करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

Rajesh BhatiaLast year 158.5K Views Join Examsbookapp store google play
Current Affairs Today - Latest Current Affairs Questions 2022
Q :  

सियाचिन ग्लेशियर के 'ऑपरेशनल पोस्ट' पर तैनात होने वाली पहली महिला मेडिकल ऑफिसर कौन बनी है?

(A) फातिमा वसीम

(B) शिवा चौहान

(C) गीतिका कौर

(D) अवनि चतुर्वेदी


Correct Answer : A
Explanation :

कैप्टन फातिमा वसीम सियाचिन ग्लेशियर के ऑपरेशनल पोस्ट पर तैनात होने वाली पहली महिला मेडिकल ऑफिसर बन गयी है. फातिमा की ट्रेनिंग सियाचिन बैटल स्कूल में हुई है. फातिमा वसीम को 15200 फीट की ऊंचाई पर एक पोस्ट पर तैनात किया गया है. हाल ही में इससे पहले स्नो लेपर्ड ब्रिगेड की कैप्टन गीतिका कौल सियाचिन में तैनात होने वाली पहली महिला मेडिकल ऑफिसर बनीं थीं.


Q :  

हाल ही में किस अभिनेता को इटली के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है?

(A) अमिताभ बच्चन

(B) कबीर बेदी

(C) आर माधवन

(D) मनोज वाजपेयी


Correct Answer : B
Explanation :

अभिनेता कबीर बेदी को इटली द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ मेरिट ऑफ इटालियन रिपब्लिक' 'ऑर्डर ऑफ मेरिट' से सम्मानित किया गया है. यह अवार्ड  'मेरिटो डेला रिपब्लिका इटालियाना' के नाम से जाना जाता है. यह इटली के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है इसकी स्थापना 3 मार्च 1951 में की गयी थी.


Q :  

नवंबर 2023 के लिए आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड किसे दिया गया है?

(A) हरमनप्रीत कौर

(B) नाहिदा अख्तर

(C) एनाबेल सदरलैंड

(D) दीप्ति शर्मा


Correct Answer : B
Explanation :

बांग्लादेश की बाएं हाथ की स्पिनर नाहिदा अख्तर को नवंबर महीने के लिए आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ़ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया गया है. वह अवार्ड जीतने वाली पहली बांग्लादेशी महिला खिलाड़ी बनीं है. वहीं ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता स्टार ट्रैविस हेड नवंबर 2023 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ बने है.   


Q :  

आईएमएफ ने अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए श्रीलंका को कितने मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता प्रदान करेगा?

(A) 100 मिलियन

(B) 248 मिलियन

(C) 337 मिलियन

(D) 510 मिलियन


Correct Answer : C
Explanation :

अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए श्रीलंका को आईएमएफ से 337 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता मिलेगी. आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड ने श्रीलंका के साथ 48 महीने की विस्तारित फंड सुविधा के तहत पहली समीक्षा पूरी कर ली है. श्रीलंका के कुल कर्ज का 52 फीसदी हिस्सा चीन के पास है. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) संयुक्त राष्ट्र की एक प्रमुख वित्तीय एजेंसी है.


Q :  

बन्नी घास का मैदान, जो समाचारों में देखा गया था, किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?

(A) राजस्थान

(B) गुजरात

(C) पंजाब

(D) उत्तरप्रदेश


Correct Answer : B
Explanation :

समाधान: केंद्र सरकार ने गुजरात के कच्छ जिले में बन्नी घास के मैदानों में चीतों के लिए एक प्रजनन केंद्र स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। गुजरात सरकार ने राष्ट्रीय CAMPA के तहत राष्ट्रीय प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन प्राधिकरण को एक प्रस्ताव भेजा। वन्यजीव विशेषज्ञों ने कहा कि 1921 तक सौराष्ट्र और दाहोद में चीता के शिकार के रिकॉर्ड थे, उन्होंने कहा कि कई संदर्भ पत्रिकाओं ने 1940 के दशक की शुरुआत तक गुजरात में चीता की उपस्थिति का उल्लेख किया है। गुजरात सरकार को चीता लाने से पहले इस क्षेत्र में प्रजनन केंद्र स्थापित करने होंगे और एक शिकार आधार स्थापित करना होगा।


Q :  

किस ब्रिटिश भारतीय संगीतकार को 2024 बुकर पुरस्कार निर्णायक पैनल में शामिल किया गया है-

(A) नितिन साहनी

(B) करण चौधरी

(C) पियूष गोयल

(D) नितिन गडकरी


Correct Answer : A
Explanation :

लंदन: वार्नर ब्रदर्स की मोगली और मिडनाइट्स चिल्ड्रन सहित 70 से अधिक फिल्मों में संगीत देने वाले प्रसिद्ध ब्रिटिश-भारतीय संगीतकार नितिन साहनी को गुरुवार को 2024 बुकर पुरस्कार निर्णायकों में से एक घोषित किया गया।


Q :  

टीएमसी के किस सांसद को संसद के शीतकालीन सत्र की शेष अवधि तक राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया-

(A) मुत्थु स्वामी

(B) बाबूलाल चौधरी

(C) डेरेक ओ ब्रायन

(D) ममता बनर्जी


Correct Answer : C
Explanation :

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरिक ओ ब्रायन को संसद के शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया है। राज्यसभा के सभापति का कहना है कि डेरिक ने सदन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया है।


Q :  

बीसीसीआई की ओर से किस क्रिकेटर के लिए 'अर्जुन अवार्ड' की शिफारिश की गयी है-

(A) मोहम्मद शमी

(B) श्रेयस अय्यर

(C) रिंकू सिंह

(D) शुभमण गिल


Correct Answer : A
Explanation :

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए आगे बढ़ाया गया है. बीसीसीआई ने खेल मंत्रालय से शमी के नाम पर शिफारिश की.


Q :  

संसद में सुरक्षा उल्लंघन के आरोप में दिल्ली पुलिस के कितने कर्मियों को निलंबित किया गया है-

(A) 7

(B) 6

(C) 8

(D) 5


Correct Answer : C
Explanation :

इस केस में सुरक्षा उल्लंघन के कारण दिल्ली पुलिस के आठ जवानों को निलंबित किया गया है. बुधवार को दिल्ली पुलिस ने इसे संसद पर सुनियोजित हमला बताया था. एक पुलिस अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को अब तक आरोपियों का आतंकवादी समूहों के साथ कोई संबंध नहीं मिला है.


Q :  

15वीं क्षमता निर्माण वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक (CBSOM-2023) का उद्घाटन किसने किया?

(A) राकेश पाल

(B) महेंद्र पाल

(C) पियूष गोयल

(D) नवीन वर्मा


Correct Answer : A
Explanation :

माननीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री ने 30 सितंबर, 2023 को शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया।


Showing page 101 of 423

    Choose from these tabs.

    You may also like

    About author

    Rajesh Bhatia

    A Writer, Teacher and GK Expert. I am an M.A. & M.Ed. in English Literature and Political Science. I am highly keen and passionate about reading Indian History. Also, I like to mentor students about how to prepare for a competitive examination. Share your concerns with me by comment box. Also, you can ask anything at linkedin.com/in/rajesh-bhatia-7395a015b/.

    Read more articles

      Report Error: करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

    Please Enter Message
    Error Reported Successfully