Get Started

राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2021: राजस्थान कांस्टेबल पोस्ट के लिए करें ऑनलाइन आवेदन!!

4 years ago 2.4K द्रश्य

हैलो कैंडिडेट्स,

राजस्थान होमगार्ड नोटिफिकेशन 2021 आउट: यदि आप होमगार्ड भर्ती के इतंजार में थे तो आपको जानकर प्रसन्नता होगी की राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी है। हाल ही में, गृह रक्षा विभाग राजस्थान द्वारा नोटिकिकेशन जारी करके योग्य उम्मीदवारों से कांस्टेबल की 135 रिक्तियों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गये हैं। लेकिन, आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास SSO ID होनी आवश्यक है। अगर आवेदक के पास SSO ID नहीं है तो वह sso.rajasthan.gov.in पर SSO ID बना सकते हैं।

राजस्थान होमगार्ड (कांस्टेबल) भर्ती 2021 - महत्वपूर्ण तिथियां

राजस्थान पुलिस 2021 के लिए योग्यता रखने वाले सभी महिला-पुरुष उम्मीदवार अब अच्छे वेतन के साथ-साथ पुलिस विभाग में नौकरी पाने का अच्छा मौका प्राप्त कर सकते हैं।

  • इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी राजस्थान होमगार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट home.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान होमगार्ड कांस्टेबल 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • राज्य सरकार की होमगार्ड सीधी भर्ती में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण का प्रावधान रखा गया है।

कार्यक्रम

विवरण

संगठन

राजस्थान होम गार्ड

पद नाम 

कांस्टेबल

रिक्तियां

134

वेतनमान

12800/-

नौकरी का स्थान

जयपुर

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि

24/11/2021 

ऑनलाइन आवेदन और भुगतान की अंतिम तिथि

15/12/2021

लिखित परीक्षा की तिथि

जल्द ही

राजस्थान होमगार्ड हेतु पात्रता मापदंड

होमगार्ड भर्ती 2021 के लिए रिक्तियों की संख्या अस्थायी है। विभाग द्वारा विज्ञापित पदों की संख्या में किसी भी समय परिवर्तन किया जा सकेगा, जिसके लिए अलग से नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाएगा। उपरोक्त पदों के अलावा उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटे के लिए आरक्षित 02 पद भी शामिल है। TSP और Non-TSP क्षेत्र के लिए रिक्तियां का विवरण निम्नानुसार है-

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक या नेपाल या भूटान का नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को देवनागरी लिपी में हिंदी टाइपिंग का ज्ञान तथा राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है।

पद नाम

रिक्तियां

योग्यता

आयु-सीमा

TSP क्षेत्र के लिए

कांस्टेबल

101

8वीं पास

उम्मीदवार जिनका जन्म 01-01-2002 से 02-01-1997 के बीच हुआ हो।

कांस्टेबल (बिगुलर)

02

कांस्टेबल (ड्रम मन)

02

कांस्टेबल (ड्राइवर)

18

8वीं पास के साथ वैध LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस

Non-TSP क्षेत्र के लिए

कांस्टेबल

10

8वीं पास


कांस्टेबल (ड्राइवर)

02

8वीं पास के साथ वैध LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस

कुल पोस्ट

135

चयन प्रक्रिया:

कांस्टेबल पद पर चयन राजस्थान होमगार्ड अधीनस्थ सेवा नियम-2021 के नियम 30 के प्रावधानानुसार किया जाएगा। परीक्षा के सभी चरणों हेतु अंको की गणना निम्नानुसार की जाएगी –

परीक्षा का चरण

कांस्टेबल

कांस्टेबल बिगुलर/कांस्टेबल ड्रममैन/कांस्टेबल ड्राइवर

लिखित परीक्षा

120

120

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट

20

10

तकनीकि योग्यता

लागू नहीं

15

विशेष योग्यता (N.C.C., होमगार्ड, कम्प्यूटर योग्यता) प्रमाण पत्र के आधार पर आवंटित किए जाने वाले अंक

20

15


लिखित परीक्षा पैटर्न -

लिखित परीक्षा में निम्नलिखित विषय होंगे जिनमें अंकों का विवरण इस प्रकार से है: -

क्रं.सं.

विषय

प्रश्न

अंक

1.

विवेचना एवं तार्किक योग्यता 

30

30

2.

सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान एवं समसामयिक विषय पर

30

30

3.

राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल, राजनीति एवं आर्थिक स्थिति इत्यादि

60

60


कुल

120

120

  • लिखित परीक्षा का प्रश्न-पत्र 120 अंकों का जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप के 120 प्रश्न होंगे और समय अवधि 2 घंटे की होगी।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर देने पर प्रश्न के लिए निर्धारित अंक का 25% अंक काटा जाएगा।
  • यह परीक्षा ऑफलाइन तथा OMR शीट पर आधारित होगी।

शारीरिक मापदंड -

मापदंड

समान्य क्षेत्र

पहाडी जन जाति क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए मापदंड

पुरुष

महिला

पुरुष

महिला

न्युनतम ऊंचाई

168 cm

152 cm

160 cm

140 cm

न्युनतम सीना (केवल पुरुषो के लिए)

बिना फुलाये 81 cm और फुलाने पर 86 cm 

बिना फुलाये 79 cm और फुलाने पर 84 cm 

न्युनतम वजन (केवल महिलाओं के लिए)

47.5 KG

43 KG

परीक्षा शुल्क:

आवेदन फीस श्रेणियों के अनुसार भिन्न-भिन्न है -

श्रेणी

फीस

GEN/BS/MBC के लिए

₹500/-

SC/ST/EWS के लिए

₹400/-

भुगताम माध्यम

ऑनलाइन मोड और ई-चालान

आवेदकों को सलाह दी जाती है कि अन्तिम दिनांक का इन्तजार किये बिना समय सीमा में ऑनलाइन आवेदन करें। 

महत्वपूर्ण लिकं –

ऑनलाइन आवेदन

यहां क्लिक करें

राजस्थान होमगार्ड नोटिफिकेशन 2021

यहां क्लिक करें

ऑफिशियल वेबसाइट

यहां क्लिक करें

निष्कर्ष:

यदि आप भी कांस्टेबल होमगार्ड के लिए नौकरी पाने के इच्छुक है तो जल्द से जल्द आवेदन करें। हाल ही में, राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए 4000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 3 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते है। 

राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2021 ब्लॉग में, मैनें राजस्थान होमगार्ड हेतु महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मापदंड, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण लिंक आदि से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की है। आशा है कि यह जानकारीपूर्ण लेख आपके लिए काफी सहायक होगा।

राजस्थान होमगार्ड भर्ती 2021 के बारे में अधिक प्रश्नों के जवाब के लिए, हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करें।

ऑल द बेस्ट!!

Related categories

संबंधित पोस्ट

सबसे विस्तृत एग्जाम तैयारी प्लेटफार्म

Examsbook Prep ऐप आज ही प्राप्त करें