SBI CBO भर्ती 2021 - 1226 SBI CBO रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन आउट!!

Nirmal Jangid2 years ago 1.1K Views Join Examsbookapp store google play
 SBI CBO Recruitment 2021 - Notification Out for SBI CBO Vacancies

SBI के अंतर्गत सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें, उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। हाल ही में, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 6 राज्यों में संचालित ब्रांचो में सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पद के लिए बंपर भर्ती निकाली है। बैंक द्वारा 8 दिसंबर 2021 को जारी लेटेस्ट SBI नोटिफिकेशन 2021 के अनुसार कुल 1226 पदों पर भर्ती की जानी हैं, जिनमें से 1100 रेग्यूलर वेकेंसी और 126 बैकलॉग वेकेंसी है। SBI रिक्तियां अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद और जयपुर सर्कल के लिए हैं।

योग्य उम्मीदवार, जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक अधिकारी के रूप में नियुक्त होना चाहते हैं, वे 29 दिसंबर से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SBI सर्कल बेस्ड ऑफिसर भर्ती 2021 - 1226 रिक्तियां

इच्छुक उम्मीदवार एक मात्र आवेदन से भारत के सबसे बड़े और पुराने सरकारी बैंक के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि, बैंक ने SBI PO भर्ती 2021 और SBI SCO भर्ती 2021 के बाद CBO भर्ती के माध्यम से इस वर्ष की भर्तियां पूरी कर दी है।

  • रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया केवल तभी पूरी होती है जब शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि से पहले या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से बैंक में शुल्क जमा किया जाता है।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विवरण और अपडेट के लिए बैंक की वेबसाइट https://bank.sbi/careers या https://www.sbi.co.in/careers की नियमित रूप से जांच करें। किसी भी परिवर्तन के मामले में कोई अलग से नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां -

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि

09-12-2021

ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान की अंतिम तिथि

29-12-2021

एडमिट कार्ड डॉउनलोट करने की तिथि

12-01-2022

ऑनलाइन परीक्षा  की तिथि जनवरी 2022

SBI भर्ती हेतु रिक्ति विवरण:

यहां भर्ती से संबंधित आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतन, फीस एवं चयन प्रक्रिया आदि सभी प्रकार का विवरण दिया गया है, जिसे ध्यानपूर्वक पढ़कर आप आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें:-

SBI CBO हेतु रिक्ति विवरण और मापदंड:

योग्य उम्मीदवार, जो एक अधिकारी के रूप में SBI बैंक में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, आवेदन करने से पहले आवेदन की तिथि के अनुसार SBI CBO पद के लिए रिक्ति विवरण और पात्रता मापदंड को पूरा करें। जो निम्न प्रकार से हैं -

सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO)
क्रं.सं.  सर्किल का नाम राज्य कुल
1 अहमदाबाद गुजरात 354
2 बैंगलुरु कर्नाटक 278
3 भोपाल मध्य प्रदेश 162
छत्तीसगढ़ 52
4 चैन्नई तमिलनाडु 276
5 जयपुर राजस्थान 104

कुल पद 1226

शैक्षणिक योग्यता -

केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट या समकक्ष होना चाहिए।

अनुभव –

किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या किसी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में एक अधिकारी के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव प्राप्त होना चाहिए।

क्षेत्रीय भाषा मापदंड -

किसी राज्य की रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं या 12वीं क्लास की मार्कशीट / सर्टिफिकेट के माध्यम से सत्यापन होगा कि जिस राज्य से आप आवेदन कर रहे हैं वहां कि लोकल भाषा का अध्ययन आपने किया है।

आयु सीमा(01.12.2021 को) -

  • न्युनतम आयु - 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु - 30 वर्ष

आयु सीमा मे छूट -

क्रं.सं. वर्ग छूट
1. ST/SC 5 वर्ष
2. OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) 3 वर्ष
3. PWD (SC/ ST) 15 वर्ष
4. PWD (OBC) 13 वर्ष
5. PWD (Gen/ EWS) 10 वर्ष
6. Ex-सर्विसमेन 05 वर्ष

वेतनमान -

चयनित उम्मीदवारों को 36,000 से 63840 रु. के वेतन के रुप में मासिक भुनगतान किया जाएगा। अधिकारी समय-समय पर नियमानुसार DA, HRA, Lease Rental, CCA, मेडिकल और अन्य भत्ते और अनुलाभ के लिए भी पात्र होंगे।

चयन प्रक्रिया:

उपरोक्त पदों पर अभ्यर्थियों को चयन निम्न आधार पर होगा -

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • स्क्रीनिंग और इंटरव्यू

लिखित परीक्षा पैटर्न -

ऑनलाइन लिखित परीक्षा में 120 अंकों के लिए ऑब्जेक्टिव टेस्ट और 50 अंकों के लिए डिस्क्रप्टिव टेस्ट शामिल होंगे। 

(i) ऑब्जेक्टिव टेस्ट - ऑब्जेक्टिव टेस्ट की अवधि 2 घंटे है और इसमें कुल 120 अंकों के 4 सेक्शन हैं। हर सेक्शन के लिए अलग समय होगा।

टेस्ट टेस्ट का नाम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक अवधि
I इंग्लिश लैंग्वेज 30 30 30 मिनट
II बैंकिंग नॉलेज 40 40 40 मिनट
III जनरल अवेयरनेस/इकोनॉमी 30 30 30 मिनट
IV कम्प्यूटर एप्टीट्यूट 20 20 30 मिनट

कुल 120 120 2 घंटे
  • ऑब्जेक्टिव टेस्ट में चिह्नित गलत उत्तरों के लिए कोई जुर्माना नहीं होगा।
  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए सेक्शन अंक मेंशन नहीं किये जाएंगे।

(ii) डिस्क्रप्टिव टेस्ट - डिस्क्रप्टिव टेस्ट की अवधि 30 मिनट है। यह कुल 50 अंकों के लिए दो प्रश्नों के साथ अंग्रेजी भाषा (पत्र लेखन और निबंध) का एक टेस्ट होगा।

आवेदन शुल्क:

सामान्य /EWC/ OBC के उम्मीदवारों के लिए

750/- रुपये

SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए

Nil

भुगतान माध्यम

डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग

SBI भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न चरणों का पालन कर सकते है -

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट-sbi.co.in या sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  2. होम पेज पर Latest Announcements के लिंक पर जाएं।
  3. RECRUITMENT OF CIRCLE BASED OFFICERS ADVERTISEMENT NO. CRPD/ CBO/ 2021-22/19 के Apply Online लिंक पर जाएं।
  4. सुझाए गए विवरण के साथ डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
  5. प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से Application form भरें।

महत्वपूर्ण लिकं –

विवरण लिंक्स

ऑनलाइन अप्लाई

रजिस्ट्रेशन | लॉगइन

नोटिफिकेशन

यहां क्लिक करें

ऑफिशियल वेबसाइट

यहां क्लिक करें

निष्कर्ष:

अगर आप ग्रेजुएट पास होने के साथ अनुभव प्राप्त है, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। इस ब्लॉग में, हमने एसबीआई भर्ती के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है और आशा करते हैं कि यह आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। एसबीआई बैंक में प्रतिष्ठित पद पर सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए बिना समय गवाए आज ही आवेदन करें , साथ ही इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

अगर आपको SBI CBO भर्ती 2021 से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो बेझिझक हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर पूछ सकते हैं।

ऑल द बेस्ट!!

Choose from these tabs.

You may also like

  Report Error: SBI CBO भर्ती 2021 - 1226 SBI CBO रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन आउट!!

Please Enter Message
Error Reported Successfully