करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

Rajesh BhatiaLast year 158.8K Views Join Examsbookapp store google play
Current Affairs Today - Latest Current Affairs Questions 2022
Q :  

विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

(A) 23 अक्टूबर

(B) 24 अक्टूबर

(C) 22 अक्टूबर

(D) 21 अक्टूबर


Correct Answer : B
Explanation :

WHO के मुताबिक पोलियो वायरस के केस 1980 से ही 99.9% कम हो चुके हैं. हर साल 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है. इस दिन पोलियो की वैक्सीनेशन का महत्त्व समझाने के लिए जागरुकता फैलाई जाती है और पोलियो दूर करने के लिए इस लड़ाई में उन देशों का साथ दिया जाता है जो अब भी पोलियो से जूझ रहे हैं. पोलियो अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हो पाया है. इसलिए इस दिन पोलियो से जुड़ी आवश्यक जानकारी जरूर प्राप्त करनी चाहिए.


Q :  

हाल ही में किस फेमस टीचर को ‘बिहार केसरी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है?

(A) खान सर

(B) विकास सर

(C) वर्मा सर

(D) राजेश सर


Correct Answer : A
Explanation :

बिहार (Bihar) के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह थे, जो की बिहार केसरी के नाम से भी प्रसिद्ध है. उनकी 136वीं जयंती के मौके पर राज्य के फेमस या यूं कहें कि देश के मशहूर शिक्षक खान सर (Khan Sir) को बिहार केसरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.


Q :  

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किन दो भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिकों को ‘नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन’ से सम्मानित किया है?

(A) अशोक शर्मा और सुब्रा सुरेश

(B) रेहान खान और सुब्रा सुरेश

(C) मोहन आर्या और सुब्रा सुरेश

(D) अशोक गाडगिल और सुब्रा सुरेश


Correct Answer : D
Explanation :

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक अशोक गाडगिल और डॉ. सुब्रा सुरेश सहित कई अन्य लोगों को इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और जीव विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार के लिए प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस राष्ट्रीय पदक से सम्मानित किया।


Q :  

किस देश ने हाल ही में गौरी मिसाइल का परीक्षण किया है?

(A) श्रीलंका

(B) अफगानिस्तान

(C) पाकिस्तान

(D) भारत


Correct Answer : C
Explanation :

पाकिस्तान ने मंगलवार को गौरी मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। अबाबील बैलिस्टिक मिसाइल के छह दिन के बाद पाकिस्तान ने दूसरी बार मिसाइल का परीक्षण किया है। बयान में कहा गया है कि इस लॉन्च का मकसद आर्मी स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (ASFC) के परिचालन और तकनीकी तैयारी का परीक्षण करना है।


Q :  

हाल ही में किस देश की कैबिनेट ने भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के यात्रियों को मुफ्त वीजा देने की घोषणा की है?

(A) अफगानिस्तान

(B) श्रीलंका

(C) भारत

(D) चीन


Correct Answer : B
Explanation :

देश के विदेश मंत्री अली साबरी का कहना है कि कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड को फ्री वीजा जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.


Q :  

आज ही के दिन 26 अक्टूबर 1947 को कौन-सा राज्य भारत का हिस्सा बना था?

(A) जम्मू-कश्मीर

(B) पंजाब

(C) उत्तरप्रदेश

(D) मध्यप्रदेश


Correct Answer : A
Explanation :

26 अक्टूबर 1947 के दिन ही जम्मू-कश्मीर भारतीय संघ का हिस्सा बना था.


Q :  

हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा “कस्तूरी कॉटन भारत” की वेबसाइट लॉन्च की गई है?

(A) वित्त विभाग

(B) शिक्षा विभाग

(C) रक्षा मंत्रालय

(D) केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय


Correct Answer : D
Explanation :

केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने "कस्तूरी कॉटन भारत" की वेबसाइट लॉन्च की केंद्रीय वस्त्र, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज कस्तूरी कॉटन भारत की वेबसाइट https://kasturicotton.texprocil.org लॉन्च की।


Q :  

विश्व कप (World Cup) के इतिहास में सबसे तेज 40 गेंदों में शतक मारने वाले खिलाड़ी कौन बनें?

(A) विराट कोहली

(B) बुमराह

(C) ग्लेन मैक्सवेल

(D) रोहित शर्मा


Correct Answer : C
Explanation :

ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा. मैक्सवेल ने महज 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जो विश्व कप का अब तक का सबसे तेज़ शतक था.


Q :  

हेनरी हार्विन एजुकेशन के ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया गया हैं?

(A) रामविलास पासवान

(B) चेतन भगत

(C) सोनू शर्मा

(D) मोहित खंडेलवाल


Correct Answer : B
Explanation :

एडटेक स्टार्टअप हेनरी हार्विन एजुकेशन (एचएचई) ने हाल ही में भारत के युवाओं को प्रेरित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रशंसित लेखक और वक्ता, चेतन भगत को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।


Q :  

चुनाव आयोग किस अभिनेता को ‘नेशनल आइकन’ नियुक्त करेगा?

(A) राजकुमार राव

(B) सुनील शेट्टी

(C) अनुराग बासु

(D) सलमान खान


Correct Answer : A
Explanation :

भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार अभिनेता राजकुमार राव को अपना नेशनल आइकन बनाने का फैसला किया है. आयोग गुरुवार (26 अक्टूबर) को राजकुमार राव को आइकन नियुक्त करेगा. नेशनल आइकन वोटिंग को लेकर लोगों को जागरूक करते हैं.


Showing page 124 of 423

    Choose from these tabs.

    You may also like

    About author

    Rajesh Bhatia

    A Writer, Teacher and GK Expert. I am an M.A. & M.Ed. in English Literature and Political Science. I am highly keen and passionate about reading Indian History. Also, I like to mentor students about how to prepare for a competitive examination. Share your concerns with me by comment box. Also, you can ask anything at linkedin.com/in/rajesh-bhatia-7395a015b/.

    Read more articles

      Report Error: करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

    Please Enter Message
    Error Reported Successfully