Rajasthan GK प्रश्न और उत्तर का अभ्यास करें
8 प्र: गोडवाड़ प्रदेश राजस्थान के किस वृहत् भू-आकृतिक विभाग का भाग है?
1542 061d665d635bd1c6dbaf996f1
61d665d635bd1c6dbaf996f1- 1हाड़ौती पठारfalse
- 2शेखावाटी प्रदेशfalse
- 3पश्चिमी शुष्क प्रदेशtrue
- 4पूर्वी मैदानी प्रदेशfalse
- उत्तर देखेंउत्तर छिपाएं
- Workspace
- SingleChoice
उत्तर : 3. "पश्चिमी शुष्क प्रदेश"
व्याख्या :
1. गोडवाड़ प्रदेश राजस्थान के पश्चिमी रेतीले मैदान का भाग है। यह प्रदेश राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है और इसका विस्तार अरावली पर्वतमाला के पश्चिमी भाग से लेकर पाकिस्तान की सीमा तक है। गोडवाड़ प्रदेश में प्रमुख रूप से रेतीले मैदान, मरुस्थल और पहाड़ी क्षेत्र शामिल हैं।
2. पश्चिमी रेतीले मैदान: पश्चिमी रेतीले मैदान दो इकाइयों में विभाजित है।
* रेतीले शुष्क मैदान
- मरुस्थल
- ड्यून फ्री ट्रैक्ट
* अर्ध-शुष्क संक्रमणकालीन मैदान (राजस्थान बागर)
- लूनी बेसिन (गोडवार ट्रैक्ट)
- आंतरिक जल निकासी का क्षेत्र (शेखावाटी ट्रैक्ट)
- घग्गर का मैदान
प्र: मालगाड़ी के डिब्बे एवं इंजन की मरम्मत के लिये लोको कारखाना कहाँ स्थापित किया गया है?
1240 061d5c7910499556d96afab3c
61d5c7910499556d96afab3c- 1भीलवाड़ाfalse
- 2धौलपुरfalse
- 3अलवरfalse
- 4अजमेरtrue
- उत्तर देखेंउत्तर छिपाएं
- Workspace
- SingleChoice
उत्तर : 4. "अजमेर "
व्याख्या :
1. राजस्थान में मालगाड़ी के डिब्बे एवं इंजन की मरम्मत के लिये लोको कारखाना अजमेर में स्थापित किया गया है।
2. यह देश का सबसे पुराना लोको कारखाना है, जिसकी स्थापना 1879 में हुई थी।
3. यह कारखाना उत्तर पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आता है और यहाँ मालगाड़ी के डिब्बे एवं इंजन की मरम्मत, रखरखाव और निर्माण का कार्य किया जाता है।
प्र: राजस्थान में चीनी का निजी क्षेत्र में कारखाना कहाँ स्थापित किया गया है ?
1035 061d5c6f55351126dae211e72
61d5c6f55351126dae211e72- 1गंगानगरfalse
- 2बूंदीfalse
- 3भरतपुरfalse
- 4चित्तौड़गढ़true
- उत्तर देखेंउत्तर छिपाएं
- Workspace
- SingleChoice
उत्तर : 4. "चित्तौड़गढ़"
व्याख्या :
मेवाड़ चीनी मिल-
- यह मिल राजस्थान में निजी क्षेत्र की पहली चीनी मिल है।
- स्थापना - 1932
- स्थित- भोपाल सागर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
प्र: राजस्थान का सबसे प्राचीन व संगठित उद्योग कौनसा है ?
2068 061d5a78e0499556d96af508b
61d5a78e0499556d96af508b- 1ऊन उद्योगfalse
- 2चीनी उद्योगfalse
- 3सूती वस्त्र उद्योगtrue
- 4सीमेंट उद्योगfalse
- उत्तर देखेंउत्तर छिपाएं
- Workspace
- SingleChoice
उत्तर : 3. "सूती वस्त्र उद्योग"
व्याख्या :
1. आजीविका यापन के लिए की जाने वाली सभी आर्थिक क्रियाएं जिसमें मुद्राओं का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से विनिमय होता है, उद्योग कहलाता है।
2. राजस्थान का सबसे प्राचीन व संगठित उद्योग सूती वस्त्र है।
3. भारत में प्रथम सूती मिल 1818 में धूसरी, कलकत्ता में स्थापित की गई जबकि राजस्थान में प्रथम सूती मिल 1889 में ब्यावर, अजमेर दी कृष्णा मिल्स स्थापित की गई।
4. राजस्थान में भीलवाड़ा जिला सूती वस्त्र उद्योग का प्रमुख केंद्र है अतः इसे राजस्थान का मैनचेस्टर कहते हैं ।
प्र: राजस्थानका पहला इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट कहाँ स्थापित किया?
