करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

हाल ही में किस राज्य में ‘23वां हॉर्नबिल महोत्सव’ शुरू हुआ है?
(A) नागालैंड
(B) मेघालय
(C) सिक्किम
(D) मणिपुर
Correct Answer : A
Explanation :
हाल ही में पूर्वोत्तर के राज्य नगालैंड में हॉर्नबिल महोत्सव शुरू हुआ। वर्ष 2000 में हॉर्नबिल फेस्टिवल की शुरूआत की गयी थी।
हाल ही में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का नाम बदलकर क्या कर दिया गया है?
(A) सूर्यनगर
(B) रामनगर
(C) चंद्रनगर
(D) मारुतिनगर
Correct Answer : C
Explanation :
उत्तर प्रदेश में शहर का नाम बदलने का सिलसिला जारी है. फिरोजबाद का नाम बदलकर चंद्रनगर किया जाए, ऐसा प्रस्ताव पास किया गया है.
हाल ही में किस तिथि को ‘सीमा सुरक्षा बल’ (BSF) का 59वां स्थापना दिवस मनाया गया है?
(A) 02 दिसंबर
(B) 04 दिसंबर
(C) 03 दिसंबर
(D) 01 दिसंबर
Correct Answer : D
Explanation :
पीटीआई, श्रीनगर। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने रविवार को अपने फ्रंटियर मुख्यालय में 59वां स्थापना दिवस मनाया। इसको लेकर BSF के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि बीएसएफ, देश का एक विशिष्ट बल है। इसकी स्थापना 1 दिसंबर, 1965 को अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा की रक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी को लेकर की गई थी।
हाल ही में किस वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है?
(A) ब्राइन लारा
(B) शेन डॉरिच
(C) जॉन डेप
(D) मोहन वार्न
Correct Answer : B
Explanation :
वेस्टइंडीज के क्रिकेटर शेन डाउरिच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 30 नवंबर, गुरुवार को डाउरिच ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। बता दें कि 32 साल के डाउरिच ने वेस्टइंडीज के लिए 35 टेस्ट और एक वनडे मैच खेले हैं। डाउरिच ने अपना आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2020 में खेला था।
हाल ही में 13वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 का खिताब किसने अपने नाम किया है?
(A) पंजाब
(B) राजस्थान
(C) हिमाचल प्रदेश
(D) उत्तर प्रदेश
Correct Answer : A
Explanation :
पंजाब ने गत चैम्पियन हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सीनियर पुरूष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप जीत ली। यह टूर्नामेंट 17 से 28 नवंबर, 2023 तक चेन्नई, तमिलनाडु के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा कहाँ में ‘जल इतिहास उत्सव’ आयोजित किया गया है?
(A) राजस्थान
(B) हिमाचल प्रदेश
(C) उत्तर प्रदेश
(D) नई दिल्ली
Correct Answer : D
Explanation :
राष्ट्रीय जल मिशन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय 01 दिसंबर, 2023 को दिल्ली के महरौली स्थित शम्सी तालाब, जहाज महल में 'जल इतिहास उत्सव' का आयोजन करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य जल विरासत स्थलों की सुरक्षा के प्रति सार्वजनिक चेतना बढ़ाना, जनता के बीच स्वामित्व की भावना उत्पन्न करना,
आसियान इंडिया ग्रासरूट्स इनोवेशन फोरम (AIGIF) किस देश में लॉन्च किया गया?
(A) मलेशिया
(B) जापान
(C) दुबई
(D) सिंगापुर
Correct Answer : A
Explanation :
मलेशिया के लैंगकावी में लॉन्च किए गए वार्षिक आसियान इंडिया ग्रासरूट्स इनोवेशन फोरम (एआईजीआईएफ) के चौथे संस्करण में 10 आसियान सदस्य देशों (एएमएस) के साथ 200 प्रतिभागियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। एआईजीआईएफ एक वार्षिक कार्यक्रम है जो विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार (एसटीआई) में सहयोग के आधार पर भारत और एएमएस के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) और मेजबान देश मलेशिया के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस आयोजन के लिए सहयोग किया।
हाल ही में किस तिथि को ‘विश्व एड्स दिवस‘ (World AIDS Day 2023) मनाया गया है?
(A) 02 दिसंबर
(B) 05 दिसंबर
(C) 01 दिसंबर
(D) 04 दिसंबर
Correct Answer : C
Explanation :
विश्व स्तर पर समुदाय एड्स के उन्मूलन की दिशा में काम कर रहे हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। मानव प्रतिरक्षा प्रणाली से एड्स को ख़त्म करने के लिए जागरूकता और शिक्षा महत्वपूर्ण हैं; विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की 2023 की थीम ' समुदायों को नेतृत्व करने दें ' है।
हाल ही में कहाँ में ‘COP-28 समिट 2023’ का आयोजन किया गया है?
(A) सिंगापुर
(B) दुबई
(C) जापान
(D) मलेशिया
Correct Answer : B
Explanation :
दुबई में COP 28 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में खेल, ऊर्जा और रक्षा के क्षेत्रों पर भी व्यापक चर्चा हुई। भारत का मालदीव के साथ सदियों पुराने गहरे संबंध हैं।
हाल ही में किस ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (ISRO) की वैज्ञानिक को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘Legion of Honour’ से सम्मानित किया गया है?
(A) वी.आर ललितांबिका
(B) सौरभ उपाध्याय
(C) हरमेश सिन्हा
(D) विक्रम राणा
Correct Answer : A
Explanation :
ललितांबिका भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक हैं। हाल ही में ललितांबिका को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'द लीजन आफ आनर' से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह भारत में फ्रांस के राजदूत थियेरी मथौ की ओर से प्रदान किया गया।

