करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

Rajesh BhatiaLast year 158.7K Views Join Examsbookapp store google play
Current Affairs Today - Latest Current Affairs Questions 2022
Q :  

हाल ही में किस राज्य के शिमला में ‘विद्या समीक्षा केंद्र’ का उद्घाटन किया गया है?

(A) पंजाब

(B) राजस्थान

(C) हिमाचल प्रदेश

(D) केरल


Correct Answer : C
Explanation :

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में शिमला में विद्या समीक्षा केंद्र (Vidya Samiksha Kendra – VSK) का उद्घाटन किया। यह नवोन्मेषी डेटा भंडार प्रौद्योगिकी और डेटा-संचालित दृष्टिकोणों को शामिल करके राज्य की शिक्षा प्रणाली को बदलने के लिए तैयार है।


Q :  

हाल ही में किसको मोजाम्बिक गणराज्य मे भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?

(A) मुलायम प्रसाद

(B) श्री रॉबर्ट शेटकिंटोंग

(C) रणवीर कपूर

(D) शोभना बिहानी


Correct Answer : B
Explanation :

रॉबर्ट शेटकिंटॉन्ग को मोज़ाम्बिक गणराज्य में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नामित किया गया है।


Q :  

हाल ही में कौनसे को ‘भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल’ (IGBC) द्वारा प्लैटिनम की उच्चतम रेटिंग के साथ ‘ग्रीन रेलवे स्टेशन’ सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है?

(A) विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन

(B) सूरत रेलवे स्टेशन

(C) गांधीनगर रेलवे स्टेशन

(D) कानपुर रेलवे स्टेशन


Correct Answer : A
Explanation :

विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन को पर्यावरण मानकों में सुधार और यात्रियों को पर्यावरण के अनुकूल सेवाएं प्रदान करने के प्रयासों के लिए भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) द्वारा प्लैटिनम की उच्चतम रेटिंग के साथ 'ग्रीन रेलवे स्टेशन' सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।


Q :  

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कितने रुपये में फिर से खरीदा है?

(A) 17.00 करोड़

(B) 17.50 करोड़

(C) 17.30 करोड़

(D) 17.10 करोड़


Correct Answer : B
Explanation :

मुंबई इंडियंस ने एक बड़ी ट्रेड के जरिए हार्दिक को टीम में किया. वे 2022 में गुजरात टाइटंस के कप्तान के तौर पर टीम से जुड़े थे. उन्हें 15 करोड़ रुपए में टीम ने खरीदा था और इस बार उन्हें 17.50 करोड़ में खरीदा गया हैं


Q :  

हाल ही में किस देश ने प्रयोगशाला में उत्पादित मांस पर बैन लगा दिया है?

(A) इटली

(B) जापान

(C) फ्रांस

(D) ईराक


Correct Answer : A
Explanation :

इटली ने पिछले दिनों वैसे मांस पर प्रतिबंध लगा दिया, जो प्रयोगशाला में उगाए जा रहे थे. यूरोप में ऐसा पहली बार हुआ है. इससे पहले किसी यूरोपीय देश ने आर्टिफिशियल यानी कृत्रिम मांस पर प्रतिबंध नहीं लगाया था.


Q :  

अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम के कप्तान कौन होंगे?

(A) विराट कोहली

(B) रिंकू सिंह

(C) रोहित शर्मा

(D) उदय सहारन


Correct Answer : D
Explanation :

भारतीय टीम: उदय सहारन (कप्तान), सौम्य कुमार पांडे (उप-कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, धनुष गौड़ा, अविनाश राव (विकेटकीपर), एम अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।


Q :  

हाल ही में किस देश की एहांग कंपनी ने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी तैयार की है?

(A) जापान

(B) भारत

(C) चीन

(D) ऑस्ट्रेलिया


Correct Answer : C
Explanation :

चीन के गुआंगज़ौ में स्थित एहांग कंपनी ने EH216-S नाम की एयर टैक्सी तैयार की है. ये इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) विमान है जो दो यात्रियों या 600 पाउंड कार्गो को लेकर उड़ सकती है. चीन स्थित एहांग कंपनी ने पूरी तरह ऑटोमेटिक तरीके से उड़ने वाली एयर टैक्सी बना दी है.


Q :  

टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार 220+ रन बनाने वाली टीम कौन सी बन गई हैं ?

(A) श्रीलंका टीम

(B) भारतीय टीम

(C) पाकिस्तान टीम

(D) अफगानिस्तान टीम


Correct Answer : B
Explanation :

टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड 9वीं बार 220+ रनों का स्कोर बनाया. वहीं, इस फेहरिस्त में बारत के बाद दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है. साउथ अफ्रीका ने टी20 फॉर्मेट में 8 बार 220+रनों का स्कोर बनाया है


Q :  

नोआ-दिहिंग संगीत मेंढक एक नई खोजी गई प्रजाति है जो किस राज्य में पाई जाती है?

(A) अरुणाचल प्रदेश

(B) मेघालय

(C) मणिपुर

(D) आसाम


Correct Answer : A
Explanation :

समाधान: नोआ-दिहिंग संगीत मेंढक एक नई खोजी गई प्रजाति है जो अरुणाचल प्रदेश के नामदाफा-कमलांग परिदृश्य में पाई जाती है। इसका नाम नोआ-दिहिंग नदी के नाम पर रखा गया है। 380 किलोमीटर लंबी नोआ दिहिंग या बूढ़ी दिहिंग ब्रह्मपुत्र नदी की एक बड़ी सहायक नदी है।


Q :  

किस राज्य ने घोल प्रजाति को राज्य मछली घोषित किया है?

(A) राजस्थान

(B) पंजाब

(C) उत्तरप्रदेश

(D) गुजरात


Correct Answer : D
Explanation :

समाधान: गुजरात राज्य सरकार ने ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 में घोल प्रजाति को गुजरात की राज्य मछली घोषित किया है। घोल, जिसे ब्लैकस्पॉटेड क्रोकर के नाम से भी जाना जाता है, अपने स्विम ब्लैडर के लिए अत्यधिक मूल्यवान है, जिसका उपयोग सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है। इसे एक स्वादिष्ट व्यंजन भी माना जाता है और इसमें औषधीय गुण होने का दावा किया गया है। गुजरात का वार्षिक मछली निर्यात 5,000 करोड़ रुपये है, जो भारत के मछली निर्यात का 17% है।


Showing page 112 of 423

    Choose from these tabs.

    You may also like

    About author

    Rajesh Bhatia

    A Writer, Teacher and GK Expert. I am an M.A. & M.Ed. in English Literature and Political Science. I am highly keen and passionate about reading Indian History. Also, I like to mentor students about how to prepare for a competitive examination. Share your concerns with me by comment box. Also, you can ask anything at linkedin.com/in/rajesh-bhatia-7395a015b/.

    Read more articles

      Report Error: करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

    Please Enter Message
    Error Reported Successfully