जॉइन Examsbook
1520 0

प्रस्तुत गद्यांश को पढ़िए और उचित विकल्पों का चयन करके उत्तर दीजिये –

वर्तमान युग कंप्यूटर युग है। यदि भारतवर्ष पर नजर दौड़ा कर देखें तो हम पाएंगे कि जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में कंप्यूटर का प्रवेश हो गया है। बैंक, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, डाकखाने, बड़े- बड़े उद्योग, कारखाने, व्यवसाय, हिसाब-किताब, रुपए तक की मशीनें कंप्यूटरीकृत हो गई है। अभी एक कंप्यूटर का प्रारंभिक प्रयोग है। आने वाला समय बदलाव का संकेत दे रहा है। क्या कंप्यूटर आज की जरूरत है? इसका उत्तर है – कंप्यूटर जीवन की मूलभूत अनिवार्य वस्तु तो नहीं है, किंतु इसके बिना दुनिया अधूरी जान पड़ती है।
 सारी गतिविधियों, परिवहन और संचार उपकरणों आदि का ऐसा विस्तार हो गया है कि उन्हें सुचारू रूप से चलाना अत्यंत कठिन होता जा रहा है। पहले मनुष्य जीवन भर में अगर 100 लोगों के संपर्क में आता था तो आज वह 2000 लोगों के संपर्क में आता है। पहले दिन में पांच 10 लोगों से मिलता था तो आज 50-100 लोगों से मिलता है। पहले वह दिन में काम करता था तो आज रातें भी व्यस्त रहती हैं। आज व्यक्ति के संपर्क बढ़ रहे हैं, व्यापार बढ़ रहे हैं, गतिविधियां बढ़ रही हैं, आकांक्षाएं बढ़ रही हैं, साधन बढ़ रहे हैं। इस अनियंत्रित गति को सुव्यवस्था देने की समस्या आज की प्रमुख समस्या है।
 कहते हैं आवश्यकता आविष्कार की जननी है। इस आवश्यकता ने अपने अनुसार निदान ढूंढ लिया है। कंप्यूटर एक ऐसी स्वचालित प्रणाली है जो कैसी भी अव्यवस्था को व्यवस्था में बदल सकती है। हड़बड़ी में होने वाली मानवीय भूलों के लिए कंप्यूटर रामबाण औषधि है। क्रिकेट के मैदान में अंपायर की निर्णायक भूमिका हो या लाखों करोड़ों की लंबी-लंबी गणनाए, कंप्यूटर पलक झपकते ही आपकी समस्या हल कर सकता है। पहले इन कामों को करने वाले कर्मचारी हड़बड़ा कर काम करते थे। एक भूल से घबराकर और अधिक गड़बड़ी करते थे। परिणाम स्वरूप काम कम तनाव अधिक होता था। अब कंप्यूटर की सहायता से काफी सुविधा हो गई है।
निम्नलिखित में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए

प्र:

गद्यांश के अनुसार कंप्यूटर के महत्व के विषय में कौन सा विकल्प सही है?

  • 1
    कंप्यूटर के आने से सारी हड़बड़ाहट दूर हो गई है
  • 2
    मानव की सारी समस्याओं का हल कंप्यूटर से संभव है
  • 3
    कंप्यूटर काम के तनाव को समाप्त करने का उपाय है
  • 4
    कंप्यूटर कई मानवीय भूलों को निर्णायक रूप से सुधार देता है
  • उत्तर देखेंउत्तर छिपाएं
  • Workspace

उत्तर : 4. "कंप्यूटर कई मानवीय भूलों को निर्णायक रूप से सुधार देता है"

क्या आपको यकीन है

  त्रुटि की रिपोर्ट करें

कृपया संदेश दर्ज करें
त्रुटि रिपोर्ट सफलतापूर्वक जमा हुई