Get Started

करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

2 years ago 187.6K Views
Q :  

हाल ही में TDF योजना के तहत विभिन्न उद्योगों के लिए 291.25 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली कितनी परियोजनाओं को स्वीकृत दी गई है?

(A) 60

(B) 50

(C) 70

(D) 55

Correct Answer : C
Explanation :

वर्तमान समय , विभिन्न उद्योगों के लिए 70 परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई है, जिसकी कुल लागत 291.25 करोड़ रुपये है और इस योजना के अंतर्गत 16 रक्षा प्रौद्योगिकियों को सफलतापूर्वक विकसित/साकार किया गया है।


Q :  

हाल ही में किस विभाग के द्वारा ‘डार्क पैटर्नकी रोकथाम और विनियमन के लिए दिशानिर्देश, 2023′ जारी किए गए हैं?

(A) केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण

(B) शिक्षा मंत्रालय

(C) वित्त विभाग

(D) उपभोक्ता मंच

Correct Answer : A
Explanation :

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 18 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सूचीबद्ध किए हुए 13 निर्दिष्ट डार्क पैटर्न की रोकथाम और विनियमन के लिए 30 नवंबर, 2023 को “डार्क पैटर्न की रोकथाम और विनियमन दिशानिर्देश, 2023” जारी किए।


Q :  

पोलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में किसे चुना गया है?

(A) बीटा स्ज़ाइड्लो

(B) डोनाल्ड टस्क

(C) आंद्रेज डुडा

(D) इनमें से कोई नहीं

Correct Answer : B
Explanation :

पोलैंड की संसद ने डोनाल्ड टस्क (Donald Tusk) को प्रधान मंत्री के रूप में चुना है. दो महीने पहले हुए चुनावों में गठबंधन की जीत के बाद टस्क सत्ता में आए है. संसद के 460 सीटों वाले निचले सदन में टस्क के समर्थन में 248 संसदीय वोट पड़े. पोलैंड एक मध्य यूरोपीय देश है, इसकी राजधानी वॉरसॉ है.


Q :  

वार्षिक 'शार अमरतला तोर्ग्या' महोत्सव प्रतिवर्ष किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) असम

(B) अरुणाचल प्रदेश

(C) मेघालय

(D) मणिपुर

Correct Answer : B
Explanation :

'शार अमरतला तोर्ग्या' महोत्सव (Shar Amartala Torgya Festival) अरुणाचल प्रदेश राज्य में मनाया जाने वाला एक वार्षिक महोत्सव है. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पश्चिम कामेंग जिले में आयोजित इस महोत्सव में भाग लिया. प्रदेश का अमरतला (बालेमू) अत्यंत धार्मिक महत्व का स्थान है.       


Q :  

पद्मपानी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किसे सम्मानित किया जायेगा?

(A) अमिताभ बच्चन

(B) जावेद अख्तर

(C) आशा भोसले

(D) रजनीकांत

Correct Answer : B
Explanation :

अनुभवी गीतकार और लेखक जावेद अख्तर को अजंता-एलोरा फिल्म फेस्टिवल में पद्मपानी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड (Padmapani Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया जाएगा. उन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में योगदान के लिए यह अवार्ड दिया जा रहा है. वह "जंजीर", "दीवार", "शोले", "डॉन", "काला पत्थर" और "मिस्टर इंडिया" जैसी हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों के सह-लेखक है. अजंता-एलोरा फिल्म फेस्टिवल को पहले औरंगाबाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने नाम से जाना जाता था.


Q :  

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने भारत और किस देश के बीच इलेक्ट्रॉनिक ओरिजिन डेटा एक्सचेंज सिस्टम (EODES) लॉन्च किया?

(A) अमेरिका

(B) कोरिया

(C) अफ्रीका

(D) भारत

Correct Answer : B
Explanation :

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने भारत-कोरिया इलेक्ट्रॉनिक ओरिजिन डेटा एक्सचेंज सिस्टम (EODES) लॉन्च किया। इसका उद्देश्य सीईपीए के तहत कारोबार किए गए सामानों के संबंध में दो सीमा शुल्क प्रशासनों के बीच मूल जानकारी के इलेक्ट्रॉनिक आदान-प्रदान के माध्यम से भारत-कोरिया व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के सुचारू कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाना है।


Q :  

किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘हरितसागर’ दिशानिर्देश लॉन्च किए?

