SBI CBO एडमिट कार्ड 2022 - ऑनलाइन परीक्षा कॉल लेटर यहां डाउनलोड करे

Nirmal Jangid2 years ago 1.2K Views Join Examsbookapp store google play
SBI CBO Admit Card 2022 - Online Exam Call Letter

प्रिय उम्मीदवार,

यदि आप SBI CBO परीक्षा एडमिट कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। SBI बैंक ने 10 जनवरी 2022 को SBI CBO एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिये हैं। शॉर्टलिस्ट आवेदक अब अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करके ऑनलाइन परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं, लिंक 23 जनवरी 2022 के बाद निष्क्रिय हो जाएगा।

SBI CBO परीक्षा 2022, 23 जनवरी 2022 को सभी बैंकिंग उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) आयोजित किया जाएगा जिन्होंने SBI CBO परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

SBI एडमिट कार्ड 2022 से अधिक परिचित  होने के लिए अंत तक इस ब्लॉग को पढ़ें -

SBI CBO एडमिट कार्ड 2022 - ऑनलाइन परीक्षा तिथि आउट

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दिसंबर 2021 में अधिसूचना जारी करके सर्कल आधारित अधिकारी (सीबीओ) के 1226 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थें। हालांकि, SBI CBO परीक्षा तिथि 2022 की घोषणा करने के बाद, SBI ने SBI CBO ऑनलाइन परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

SBI CBO अधिसूचना 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने अब SBI की आधिकारिक वेबसाइट से अपने परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, इस ब्लॉग में कॉल लेटर के लिए डायरेक्ट लिंक भी प्रदान किया गया है।

नीचे दी गई टेबल में SBI CBO 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जांचें:

कार्यक्रम

तिथि

भर्ती बैंक का नाम SBI CBO भर्ती 2021
कुल रिक्तियां 1226

भर्ती के लिए आवेदन

09 से 29 दिसंबर 2021

SBI CBO एडमिट कार्ड 2022

10 जनवरी 2022

SBI CBO परीक्षा तिथि 2022

23 जनवरी 2022

SBI CBO ऑनलाइन परीक्षाा एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के स्टेप्स -

निम्न स्टेप्स को फॉलो करके आप SBI एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर सकते हैं: -

  • SBI यानी, https://sbi.co.in/ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या नीचे दिए गए लिंक टेबल से सीधे डाउनलोड करें।
  • फिर करियर विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • ‘लेटेस्ट अनाउंसमेंट’ में SBI CBO एडमिट कार्ड 2022 के “डाउनलोड ऑनलाइन एग्जाम कॉल लेटर” पर क्लिक करें।
  • SBI एडमिट कार्ड 2022 के रजिस्ट्रेशन के समय आपको प्रदान की गए अपने रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन ID दर्ज करें।
  • अब अपनी जन्मतिथि / पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब 'सर्च नाउ' बटन पर क्लिक करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

SBI CBO 2022: ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न:

ऑनलाइन लिखित परीक्षा में 120 अंकों के लिए ऑब्जेक्टिव टेस्ट और 50 अंकों के लिए डिस्क्रप्टिव टेस्ट शामिल होंगे। 

(i) ऑब्जेक्टिव टेस्ट

ऑब्जेक्टिव टेस्ट की अवधि 2 घंटे है और इसमें कुल 120 अंकों के 4 सेक्शन हैं। हर सेक्शन के लिए अलग समय होगा।

टेस्ट टेस्ट का नाम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक अवधि
I इंग्लिश लैंग्वेज 30 30 30 मिनट
II बैंकिंग नॉलेज 40 40 40 मिनट
III जनरल अवेयरनेस/इकोनॉमी 30 30 30 मिनट
IV कम्प्यूटर एप्टीट्यूट 20 20 30 मिनट

कुल 120 120 2 घंटे
  • ऑब्जेक्टिव टेस्ट में चिह्नित गलत उत्तरों के लिए कोई जुर्माना नहीं होगा।
  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए सेक्शन अंक मेंशन नहीं किये जाएंगे।

(ii) डिस्क्रप्टिव टेस्ट - 

डिस्क्रप्टिव टेस्ट की अवधि 30 मिनट है। यह कुल 50 अंकों के लिए दो प्रश्नों के साथ अंग्रेजी भाषा (पत्र लेखन और निबंध) का एक टेस्ट होगा।

महत्वपूर्ण लिकं –

विवरण लिंक्स
ऑनलाइन परीक्षा एडमिट कार्ड यहां क्लिक करें

ऑनलाइन अप्लाई

रजिस्ट्रेशन | लॉगइन

नोटिफिकेशन

यहां क्लिक करें

ऑफिशियल वेबसाइट

यहां क्लिक करें

निष्कर्ष:

हालांकि, SBI CBO ऑनलाइन परीक्षा थोड़ी कठिन हो सकती हैं। लेकिन, अगर आप ध्यानपूर्वक निष्ठा से परीक्षा की तैयारी करते है, तो जरुरी परीक्षा में पास होंगे। उम्मीदवार इन बैंक प्रश्न और उत्तर के साथ अपनी बेहतर प्रैक्टिस कर सकते हैं। इस ब्लॉग में, मैंने SBI CBO परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण घटक जैसे SBI CBO परीक्षा एडमिट कार्ड 2021, SBI CBO ऑनलाइन परीक्षा तिथि, कॉल लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, SBI CBO 2022 - महत्वपूर्ण लिंक आदि को कवर किया है। उम्मीद है कि यह ब्लॉग उन सभी उम्मीदवार के लिए बहुत सहायक होगा जो SBI परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं।

Best of Luck for Your Exam!!

Choose from these tabs.

You may also like

  Report Error: SBI CBO एडमिट कार्ड 2022 - ऑनलाइन परीक्षा कॉल लेटर यहां डाउनलोड करे

Please Enter Message
Error Reported Successfully