हाल ही में वैश्विक मत्स्य पालन सम्मलेन भारत 2023 कहाँ शुरू हुआ है ?
(A) अहमदाबाद
(B) कानपुर
(C) शाहपुरा
(D) सूरत
विश्व मत्स्यपालन दिवस के अवसर पर, मत्स्यपालन विभाग, भारत सरकार दो दिवसीय वैश्विक मत्स्यपालन सम्मेलन भारत 2023 का आयोजन कर रहा है जो आज गुजरात साइंस सिटी, अहमदाबाद, गुजरात में शुरू हुआ।
हाल ही में ATP फाइनल्स में किसने रिकॉर्ड 7 वे का खिताब जीता ?
(A) नोवाक हेड
(B) नोवाक जोकोविच
(C) इम्युनल सैम
(D) मार्शल कीव
सर्बियाई नोवाक जोकोविच ने 19 नवंबर 2023 को इटली के ट्यूरिन के पाला एल्पिटौर स्टेडियम में खेले गए फाइनल में इतालवी खिलाड़ी जानिक सिनर को हराकर अपना रिकॉर्ड सातवां एकल एटीपी फाइनल खिताब जीता। एटीपी फाइनल हमेशा नवंबर में खेला जाता है, जो एटीपी के वर्ष के अंत का प्रतीक है।
हाल ही में इंडिया पोस्ट ने बेहतर सेवाओं के लिए किसके साथ समझौता किया है ?
(A) डीटीडीसी
(B) फॉक्सेम
(C) ब्लू डार्ट
(D) कॉम एक्सप्रेस
भारतीय डाक, डाक विभाग और संयुक्त राज्य डाक सेवा (USPS) के बीच आदान-प्रदान किए गए डाक लदान से जुड़े सीमा शुल्क डेटा के इलेक्ट्रॉनिक साझाकरण के लिए एक समझौता किया गया है।
इंटरनेशनल एमी अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय व्यक्ति कौन बने है ?
(A) विक्रम बत्रा
(B) संदीप चुलीवाल
(C) वीर दास
(D) दीप्ती शुक्ला
अभिनेता-कॉमिक वीर दास अपने नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप स्पेशल "वीर दास: लैंडिंग" के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं और उन्होंने यह सम्मान अपने गृह देश भारत को समर्पित किया है।
हाल ही में किसने साहित्य का JCB पुरस्कार 2023 जीता है ?
(A) नोवाक हेड
(B) इम्युनल सैम
(C) मार्शल कीव
(D) पेरुमल मुरुगन
जननी कन्नन द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित तमिल लेखक पेरुमल मुरुगन के उपन्यास 'फायर बर्ड' ने साहित्य के लिए 2023 जेसीबी पुरस्कार जीता, जिसकी घोषणा शनिवार को नई दिल्ली में की गई। यह पुस्तक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई थी।
हाल ही में किसे भारत के सबसे इनोवेटिव टाइल ब्रांड के रूप में सम्मानित किया गया है ?
(A) क्यूटोन टाइल्स
(B) नोवाक हेड
(C) इम्युनल सैम
(D) मार्शल कीव
टाइल उद्योग में एक अग्रणी नाम, क्यूटोन टाइल्स को यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि इसे प्रतिष्ठित इंडस्ट्री लीडर्स अवार्ड्स 2023 में "भारत के सबसे इनोवेटिव टाइल ब्रांड" के रूप में मान्यता दी गई है।
हाल ही में किस कनाडाई-अमेरिकी अभिनेता और फिल्म निर्माताको ‘आर्डर ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया’ सम्मान प्राप्त हुआ है?
(A) क्रिश्चियन बेल
(B) सीन बीन
(C) रयान रॉडनी रेनॉल्ड्स
(D) केट बैकइनसेल
रयान रॉडनी रेनॉल्ड्स ओबीसी (जन्म 23 अक्टूबर 1976) एक कनाडाई और अमेरिकी अभिनेता, निर्माता और व्यवसायी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कैनेडियन टीन सोप ओपेरा हिलसाइड (1991-1993) में अभिनय से की, और 1998 और 2001 के बीच सिटकॉम टू गाइज़ एंड ए गर्ल में मुख्य भूमिका निभाने से पहले उनकी छोटी भूमिकाएँ थीं। रेनॉल्ड्स ने इसके बाद कई फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें शामिल हैं नेशनल लैम्पून की वैन वाइल्डर (2002), वेटिंग... (2005), और द प्रपोजल (2009) जैसी कॉमेडीज़। उन्होंने बरीड (2010), वुमन इन गोल्ड (2015), और लाइफ (2017) में नाटकीय भूमिकाएँ निभाईं, ब्लेड: ट्रिनिटी (2004), ग्रीन लैंटर्न (2011), 6 अंडरग्राउंड (2019) जैसी एक्शन फिल्मों में अभिनय किया। और फ्री गाइ (2021), और एनिमेटेड फीचर द क्रूड्स फिल्म श्रृंखला (2013-2020), टर्बो (2013), और पोकेमॉन: डिटेक्टिव पिकाचु (2019) में आवाज अभिनय प्रदान किया।
हाल ही में किस राज्य सरकार ने हलाल ब्रांड खाद्य प्रोडक्ट्स पर प्रतिबन्ध लगाया है ?
(A) मध्यप्रदेश
(B) उत्तर प्रदेश
(C) राजस्थान
(D) पंजाब
हाल ही में यूपी में योगी सरकार ने हलाल सर्टिफिकेट वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री पर बैन लगाया था
हाल ही में किस प्रसिद्ध कला इतिहासकार और लेखकका निधन हो गया है।
(A) राधास्वामी
(B) बालगोपाल वर्मा
(C) मोहित साहनी
(D) बीएन गोस्वामी
मशहूर कला इतिहासकार और लेखक बीएन गोस्वामी का शुक्रवार को चंडीगढ़ के स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में निधन हो गया। उनकी आयु 90 वर्ष थी।गोस्वामी का जन्म 15 अगस्त, 1933 को हुआ था। पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता को पहाड़ी शैली की चित्रकला में उनके काम के लिए जाना जाता है। कला जगत में बीएनजी के नाम से मशहूर गोस्वामी ने पहाड़ी चित्रकला, लघु चित्रकला, दरबारी चित्रकार और भारतीय चित्रकला के उस्तादों सहित अन्य विषयों पर 26 से अधिक पुस्तकें लिखीं हैं।
हाल ही में किसराज्य सरकार ने अंतर्देशीय मछली पालन-मैदानी क्षेत्र में पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है?
(A) मध्यप्रदेश
(B) राजस्थान
(C) उत्तर प्रदेश
(D) पंजाब
मछली पालन में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर आया है। मंगलवार को विश्व मछुआ दिवस के उपलक्ष्य पर अहमदाबाद में आयोजित ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया- 2023 में उत्तर प्रदेश राज्य को अंतरदेशीय मछली पालन (मैदानी क्षेत्र) में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
Get the Examsbook Prep App Today