Get Started

करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

Last year 158.5K Views

करेंट अफेयर्स क्विज 2023 - 09 दिसंबर से 15 दिसंबर

Q :  

हाल ही में बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने महिलाओं के लिए क्या लॉन्च किया है?

(A) नारी शक्ति ऋण सुविधा

(B) नारी शक्ति बचत खाता

(C) नारी एकल योजना

(D) नारी सयुंक्त बचत खाता

Correct Answer : B
Explanation :

बैंक ऑफ इंडिया ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए एक खास नारी शक्ति सेविंग अकाउंट (Nari Shakri Savings Account) पेश किया है। बैंक ने इस अकाउंट को उन महिलाओं को फोकस रखते हुए लॉन्च किया है, जो आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं और उनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है।


Q :  

किसे हाल ही में इंटरएक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी (IFIE) द्वारा "चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड (कर्नाटक)" से सम्मानित किया गया-

(A) नितिन साहनी

(B) करण चौधरी

(C) पियूष गोयल

(D) बिपिन चंद्रा

Correct Answer : D
Explanation :

Esyasoft Technologies के दूरदर्शी संस्थापक और सीईओ, बिपिन चंद्रा को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक गैर-लाभकारी संगठन, इंटरएक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी (IFIE) द्वारा "चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड (कर्नाटक)" से सम्मानित किया गया। उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और परिवर्तनकारी प्रभाव के लिए भारत का।


Q :  

साल 2023 में गूगल के टॉप 10 ट्रेंडिंग एथलीटों की लिस्ट में इकलौते भारतीय क्रिकेटर कौन है-

(A) विराट कोहली

(B) शुभमन गिल

(C) कपिल देव

(D) मोहम्मद शमी

Correct Answer : B
Explanation :

साल 2023 के Google के टॉप ट्रेंडिंग एथलीट की लिस्ट जारी कर दी गयी है. इसमें क्रिकेटरों की बात करें तो भारतीय मूल के न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी रचिन रवींद्र टॉप पर है. वहीं भारत के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल टॉप 10 में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय क्रिकेटर है.


Q :  

हाल ही में किस देश में 'तिरुवल्लुवर' को समर्पित एक प्रतिमा का अनावरण किया गया-

(A) जापान

(B) अमेरिका

(C) भारत

(D) फ्रांस

Correct Answer : D
Explanation :

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड के बाद, अर्जुन अवॉर्ड खेल के क्षेत्र का भारत का दूसरा सबसे बड़ा अवॉर्ड है. तमिलवासियों के बीच प्रतिष्ठित सांस्कृतिक प्रतीक तिरुवल्लुवर को समर्पित एक प्रतिमा का अनावरण फ्रांसीसी शहर सेर्गी में किया गया. इस पहल को एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक उपलब्धि माना जा रहा है.


Q :  

कोलकाता नाइट राइडर्स ने किस खिलाड़ी को अगले सीजन के लिए अपना कप्तान बनाया है-

(A) रिंकू सिंह

(B) श्रेयस अय्यर

(C) शुभमण गिल

(D) विराट कोहली

Correct Answer : B
Explanation :

कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को फिर से कप्तान बना दिया है. अय्यर की वापसी के साथ ही नीतीश राणा का पद बदल गया है. Share this story: IPL 2024 SHREYAS IYER: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की तैयारी काफी तेजी से चल रही हैं.


Q :  

नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (NARCL) का प्रायोजक बैंक कौन सा है?

(A) आईसीआईसीआई बैंक

(B) एचडीएफसी बैंक

(C) केनरा बैंक

(D) बैंक ऑफ़ बड़ौदा

Correct Answer : C
Explanation :

समाधान: नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (एनएआरसीएल) ने दो एसआरईआई कंपनियों अर्थात् एसआरईआई इक्विपमेंट फाइनेंस और एसआरईआई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस के अधिग्रहण को अंतिम रूप दे दिया है। यह अधिग्रहण दिवाला और दिवालियापन संहिता (आईबीसी) के तहत किया गया है, जिससे 32700 करोड़ रुपये के कर्ज के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। आईबीसी प्रक्रिया के तहत एनएआरसीएल विजेता बोलीदाता बनकर उभरा। एनएआरसीएल का गठन सरकार द्वारा 2021 में किया गया था, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पास एनएआरसीएल में बहुमत हिस्सेदारी थी, जबकि शेष निजी बैंकों के पास थी। केनरा बैंक प्रायोजक बैंक है।


Q :  

भारत ने हाल ही में दिसंबर 2023 में किस देश के साथ अपने राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाया?

(A) कोरिया गणराज्य

(B) अफ्रीका गणराज्य

(C) अमेरिका गणराज्य

(D) अरब गणराज्य

Correct Answer : A
Explanation :

समाधान: भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और कोरिया गणराज्य के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति श्री यूं सुक येओल को अपनी शुभकामनाएं दीं। 1973 में भारत उत्तर और दक्षिण कोरिया दोनों को औपचारिक रूप से मान्यता देकर निश्चित रूप से राजनयिक संबंध स्थापित कर सका। 2022 तक, व्यापार की मात्रा बढ़कर 27.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है। वर्तमान में, हुंडई मोटर, पोस्को, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स सहित प्रमुख दक्षिण कोरियाई समूह भारतीय बाजार में काम कर रहे हैं।


Q :  

गेंद के लिहाज से T20I में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ कौन बने है?

(A) सूर्यकुमार यादव

(B) ग्लेन मैक्सवेल

(C) विराट कोहली

(D) डेविड मिलर

Correct Answer : A
Explanation :

भारतीय T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर एक नया रिकॉर्ड ओने नाम करते हुए, गेंद के लिहाज से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है. साथ ही सूर्या स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से 56 पारियों में यह मुकाम हासिल किया.


Q :  

'अंतर्राष्ट्रीय लैंगिक समानता पुरस्कार' 2023 से किस देश की एनजीओ को सम्मानित किया गया है?

(A) सीरिया

(B) इजरायल

(C) अफगानिस्तान

(D) ब्राजील

Correct Answer : C
Explanation :

फिनलैंड ने अफगानिस्तान के एक गैर सरकारी संगठन को 'अंतर्राष्ट्रीय लैंगिक समानता पुरस्कार' 2023 से सम्मानित किया है. यह एनजीओ अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा के लिए काम करता है. फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने अवार्ड के साथ 300,000 यूरो भी प्रदान किये.    


Q :  

किसे हाल ही में व्यास सम्मान, 2023 के लिए चुना गया है?

(A) यशपाल

(B) पुष्पा भारती

(C) नीरद चन्द्र चौधरी

(D) आरती गोस्वामी

Correct Answer : B
Explanation :

प्रसिद्ध हिंदी लेखिका पुष्पा भारती के 2016 के संस्मरण, 'यादें, यादें और यादें' (Yaadein, Yaadein aur Yaadein)को 33वें व्यास सम्मान, 2023 के लिए चुना गया है. इसकी जानकारी केके बिड़ला फाउंडेशन ने एक आधिकारिक बयान में दिया गया है. व्यास सम्मान साहित्यिक पुरस्कार है जो पहली बार 1991 में दिया गया था.  


Related categories

Very important related articles. Read now

The Most Comprehensive Exam Preparation Platform

Get the Examsbook Prep App Today