक रैंकिंग के लिए गिने जाएंगे।

चयन प्रक्रिया और सिलेबस से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये गए नोटिफिकेशन लिंक को देंखे।

आवेदन फीस-

श्रेणियों के अनुसार आवेदन फीस भिन्न-भिन्न है: -

कैटेगरी

फीस

जनरल उम्मीदवारों के लिए

Rs. 100/-

SC/ ST/ PwBD/ महिला उम्मीदवारों के लिए

Nil

शुल्क राशि का भुगतान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण लिंक – 

कार्यक्रम

सिविल सर्विस परीक्षा

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा

ऑनलाइन आवेदन

यहां क्लिक करें

यहां क्लिक करें

नोटिफिकेशन

यहां क्लिक करें

यहां क्लिक करें

ऑफिशियल वेबसाइट

यहां क्लिक करें

निष्कर्ष:

यदि आप उपरोक्त पदो हेतु भर्ती के लिए में ग्रेजुएट पास है, तो आपके पास UPCS के अंतर्गत सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। इसलिए, बिना किसी देर के आज ही आवेदन करें। साथ ही अगर आप UPSC परीक्षा 2021 से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करते है, तो निसंदेह हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर पूछ सकते हैं।

ऑल द बेस्ट!!

Related categories

संबंधित पोस्ट

सबसे विस्तृत एग्जाम तैयारी प्लेटफार्म

Examsbook Prep ऐप आज ही प्राप्त करें