जॉइन Examsbook
609 0

निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्न के उत्तर दीजिए :-

क्रोध सब मनोविकारों से फुर्तीला है, इसी से अवसर पड़ने पर यह और मनोविकारों का भी साथ देकर उनकी तुष्टि का साधक होता है। कभी वह दया के साथ कूदता है कभी घृणा के। एक क्रूर कुमार्गी किसी अनाथ अबला पर अत्याचार कर रहा है। हमारे हृदय में उस अनाथ अबला के प्रति दया उमड़ रही है । पर दया की अपनी शक्ति तो त्याग और कोमल व्यवहार तक होती है। यदि वह स्त्री अर्थकष्ट में होती तो उसे कुछ देकर हम अपने दया के बेग को शांत कर लेते।

प्र:

निम्नलिखित में से भाववाचक संज्ञा है। 

  • 1
    अपनी
  • 2
    यह
  • 3
    दया
  • 4
    इनमे कोई नहीं
  • उत्तर देखेंउत्तर छिपाएं
  • Workspace

उत्तर : 3. " दया "

क्या आपको यकीन है

  त्रुटि की रिपोर्ट करें

कृपया संदेश दर्ज करें
त्रुटि रिपोर्ट सफलतापूर्वक जमा हुई