(A) विदेश मंत्रालय

(B) रोजगार मंत्रालय

(C) खनिज सम्पदा मंत्रालय

(D) बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय

Correct Answer : D
Explanation :

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने सभी प्रमुख बंदरगाहों पर कार्बन की तीव्रता को कम करने के लिए “हरितसागर” ग्रीन पोर्ट दिशानिर्देश लॉन्च किए। इन दिशानिर्देशों के तहत, विभिन्न हरित हस्तक्षेप जैसे कि जहाज से किनारे तक बिजली की आपूर्ति, बंदरगाह उपकरणों का विद्युतीकरण, बंदरगाह जहाजों में हरित हाइड्रोजन/हरित अमोनिया/मेथनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन का उपयोग और हरित हाइड्रोजन/हरित अमोनिया का ईंधन भरना, की हिस्सेदारी में वृद्धि नवीकरणीय ऊर्जा आदि उपलब्ध करायी गयी है।


Q :  

यूनेस्को द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल ‘गरबा’ किस राज्य से है?

(A) राजस्थान

(B) गुजरात

(C) उत्तरप्रदेश

(D) मध्यप्रदेश

Correct Answer : B
Explanation :

गुजरात के पारंपरिक नृत्य रूप ‘गरबा’ को यूनेस्को द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया था। कोलकाता की दुर्गा पूजा को आखिरी बार प्रतिष्ठित सूची में जोड़े जाने के दो साल बाद यह लोकप्रिय नृत्य शैली यूनेस्को की सूची में जगह बनाने वाली भारत की 15वीं सांस्कृतिक वस्तु है।


Q :  

भारत बिल पेमेंट्स (बीबीपीएस) किस संस्था ने बनाया?

(A) डीआरडीओ

(B) पीएनसीआर

(C) इसरो

(D) फिक्की

Correct Answer : D
Explanation :

देश के बड़े उपयोगिता बिल भुगतान बाजार को डिजिटल बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा बनाया गया प्लेटफॉर्म भारत बिल पेमेंट्स (बीबीपीएस) का उपयोग ऋण भुगतान और क्रेडिट कार्ड बकाया चुकाने के लिए तेजी से किया जा रहा है। जिस तरह से उपभोक्ताओं के लिए हर महीने उपयोगिता बिल उत्पन्न होते हैं, उसी तरह उधारकर्ताओं के लिए ईएमआई (समान मासिक किस्त) हर महीने एक विशिष्ट तारीख पर उत्पन्न होती है। ग्राहक बकाया ईएमआई चुकाने के लिए भुगतान के किसी भी तरीके का उपयोग कर सकता है और यहीं पर बीबीपीएस प्लेटफॉर्म तेजी से एक लोकप्रिय टूल के रूप में उभर रहा है।


Q :  

हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एडीआरडीई) किसके अंतर्गत एक रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला है?

(A) इसरो

(B) डीआरडीओ

(C) पीएनसीआर

(D) एमएनआईटी

Correct Answer : B
Explanation :

भारतीय वायु सेना के एक सी-17 परिवहन विमान ने आगरा के एक सैन्य क्षेत्र में एक स्वदेशी रूप से विकसित भारी प्लेटफॉर्म को उतारा, जो अधिकतम 16 टन का भार ले जा सकता है। यह पहली बार है कि 16 टन भार क्षमता वाले 24 फीट गुणा आठ फीट के आयाम वाले प्लेटफॉर्म को भारतीय वायुसेना के विमान से गिराया गया था। भारतीय वायु सेना सी-17 ने पहली बार एडीआरडीई द्वारा विकसित टाइप वी प्लेटफॉर्म (24 फीट) को एयरड्रॉप किया। हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एडीआरडीई) एक प्रमुख रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला है।


Related categories

Very important related articles. Read now

The Most Comprehensive Exam Preparation Platform

Get the Examsbook Prep App Today