RBI ग्रेड B भर्ती 2022: 294 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी

Nirmal Jangid2 years ago 1.7K Views Join Examsbookapp store google play
RBI Grade B Recruitment 2022 - Notification Release

RBI ग्रेड B 2022 नोटिफिकेशन आउट: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 21 मार्च 2022 को असिस्टेंट मैनेजर और ग्रेड 'B' (DR) (GENERAL/DEPR/DSIM) में अधिकारी के कुल 303 पदों के लिए डायरेक्ट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर दिये हैं। इच्छुक और योग्य पुरुष-महिला उम्मीदवार 28 मार्च 2022 से केवल बैंक की वेबसाइट  www.rbi.org.in. के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड B अधिकारी के रूप में पद प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को सभी तीन चरणों (फे़ज-I, फे़ज-II और III परीक्षा) को क्लीयर करने की आवश्यकता है। फाइनल मेरिट लिस्ट मेंस परीक्षा और इंटरव्यू दौर में उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर आधारित होगी।

RBI ग्रेड B 2022 ऑफिशियल नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं की गई है लेकिन जल्द ही होगी। उम्मीदवार नोटिफिकेशन रिलीज होने के बाद RBI ग्रेड B अधिसूचना 2022 हाइलाइट्स के माध्यम से जा सकते हैं।

RBI ग्रेड B 2022 - महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रारंभिक तिथि 28 मार्च 2022
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2022
RBI फेज-I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड  मई 2022
Gr B (DR) में ऑफिसर- जनरल फेज-I –ऑनलाइन परीक्षा 28 मई 2022
Gr B (DR) में ऑफिसर- फेज-II – पेपर I, II & III ऑनलाइन परीक्षा 25 जून 2022
Gr B (DR) – DEPR में ऑफिसर- फेज I – पेपर– I – ऑनलाइन परीक्षा 02 जुलाई 2022
Gr B (DR)- DEPR में ऑफिसर- फेज-II – पेपर I, II & III ऑनलाइन परीक्षा 06 अगस्त 2022
Gr B (DR)- DSIM में ऑफिसर- फेज I – पेपर – I – ऑनलाइन परीक्षा 02 जुलाई 2022
Gr B (DR)- DSIM में ऑफिसर- फेज I – पेपर– II & III – ऑनलाइन परीक्षा 06 अगस्त 2022
RBI ग्रेड B मेंस रिजल्ट 
इंटरव्यू प्रोसेस
फाइनल रिजल्ट की घोषणा

नोट - बैंक के पास उपरोक्त तिथियों में कोई भी बदलाव करने का अधिकार सुरक्षित है।

साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई RSMSSB Lab Assistant Recruitment 2022 और RSMSSB LSA Recruitment 2022 की जांच करें।

RBI ग्रेड B 2022 वैकेंसी डिटेल

योग्य उम्मीदवार यहां कुल रिक्तियां, पात्रता मानदंड, वेतनमान, चयन प्रक्रिया आदि जैसी तमाम महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं -

क्रं.सं

पद नाम

रिक्तियां

योग्यता

आयु सीमा

1.

ग्रेड ‘B’ (DR) के ऑफिसर – जनरल PY 2022

238

ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन / संबंधित तकनीकी योग्यता।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

2.

ग्रेड ‘B’ (DR) के ऑफिसर – DEPR-PY 2022

31

मास्टर डिग्री (संबंधित क्षेत्र) या PGDM / MBA वित्त।

3.

ग्रेड ‘B’ (DR) के ऑफिसर – DSIM @-PY 2022

25

मास्टर डिग्री (संबंधित क्षेत्र) या PGDBA

4. असिस्टेंट मैनेजर - राजभाषा - पैनल वर्ष 2021 06 मास्टर डिग्री (संबंधित क्षेत्र)
5. असिस्टेंट मैनेजर - शिष्टाचार एवं सुरक्षा - पैनल वर्ष 2021 03 मास्टर डिग्री (संबंधित क्षेत्र)

