SLPRB, असम भर्ती 2020 –10वीं पास के लिए सुनहरा अवसर

Nirmal Jangid4 years ago 2.3K Views Join Examsbookapp store google play
assam police recruitment 2020

प्रिय उम्मीदवारों,

असम पुलिस देशभर में 10वीं पास युवा वर्ग के लिए लगातार एक के बाद एक विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियां निकाल रही है। दरअसल, राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम पुलिस ने इस बार आबकारी विभाग में आबकारी कांस्टेबल और आबकारी असिस्टेंट इंस्पेक्टर के 203 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। जिसका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक 16 जून 2020 को एक्टिव होगा। बता दें कि उक्त भर्ती प्रक्रिया के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें, आइए पुलिस भर्ती के बारे में विस्तार से जानते हैं-

आबकारी विभाग(SLPRB)203 पद भर्ती अधिसूचना 2020

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर ऑनलाइन इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।आवेदकों को सलाह दी जाती है कि अन्तिम दिनांक का इन्तजार किये बिना समय सीमा में ऑनलाइन आवेदन करें।

महत्वपूर्ण तिथियां -

कार्यक्रम

तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि

16/06/2020

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

06/07/2020 

ऑनलाइन आवेदन-पत्र करने की अंतिम दिनांक के पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा।

भर्ती विवरण – वेतन/पात्रता मापदंड/चयन प्रक्रिया आदि।

पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क जैसी विस्तृत जानकारी आप इस ब्लॉग की सहायता से प्राप्त कर सकते हैं-

पद का नाम

पद की संख्या

योग्यता

वेतन

आयु सीमा

आबकारी असिस्टेंट इंस्पेक्टर

44 (पुरुष-31,महिला-13)

मान्यता प्राप्त बोर्ड 10वीं पास होना चाहिए।

14000-49000+6200रु प्रतिमाह

18 से 38 वर्ष

आबकारी कांस्टेबल

159 (पुरुष-112,महिला-47)

मान्यता प्राप्त बोर्ड/काउंसिल से H.S.L.C पास होना चाहिए।

14000-49000+5000रु प्रतिमाह

कुल

203

आयु में छूट:

  • SC, ST(P) and ST(H) उम्मीदवार के लिए 5 साल की छूट।
  • OBC/MOBC उम्मीदवार के लिए 3 साल की छूट।

SLPRB द्वारा स्वीकार की गई जन्मतिथि एडमिट कार्ड / मैट्रिक के प्रमाण पत्र या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा जारी समकक्ष परीक्षा के अनुसार होगी।

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों को चयन फाइनल मैरिट लिस्ट के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

आबकारी असिस्टेंट इंस्पेक्टर 

  1. मल्टीपल चॉइस ऑब्जेक्टिव टाइप रिटर्न टेस्ट –         अधिकतम अंक 100
  2. PET में प्राप्त अंक -                                                  अधिकतम अंक 40
  3. एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज और स्पेशल स्किल्स -  अधिकतम अंक 40

                                                                                          कुल 150 अंक

स्लेक्ट लिस्ट: स्टेट मेरिट लिस्ट प्रत्येक श्रेणी (UR/ OBC/MOBC, ST(P)/ST(H) और EWS) दोनों पुरुषों और महिलाओं के लिए रिक्तियों के अनुसार तैयार की जाएगी। कोई वेटिंग लिस्ट नहीं होगी।

आबकारी कांस्टेबल

  1. मल्टीपल चॉइस ऑब्जेक्टिव टाइप रिटर्न टेस्ट –        अधिकतम अंक 40
  2. PET में प्राप्त अंक -                                                 अधिकतम अंक 50
  3. एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज और स्पेशल स्किल्स -  अधिकतम अंक 10

                                                                                          कुल 100 अंक

स्लेक्ट लिस्ट: स्टेट मेरिट लिस्ट प्रत्येक श्रेणी (UR, OBC/MOBC, SC, ST(P)/ST(H) और EWS) दोनों पुरुषों और महिलाओं के लिए रिक्तियों के अनुसार तैयार की जाएगी। कोई वेटिंग लिस्ट नहीं होगी। 

शारीरिक मानक-

ऊंचाई (न्यूनतम)

पुरुष

महिला

Gen / OBC / MOBC / SC

162.56 सेमी.

154.94 सेमी

 ST(H)/ST(P)

160.02 सेमी.

152.40 सेमी.

छाती (केवल पुरुषों के लिए)

सामान्य तौर पर-

सीना एक्सटेंशन के बाद-

Gen / OBC / MOBC / SC / ST (P) आदि 

80 सेमी.

78 सेमी.

ST(H)

85 सेमी.

83 सेमी.

शारीरिक मानदंड के संबंध में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

महत्वपूर्ण लिकं:

ऑनलाइन अप्लाई

यहां क्लिक करें

नोटिफिकेशन

यहां क्लिक करें

ऑफिशियल वेबसाइट

यहां क्लिक करें

निष्कर्ष:

यदि आप भी उपरोक्त पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक है तो जल्द से जल्द आवेदन करें और आवेदन के बाद सेलेक्शन फिजिकल टेस्ट/लिखित परीक्षा मे शामिल होए। इसके अलावा उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह परीक्षाएं उन्हीं उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी, जिनके आवेदन फॉर्म पूरी तरह से ठीक पाए जाते हैं। इसलिए आवेदन करने से पूर्व रोजगार संबंधी सभी आवश्यक जानकारियाँ अच्छी तरह पढ़ लें और उसके बाद ही आवेदन करें। साथ ही भविष्य के संदर्भ में आवेदन का प्रिंटआउट लेना भी जरुरी होता है। 

असम पुलिस भर्ती 2020 के बारे में अधिक प्रश्नों के जवाब के लिए,हमें कमेंट करें। यहां टेस्ट सीरीज और प्रैक्टिस टेस्ट के साथ अपनी प्रैक्टिस शुरू करने के लिए एप्लिकेशन(IOS and Android) प्राप्त करें।

ऑल द बेस्ट!!

Choose from these tabs.

You may also like

  Report Error: SLPRB, असम भर्ती 2020 –10वीं पास के लिए सुनहरा अवसर

Please Enter Message
Error Reported Successfully