2223 061d5a5950499556d96af4393
61d5a5950499556d96af4393- 1अलवरfalse
- 2भीलवाड़ाtrue
- 3कोटाfalse
- 4जयपुरfalse
- उत्तर देखेंउत्तर छिपाएं
- Workspace
- SingleChoice
उत्तर : 2. "भीलवाड़ा"
व्याख्या :
1. राजस्थान का पहला इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट भीलवाड़ा में स्थापित किया।
2. भीलवाड़ा को राजस्थान का मैनचेस्टर कहा जाता है।
3. इस प्लांट से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब दो हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
प्र: बिजोलिया किसान से संबंधित कौन सा पठार है ?
858 061d573210fa28f69059cfbc9
61d573210fa28f69059cfbc9- 1मेसा का पठारfalse
- 2ऊपरमाल पठारtrue
- 3लसाडिया पठारfalse
- 4भोमट पठारfalse
- उत्तर देखेंउत्तर छिपाएं
- Workspace
- SingleChoice
उत्तर : 2. "ऊपरमाल पठार "
व्याख्या :
1. बिजोलिया किसान का संबंध ऊपरमाल पठार से हैं।
2. बिजोलिया आन्दोलन मेवाड़ राज्य के किसानों द्वारा 1897 ई मे किया गया था। यह आन्दोलन किसानों पर अत्यधिक लगान लगाये जाने के विरुद्ध किया गया था।
3. बिजोलिया किसान आंदोलन (1897-1941) राजस्थान का पहला किसान आंदोलन था और सबसे लंबे समय तक चला था।
4. बिजोलिया भीलवाड़ा जिले में है और मेवाड़ राज्य का ठीकाना था।
5. यह आंदोलन मुख्य रूप से 84 प्रकार के कर के खिलाफ था जिसमे चंवरी कर, तलवार बधई इत्यादि शामिल थे।
प्र: देश का पहला इंडियन मेडिकल डिवाइस पार्क’किस राज्य में विकसित किया जायेगा?
877 061d596a80499556d96af09fe
61d596a80499556d96af09fe- 1तमिलनाडुfalse
- 2हिमाचल प्रदेशfalse
- 3राजस्थानtrue
- 4गुजरातfalse
- उत्तर देखेंउत्तर छिपाएं
- Workspace
- SingleChoice
उत्तर : 3. " राजस्थान"
व्याख्या :
देश का पहला इंडियन मेडिकल डिवाइस पार्क’ राजस्थान राज्य में विकसित किया जायेगा।
प्र: राज्य में परम्परागत हस्तशिल्प और दस्तकारी को और प्रोत्साहन देने के लिए जोधपुर हैंडीक्राफ्ट मेगाकहाँ विकसित किया जा रहा है?
920 061d595375351126dae2081f8
61d595375351126dae2081f8- 1फलौदी, जोधपुरfalse
- 2भड़ला, जोधपुरfalse
- 3बोरानाडा, जोधपुरtrue
- 4देशनोक, बीकानेरfalse
- उत्तर देखेंउत्तर छिपाएं
- Workspace
- SingleChoice
उत्तर : 3. "बोरानाडा, जोधपुर"
व्याख्या :
1. राजस्थान में प्राचीन काल से ही विभिन्न क्षेत्रों में हस्तकलाएँ फलती फूलती रही हैं।
2. वर्तमान में राजस्थान में हस्तशिल्प का सबसे महत्त्वपूर्ण केन्द्र जोधपुर है।
3. हस्तशिल्प उत्पादों हेतु EPIP (निर्यात संवर्द्धन पार्क) बोरानाडा (जोधपुर) में स्थापित किया गया है।
4. राजस्थान के जनमानस के उत्साह-उमंग, परिधानों की विविधता, लोकानुरंजन एवं कलाधर्मिता के चलते यहाँ पर विविध कलाकार जातियों का आगमन हुआ तथा वे लोग यहाँ के ही होकर रह गए।
5. स्थानीय समाग्री एवं हुनर से उपयोगी एवं कलात्मक समाग्री बनाना 'हस्तकला' कहलाता है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों की शिल्पी जातियों में ये गुण परम्परागत रूप से चले आ रहे हैं।
6. वर्तमान समय में राजस्थान के निर्यात का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा हस्तशिल्प (Handicrafts) से प्राप्त होता है। यह राज्य की कलाधर्मी जातियों के रोजगार का आधार है।
7. राजस्थान में उत्पादित हस्तशिल्प की वस्तुओं के विपणन एवं प्रचार हेतु जयपुर में राजसिको द्वारा मार्च, 2008 में राजस्थली नामक शोरूम प्रारम्भ किया गया है।