कुल

303

आयु में छूट -

  • SC/ST के लिए 5 वर्ष की छूट।
  • OBC के लिए 3 वर्ष की छूट।
  • शारीरिक रूप से विकलांग के लिए 10 साल की छूट
  • PH+OBC के लिए 13 साल की छूट
  • PH+SC/ST के लिए 15 साल की छूट
  • Ex-सर्विसमेन के लिए 5 वर्ष की छूट।

चयन प्रक्रिया:

उपरोक्त पदों के लिए चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा:-

  • फेज I
  • फेज II
  • इंटरव्यू

RBI ग्रेड B 2022 - प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न -

पहले चरण में मुख्य रूप से चार विषय होंगे: -

Subject Questions Marks Duration
  1. General Awareness,
  2. Quantitative Aptitude,
  3. English Language, and
  4. Reasoning
200 200 2 hours (120 minutes)
Total 200 200 2 hours


RBI ग्रेड B 2022 -मेंस परीक्षा पैटर्न -

प्रीलिम्स परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मेंस परीक्षा या दूसरे चरण के लिए दिखाई देंगे।

  • मेंस परीक्षा में तीन अलग-अलग पेपर हैं।
  • Gr B (DR)- जनरल में RBI ग्रेड B अधिकारियों के लिए, उम्मीदवारों को पेपर I, II और III के लिए उपस्थित होना होगा।
  • Gr B (DR)- DEPR & DSIM में RBI ग्रेड B अधिकारियों के लिए, उम्मीदवारों को पेपर -2 और III के लिए उपस्थित होना होगा।
  • पेपर I और III 50% ऑब्जेक्टिव और 50% डिस्क्रिप्टिव हैं जबकि पेपर-II केवल डिस्क्रिप्टिव है।
  • प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा।
  • अंग्रेजी पेपर एक डिस्क्रिप्टिव टेस्ट है।
Paper Format Duration Marks
Paper-I


Economic & Social Issues

Objective 30 Minutes 50
Descriptive 90 Minutes 50
Paper-II


English (Writing Skills)

3 Questions

Descriptive 90 Minutes 100
Paper-III


Finance and Management

Objective 30 Minutes 50
Descriptive 90 Minutes 50


RBI ग्रेड B 2022 - इंटरव्यू

पेपर -1, पेपर -2, और पेपर -3 में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना जाएगा। इंटरव्यू प्रक्रिया में 50 अंक होंगे।

आवेदन शुल्क:

वर्ग

फीस

SC, ST, PWD के लिए

100 /- 

GEN, OBC, EWS के लिए

850/-

भुगतान माध्यम

ऑनलाइन मोड


महत्वपूर्ण लिंक -

कार्यक्रम लिंक

अप्लाई ऑनलाइन

28 मार्च से उपलब्ध

नोटिफिकेशन

Click Here

ऑफिशियल वेबसाइट

Click Here

RBI ग्रेड B 2022 FAQs

Q. RBI ग्रेड B 2022 विस्तृत अधिसूचना कब जारी की जाएगी?

Ans. RBI ग्रेड B  परीक्षा जो वर्ष की सबसे प्रतीक्षित बैंकिंग परीक्षा है, RBI ग्रेड B अधिसूचना 2022 जल्द ही बैंक द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Q. RBI ग्रेड B परीक्षा के प्रयासों की संख्या क्या है?

Ans. RBI ने प्रत्येक श्रेणी के प्रयासों की संख्या निर्दिष्ट की है।

  • जनरल उम्मीदवारों के लिए: 6 प्रयास,
  • SC/ ST/ OBC/ PWD उम्मीदवारों के लिए: प्रयासों की संख्या पर कोई बार नहीं।

Q. RBI ग्रेड B की वेतन संरचना क्या है?

Ans. RBI ग्रेड B 2022 परीक्षा के माध्यम से अधिकारियों के पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को सालाना 12-14 लाख का वेतन दिया जाएगा। आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी के लिए सटीक वेतनमान Rs. 35150-1750(9)-50900-EB-1750(2)-54400-2000(4)-62400 रुपये है।

Sharing is caring!

Choose from these tabs.

You may also like

  Report Error: RBI ग्रेड B भर्ती 2022: 294 रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी

Please Enter Message
Error Reported Successfully