करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

Rajesh BhatiaLast year 158.9K Views Join Examsbookapp store google play
Current Affairs Today - Latest Current Affairs Questions 2022

करेंट अफेयर्स 2023 - 07 अक्टूबर से 13 अक्टूबर

Q :  

पेसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (PATA) ट्रैवल मार्ट 2023 का मेजबान कौन सा देश है?

(A) पाकिस्तान

(B) भारत

(C) अफगानिस्तान

(D) ईराक


Correct Answer : B
Explanation :

हाल ही मे पर्यटन मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में पेसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (PATA) ट्रैवल मार्ट 2023 का उद्घाटन किया हैं। PATA एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका उद्देश्य एशिया प्रशांत क्षेत्र में जिम्मेदार यात्रा और पर्यटन विकास को बढ़ावा देना है।


Q :  

मंगल ऑर्बिटर मिशन के बाद कौन सा अंतरिक्ष यान पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक बच निकला हैं?

(A) आदित्य-एल 2

(B) आदित्य-एल 3

(C) आदित्य-एल1

(D) आदित्य-एल 4


Correct Answer : C
Explanation :

मंगल ऑर्बिटर मिशन के बाद, आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक बचकर, पृथ्वी से 9.2 लाख किमी की दूरी से आगे निकल गया है। सूर्य के कोरोना और अन्य पहलुओं का बिना किसी रुकावट के निरीक्षण करने के लिए, अंतरिक्ष यान पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर L1 के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में रहेगा।


Q :  

जम्मू और कश्मीर में ‘वॉर अगेंस्ट वेस्ट’ के लिए राजदूत के रूप में किसे नामित किया गया है?

(A) मोहम्मद समीर

(B) राजा राम सिंह

(C) सोहन प्रकाश शर्मा

(D) कैप्टन बाना सिंह


Correct Answer : D
Explanation :

हाल ही मे ग्रामीण स्वच्छता निदेशालय, जम्मू और कश्मीर ने देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता, परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता, कैप्टन बाना सिंह को जम्मू और कश्मीर में ‘वॉर अगेंस्ट वेस्ट’ के लिए राजदूत के रूप में नामित करने की घोषणा की है। स्वच्छता ही सेवा (SHS 2023) अभियान का विषय ‘कचरा मुक्त भारत’ है, जिसमें दृश्य स्वच्छता और सफ़ाई मित्रों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित किया गया है।


Q :  

एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय टेबल टेनिस के एकल खिलाड़ी कौन हैं?

(A) मनिका बत्रा

(B) मानसी खंडेलवाल

(C) सुहाना राजपूत

(D) मेघा चौधरी


Correct Answer : A
Explanation :

हाल ही मे भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्राटेबल टेनिस में एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय एकल खिलाड़ी बन गई हैं। अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल और जी साथियान प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गए।


Q :  

हाल ही में भारतीय वायु सेना ने अपना कौन-सा स्थापना दिवस मनाया है?

(A) 93rd

(B) 91st

(C) 95th

(D) 97th


Correct Answer : B
Explanation :

भारतीय वायु सेना ने 08 अक्टूबर को अपना 91वां स्थापना दिवस मनाया। भारतीय वायु की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गयी थी। इसके बाद प्रत्येक वर्ष 08 अक्टूबर को स्थापना दिवस मनाया जाता है।


Q :  

विश्व डाक दिवस (World Post Day) हर साल किस दिन मनाया जाता है?

(A) 08 अक्टूबर

(B) 10 अक्टूबर

(C) 09 अक्टूबर

(D) 05 अक्टूबर


Correct Answer : C
Explanation :

विश्व डाक दिवस की शुरुआत 09 अक्टूबर1969 में हुई थी। उसके बाद हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस मनाया जाता है।

सर रॉलैंड हिल ने ही पहली बार दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवा की शुरू की थी।


Q :  

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के 141वें सत्र की मेजबानी कौन शहर में आयोजित होगी ?

(A) न्यू दिल्ली

(B) राजस्थान

(C) कानपुर

(D) मुंबई


Correct Answer : D
Explanation :

नीता अंबानी (Nita Ambani) जब बीजिंग में ओलंपिक सत्र की मेजबानी (hosting the olympic season) के लिए बिडिंग कर रही थी तब किसी ने भी नही सोचा था कि भारत के पक्ष में इतनी जबर्दस्त वोटिंग होगी। कुल 76 वोटों में से 75 भारत को मिले। मुंबई अब 15 से 17 अक्तूबर, 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के 141वें सत्र की मेजबानी करेगा। इसे ओलंपिक खेलों को भारत लाने के प्रयासों से जोड़ कर देखा जा रहा है।


Q :  

हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान को मुंबई पुलिस द्वारा कौन-सी सिक्योरिटी दी गई है?

(A) Y+ सिक्योरिटी

(B) X+ सिक्योरिटी

(C) Z+ सिक्योरिटी

(D) W+ सिक्योरिटी


Correct Answer : A
Explanation :

Y+ श्रेणी में कुल 11 जवान तैनात किए जाते हैं। इनमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ शामिल होते हैं।


Q :  

विदेशी मुद्रा भंडार 3.8 अरब डॉलर घटकर कितना हो गया हैं?

(A) 576.9 अरब डॉलर

(B) 586.9 अरब डॉलर

(C) 686.9 अरब डॉलर

(D) 586.8 अरब डॉलर


Correct Answer : B
Explanation :

विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 29 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह 3.8 अरब कम होकर 586.9 अरब डॉलर रह गया


Q :  

कौन सी संस्था सांख्यिकीय प्रदर्शन संकेतक (एसपीआई) का संकलन जारी करती है?

(A) विश्व बैंक

(B) रिजर्व बैंक

(C) स्विस बैंक

(D) चाइना बैंक


Correct Answer : A
Explanation :

विश्व बैंक के सांख्यिकीय प्रदर्शन संकेतक (एसपीआई) के संकलन ने 2019 में 174 देशों में भारत को 67वां स्थान दिया है। एसपीआई ढांचा किसी देश के सांख्यिकीय प्रदर्शन के पांच प्रमुख स्तंभों पर केंद्रित है: (i) डेटा उपयोग, (ii) डेटा सेवाएं, (iii) डेटा उत्पाद, (iv) डेटा स्रोत, और (v) डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर। विश्व बैंक ने सांख्यिकीय क्षमता संकेतक (एससीआई) का स्थान ले लिया हैं जिसे विश्व बैंक 2004 से प्रकाशित कर रहा हैं।


Showing page 133 of 423

    Choose from these tabs.

    You may also like

    About author

    Rajesh Bhatia

    A Writer, Teacher and GK Expert. I am an M.A. & M.Ed. in English Literature and Political Science. I am highly keen and passionate about reading Indian History. Also, I like to mentor students about how to prepare for a competitive examination. Share your concerns with me by comment box. Also, you can ask anything at linkedin.com/in/rajesh-bhatia-7395a015b/.

    Read more articles

      Report Error: करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

    Please Enter Message
    Error Reported Successfully