हाल ही में उत्तर और दक्षिण भारत के ऐतिहासिक और सभ्यागत संबंधों को मजबूत करने के लिए दिसंबर 2023 में कौनसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा?
(A) काशी तमिल संगमम-2
(B) काशी तमिल संगमम-3
(C) काशी तमिल संगमम-4
(D) काशी तमिल संगमम-5
हाल ही में प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में महीने भर चलने वाले काशी तमिल संगमम का उद्घाटन किया।
यह कार्यक्रम "आज़ादी का अमृत महोत्सव" के भाग के रूप में और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को बनाए रखने के लिये भारत सरकार द्वारा की गई एक पहल है।
काशी तमिल संगमम
परिचय:
काशी तमिल संगमम भारत के उत्तर और दक्षिण के बीच ऐतिहासिक एवं सभ्यतागत संबंधों के कई पहलुओं का जश्न है।
इसका व्यापक उद्देश्य ज्ञान और सांस्कृतिक परंपराओं (उत्तर एवं दक्षिण की) को करीब लाना, हमारी साझा विरासत की समझ विकसित करने के साथ इन क्षेत्रों के लोगों के बीच संबंध को और मज़बूत करना है।
यह शिक्षा मंत्रालय द्वारा अन्य मंत्रालयों जैसे संस्कृति, कपड़ा, रेलवे, पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, सूचना और प्रसारण आदि तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 के अनुरूप है, जो समकालीन ज्ञान प्रणालियों के साथ भारतीय ज्ञान प्रणालियों की समृद्धि के सामंजस्य पर जोर देती है।
IIT मद्रास और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) इस कार्यक्रम के लिये कार्यान्वयन एजेंसियाँ हैं।
हाल ही में ICC ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए कौनसे देश के पूर्व क्रिकेटर ‘मार्लोन सैमुअल्स’ पर छह साल का बैन लगाया है?
(A) साउथ अफ्रीका
(B) वेस्टइंडीज
(C) भारत
(D) पाकिस्तान
आईसीसी ने वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर मार्लोन सैमुअल्स पर छह साल का बैन लगाया है. सैमुअल्स ने अपने 18 साल से ज्यादा के इंटरनेशनल करियर में वेस्टइंडीज के लिए 300 से ज्यादा मुकाबले खेले.
हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने किस राज्य से ‘नए भारत के लिए नई शिक्षा’ नाम से राष्ट्रीय शिक्षा अभियान की शुरुआत की है?
(A) उत्तरप्रदेश
(B) मध्यप्रदेश
(C) ओडिशा
(D) राजस्थान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के संबलपुर में किलासामा मिनी स्टेडियम में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा अभियान नए भारत के लिए नई शिक्षा का शुभारंभ किया। इस दौरान लॉन्च कार्यक्रम में ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उपस्थित थे।
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल ‘’ (Fathima Beevi) का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, उनका नाम क्या हैं ?
(A) एमी सेन
(B) रचना सिंह
(C) मोनिका साल्वी
(D) फातिमा बीवी
सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल फातिमा बीवी का गुरुवार (23 नवंबर) को 96 साल की उम्र में निधन हो गया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. फातिमा बीवी का केरल के पतनमतिट्टा जिले में अप्रैल 1927 में जन्म हुआ था.
हाल ही में ‘9वां पैन IIM विश्व प्रबंधन सम्मेलन’ ओडिशा राज्य के किस शहर में आयोजित किया जाएगा?
(A) संबलपुर
(B) गोमतीपुर
(C) भुवनेश्वर
(D) कानपुर
आईआईएम संबलपुर, भारत का एक अग्रणी प्रबंधन संस्थान, 21 से 23 दिसंबर, 2023 तक संबलपुर, ओडिशा में 9वें पैन आईआईएम विश्व प्रबंधन सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है।
हाल ही में भारत और किस देश के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्रहिंद-2023’ आयोजित किया जाएगा?
(A) अमेरिका
(B) ऑस्ट्रेलिया
(C) जापान
(D) फ्रांस
संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्रहिंद-23 के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए 81 कर्मियों वाला भारतीय सशस्त्र बल का दस्ता आज ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुआ। यह अभ्यास 22 नवंबर से 06 दिसंबर 2023 तक पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा।
हाल ही में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ‘गिरीश चंद्र मुर्मु’ (Girish Chandra Murmu) आगामी वर्ष के लिए संयुक्त राष्ट्र लेखा परीक्षक पैनल के किस पद पर चुना गया हैं ?
(A) अध्यक्ष
(B) सचिव
(C) उपाध्यक्ष
(D) कोषाध्यक्ष
Girish Chandra Murmu भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) गिरीश चंद्र मुर्मु साल 2024 के लिए संयुक्त राष्ट्र लेखा परीक्षक पैनल के उपाध्यक्ष चुने गए हैं।
हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट’ पर प्रतिबंध लगाया है?
(A) ओडिशा
(B) मध्यप्रदेश
(C) राजस्थान
(D) उतर प्रदेश
बता दें कि हाल ही में यूपी में योगी सरकार ने हलाल सर्टिफिकेट वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री पर बैन लगाया था. उनकी सरकार ने ये बैन लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज एफआईआर के बाद लगाया. जिसमें आशंका जताई कि हलाल सर्टिफिकेशन के जरिए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए फंडिंग की जा रही. मामले को लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है. ऐसे में गिरिराज सिंह की ओर से की गई मांग के बाद इसको लेकर बिहार में भी राजनीति शुरू हो गई है.
हाल ही में किस राज्य में जल संरक्षण जागरूकता के लिए ‘वाटर स्मार्ट किड अभियान’ शुरू किया गया है?
(A) मणिपुर
(B) सिक्किम
(C) आसाम
(D) मेघालय
जल संरक्षण जागरूकता के लिए मेघालय ने शुरू किया 'वाटर स्मार्ट किड अभियान' मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने बच्चों को जल संरक्षण के महत्वपूर्ण महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 'मेघालय जल स्मार्ट किड अभियान' का उद्घाटन किया।
हाल ही में साउथ इंडियन बैंक के अतिरिक्त निदेशक के रूप में किसको नियुक्त किया गया है?
(A) लक्ष्मी रामकृष्ण श्रीनिवास
(B) एमी सेन
(C) रचना सिंह
(D) मोनिका साल्वी
बैंकिंग क्षेत्र के अग्रदूतों में से एक, लक्ष्मी रामकृष्ण श्रीनिवास को साउथ इंडियन बैंक के अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें 20 नवंबर, 2023 से तीन साल की अवधि के लिए बैंक के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
Get the Examsbook Prep App Today