UPSC भर्ती 2022 - सिविल सर्विस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करें!!

Nirmal Jangid2 years ago 1.4K Views Join Examsbookapp store google play
UPSC Recruitment 2022 - Apply Online for Civil Service & Indian Forest Service Exam

UPSC भर्ती 2022 आउट: यहां सभी उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है जो UPSC के माध्यम से ग्रुप ‘A’, IAS, IFS, IPS और अधिक के पदों पर प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियां प्राप्त करना चाहते हैं। हाल ही में, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 02 फरवरी को दो अधिसूचना जारी करके सिविल सर्विस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। UPSC भर्ती परीक्षा 2022 के तहत विभिन्न सेवाओं में कुल 1012 रिक्तियों को भरा जाएगा।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSC परीक्षा 2022: 1012 सिविल सर्विस और IFS वैकेंसी

सिविल सर्विस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें सिविल सर्विस (प्रीलिम्स) परीक्षा में शामिल होना चाहिए और दूसरे चरण सिविल सर्विस मेंस परीक्षा (लिखित और इंटरव्यू) में जाने के लिए अर्हता प्राप्त करना चाहिए।

कार्यक्रम

विवरण

संगठन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 

रिक्तियां

1012

पद नाम

सिविल सर्विस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा 2022

ऑनलाइन आवेदन की प्रांरभिक तिथि

02/02/2022

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

22/02/2022

प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि 05/06/2022

UPSC 2022 के लिए आवश्यक पात्रता मापदंड

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे परीक्षा में प्रवेश के लिए सभी पात्रता शर्तों को पूरा करें, जो निम्नानुसार है-

पद नाम

रिक्तियां

योग्यता

आयु सीमा

वेतन

सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2022

861

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय  में बैचलर डिग्री (संबंधित क्षेत्र)

21 से 32 वर्ष (01-08-2022 को)

UPSC मानदंडों के अनुसार

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2022

151

कुल पद

1012


ऊपरी आयु में छूट -

  • SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • OBC वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • Ex-सर्विसमेन वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • PWD उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष (OBC के लिए 13 वर्ष, SC / ST के लिए 15 वर्ष)।

चयन प्रक्रिया:

प्रतियोगी परीक्षा में दो चरण शामिल हैं: -

  • प्रीलिमिनरी परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप)
  • मेंस परीक्षा (लिखित और इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट)

परीक्षाओं के पैटर्न -

A. प्रीलिमिनरी परीक्षा:-

  • परीक्षा में 200 अंकों के दो अनिवार्य पेपर शामिल होंगे।
  • दोनों क्वेश्चन-पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) के होंगे और प्रत्येक पेपर 2 घंटे की अवधि का होगा।
  • सिविल सर्विस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (प्रीलिम्स) परीक्षा का जनरल स्टडीज पेपर - II एक क्वालीफाइंग पेपर होगा, जिसमें न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स 33% होंगे।
  • पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सेट किए जाएंगे।

B. मेंस परीक्षा:-

  • मेंस परीक्षा में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू टेस्ट शामिल होगा।
  • लिखित परीक्षा में पारंपरिक निबंध प्रकार के 9 पेपर शामिल होंगे, जिसमें से दो पेपर प्रकृति में क्वालीफाइंग होंगे।
  • सेक्शन II (B) सभी अनिवार्य पेपर (पेपर- I से पेपर- VII) के लिए प्राप्त अंक और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए इंटरव्यू में प्राप्त अंक रैंकिंग के लिए गिने जाएंगे।
  • इंटरव्यू में 300 अंक होंगे (न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक के साथ)।

चयन प्रक्रिया और सिलेबस से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये गए नोटिफिकेशन लिंक को देंखे।

आवेदन फीस:

श्रेणियों के अनुसार आवेदन फीस भिन्न-भिन्न है: -

कैटेगरी

फीस

जनरल उम्मीदवारों के लिए

Rs. 100/-

SC/ ST/ PwBD/ महिला उम्मीदवारों के लिए

Nil

शुल्क राशि का भुगतान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।


महत्वपूर्ण लिंक – 

कार्यक्रम

सिविल सर्विस परीक्षा

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा

अप्लाई ऑनलाइन

Click Here

Click Here

नोटिफिकेशन

Click Here

Click Here

ऑफिशियल वेबसाइट

Click Here

निष्कर्ष:

यदि आप ग्रेजुएट पास है, तो आपके पास सरकारी नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका है। इसलिए, किसी भी देरी के बिना आज ही आवेदन करें। मैंने UPSC द्वारा जारी दो परीक्षा अधिसूचनाओं सहित इस कंबाइंड ब्लॉग को बनाया है। इसके अलावा, आप नई रिक्तियों और परीक्षाओं के बारे में लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन इस वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इसके अलावा, अगर आपको UPSC परीक्षा 2022 से संबंधित किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।

ऑल द बेस्ट!!

Choose from these tabs.

You may also like

  Report Error: UPSC भर्ती 2022 - सिविल सर्विस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करें!!

Please Enter Message
Error Reported Successfully