UPSC ESE और GEO परीक्षा नोटिफिकेशन 2021-22: जानिए आवेदन प्रक्रिया !!

Nirmal Jangid2 years ago 1.6K Views Join Examsbookapp store google play
UPSC ESE & GEO Exam Notification 2021-22 : Know Application Process

हैलो केंडिडेट्स, 

UPSC में भर्ती का इंतजार कर रहे इंजीनियरिंग पास आवेदको के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दो अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी कर इंजीनियरिंग सेवा प्रीलिम्स परीक्षा (ESE) 2022 – 247 पद और कंबाइन्ड GEO-साइंटिस्ट परीक्षा 2022 – 192 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जो महिला-पुरुष अभ्यर्थी इच्छुक और योग्यता रखते हैं, वे upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

UPSC – 439 ESE और GEO परीक्षा 2022

UPSC द्वारा ESE (प्रीलिम्स) परीक्षा के लिए पदो को निम्न श्रेणियों में बांटा गया है - सिविल इंजीनियरंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग।

                                                                                                                                                          और

GEO (साइंटिस्ट) परीक्षा के लिए पदो को निम्न श्रेणियों में बांटा गया है – जियोलॉजिस्ट ग्रुप-A, जियोफिजिसिस्ट ग्रुप-A, कैमिस्ट ग्रुप-A, साइंटिस्ट ‘B’ (हाइड्रोलॉजी), साइंटिस्ट ‘B’ (केमिकल), साइंटिस्ट ‘B’ (जियोफिजिक्स)।

परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां निम्न प्रकार से है -

कार्यक्रम

विवरण

संगठन

संघ लोक सेवा आयोग

पद का नाम

ESE (प्रीलिम्स)

GEO

पद की संख्या

247

192

ऑनलाइन आवेदन की प्रांरभिक तिथि

22 सितंबर 2021

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

12 अक्टूबर 2021

ऑनलाइन आवेदन वापस लेने की तिथि

20 से 26 अक्टूबर 2021

प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 

20 फरवरी 2022

मेंस परीक्षा की तिथि

-

20 से 26 जून 2022

विस्तृत भर्ती विवरण 

UPSC ESE और GEO भर्ती परीक्षा 2022 के लिए कुछ आवश्यक मापदंड रखे गए हैं – योग्य उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा कितनी होनी चाहिए, चयन प्रक्रिया क्या होगी इत्यादि को आवेदन से पूर्व सुनिश्चित करना होगा।

UPSC ESE और GEO परीक्षा 2022

परीक्षा का नाम

इंजीनियरिंग सेवा प्रीलिम्स परीक्षा (ESE) 2022

कंबाइन्ड GEO-साइंटिस्ट परीक्षा 2022

योग्यता

उम्मीदवारों के पास डिग्री/डिप्लोमा (इंजीनियरिंग), M.Sc, मास्टर डिग्री (संबंधित क्षेत्र) होना चाहिए।

उम्मीदवारों के पास PG डिग्री (संबंधित क्षेत्र) / M.Sc डिग्री (रसायन विज्ञान / अनुप्रयुक्त रसायन विज्ञान / विश्लेषणात्मक रसायन विज्ञान) होना चाहिए।

आयु सीमा

21 से 30 वर्ष

21 से 32 वर्ष

ESE और GEO चयन प्रक्रिया:

उपरोक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन निम्न आधार पर होगा-

  1. प्रीलिमेनरी परीक्षा 
  2. मेंस परीक्षा
  3. इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट

चयन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिये गए नोटिफिकेशन लिकं पर क्लिक करें। 

आवेदन शुल्क:

  • सभी उम्मीदवारों के लिए - 200 रु
  • SC/ST/PWD/महिला उम्मीदवार के लिए - निशुल्क
  • भुगतान माध्यम – ऑफलाइन/ऑनलाइन

महत्वपूर्ण लिंक –

पद नाम

ESE (प्रीलिम्स)

GEO

ऑनलाइन आवेदन

यहां क्लिक करें

यहां क्लिक करें

नोटिफिकेशन

यहां क्लिक करें

यहां क्लिक करें

ऑफिशियल वेबसाइट

यहां क्लिक करें

निष्कर्ष:

केंद्र सरकार द्वरा लंबे समय बाद इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार संबंधित क्षेत्र में अनुभवी है, वे बिना किसी देरी के आज ही आवेदन कर सकते है। सामान्यत: इस ब्लॉग मे, मैंने UPSC द्वारा जारी किये दो नोटिफिकेशन को सरलता से एक कंबाइंड ब्लॉग में दर्शाने की कोशिश की है। 

यदि आप स्वंय को UPSC ESE और GEO भर्ती परीक्षा 2022 से संबंधित जानकारी से भ्रंमित पाते है, तो निसंदेह हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट कर पूछ सकते हैं। साथ ही, जो उम्मीदवार UPSC परीक्षा 2022 से परीचित नहीं है उनके साथ ब्लॉग शेयर करें।

ऑल द बेस्ट!!   

Choose from these tabs.

You may also like

  Report Error: UPSC ESE और GEO परीक्षा नोटिफिकेशन 2021-22: जानिए आवेदन प्रक्रिया !!

Please Enter Message
Error Reported Successfully