करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

एशियाई खेलों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने?
(A) राम प्रताप सिंह
(B) विराट कोहली
(C) नवाब अली पटौदी
(D) यशस्वी जायसवाल
Correct Answer : D
Explanation :
यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई. पहले 6 ओवर में ही बिना विकेट गंवाए 63 रन ठोके थे. ऋतुराज इसके बाद आउट हो गए लेकिन यशस्वी डटे रहे और 48 गेंद में अपना शतक पूरा किया. वो भारत की तरफ से एशियन गेम्स में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं.
भारत में विदेशी मुद्रा भंडार 2.34 डॉलर घटकर कितना पहुंचा?
(A) 590.7 अरब डॉलर
(B) 596.7 अरब डॉलर
(C) 580.7 अरब डॉलर
(D) 594.7 अरब डॉलर
Correct Answer : A
Explanation :
विदेशी मुद्रा भंडार 22 सितंबर 2023 को समाप्त सप्ताह में 2.335 अरब डॉलर घटकर 590.702 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी आंकड़ों ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले 15 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 867 मिलियन डॉलर घटकर 593.04 अरब डॉलर रह गया था।
किस संस्था ने ‘इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023’‘[India Ageing Report 2023] नामक रिपोर्ट जारी की?
(A) संयुक्त राष्ट्र शिक्षा संघ
(B) संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष
(C) संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य संघ
(D) यूनेस्को
Correct Answer : B
Explanation :
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पॉपुलेशन साइंसेज और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष द्वारा हाल ही में ‘इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023’ जारी की गई। संयुक्त राष्ट्र कीनई रिपोर्ट के अनुसार, साल 2046 तक, भारत में बुजुर्गों की संख्या 0-14 आयु वर्ग के बच्चों की संख्या से अधिक हो जाएगी।अंतत: 2050 तक भारत केबुजुर्गकुल आबादी का 20% से अधिक हो सकते है। भारत की बुजुर्ग आबादी की दशकीय वृद्धि दर 41% अनुमानित है।
कोंगथोंग, जिसने ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव (कांस्य) पुरस्कार 2023’ जीता, किस राज्य में स्थित है?
(A) मणिपुर
(B) आसाम
(C) मेघालय
(D) नागालैंड
Correct Answer : C
Explanation :
मेघालय की पूर्वी खासी पहाड़ियों में बसे मनमोहक सीटी बजाने वाले गांव “कोंगथोंग” को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2023 में प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव (कांस्य)’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित एक शानदार समारोह में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा कोंगथोंग को यह उल्लेखनीय मान्यता प्रदान की गई। मेघालय होमस्टे योजना लागू करता है, जिसमे प्रति होमस्टे 7 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाती हैं । राज्य मे पिछले वर्ष लगभग 300 होमस्टे स्वीकृत किये गये थे।ओर राज्य का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 2,000 अन्य होमस्टे बनाने का है।
किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘स्मार्ट सिटीज़ मिशन, भारत: एसडीजी का स्थानीयकरण’ रिपोर्ट तैयार की?
(A) आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय
(B) शिक्षा मंत्रालय
(C) कपड़ा मंत्रालय
(D) वित्त मंत्रालय
Correct Answer : A
Explanation :
हाल ही मे रिपोर्ट ‘स्मार्ट सिटीज़ मिशन, भारत: सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण’ केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय और यूएन-हैबिटेट द्वारा तैयार किया गया हैं। इससे पता चला कि एससीएम के तहत लगभग 70 प्रतिशत परियोजनाएं, “शहरों, स्वच्छ पानी , स्वच्छता, स्वच्छ ऊर्जा और आर्थिक विकास” पर एसडीजी के अनुरूप हैं।
अरुणाचल प्रदेश के बाद ई-कैबिनेट प्रणाली शुरू करने वाला दूसरा उत्तर-पूर्व राज्य कौन सा है?
(A) आँध्रप्रदेश
(B) त्रिपुरा
(C) मेघालय
(D) मणिपुर
Correct Answer : B
Explanation :
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य में डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्य सचिवालय में ई-कैबिनेट प्रणाली शुरू की है। इस प्रकार त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के बाद ई-कैबिनेट प्रणाली शुरू करने वाला चौथा और पूर्वोत्तर में दूसरा राज्य बन गया है।
जनवरी 2021 में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी एशिया-प्रशांत व्यक्तिगत स्वास्थ्य सूचकांक में भारत की रैंक क्या थी?
(A) 10 वीं
(B) 9 वीं
(C) 11 वीं
(D) 12 वीं
Correct Answer : A
Explanation :
1. जनवरी 2021 में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा जारी एशिया-प्रशांत व्यक्तिगत स्वास्थ्य सूचकांक में भारत की रैंक 10 वीं थी।
2023 में 'वार्षिक IAEA जनरल कॉन्फ्रेंस' की मेजबानी किस देश ने की?
(A) जापान
(B) भारत
(C) अमेरिका
(D) ऑस्ट्रिया
Correct Answer : D
Explanation :
हाल ही में वियना में 'वार्षिक IAEA जनरल कॉन्फ्रेंस' आयोजित की गई। कार्यक्रम में, भारत ने शुद्ध शून्य लक्ष्य प्राप्त करने के लिए परमाणु ऊर्जा के माध्यम से 22 गीगावॉट बिजली उत्पन्न करने की अपनी योजना की घोषणा की। इसके साथ ही परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार मोहंती ने IAEA महानिदेशक के साथ बैठक के दौरान परमाणु ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने की भारत की महत्वाकांक्षी योजनाओं को साझा किया.
कौन सा विकल्प, सितंबर 2022 में जारी, HDI के अवरोही क्रम में देशों को सही ढंग से दर्शाता है?
(A) स्विट्जरलैंड - डेनमार्क - जापान - नाइजर
(B) जापान - स्विट्जरलैंड - डेनमार्क - नाइजर
(C) नाइजर - जापान - डेनमार्क - स्विट्जरलैंड
(D) डेनमार्क - जापान - स्विट्जरलैंड - नाइजर
Correct Answer : A
Explanation :
स्विट्जरलैंड - डेनमार्क - जापान - नाइजर
2022 में अटल पेंशन योजना (एपीवाई) में किए गए परिवर्तनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
A. नए मानदंड के अनुसार कोई भी नागरिक, जो आयकरदाता है या रहा है, 1 अक्टूबर 2022 के बा एपीवाई में शामिल होने का पात्र नहीं होगा।
B. अभिदाताओं को 80 साल की उम्र में ₹1,000 या ₹2,000 या ₹3,000 या ₹4,000 या ₹5,000 की न्यूनतम मासिक पेंशन की गारंटी मिलेगी।
C. नए नियमों के अनुसार अभिदाता केवल मासिक आधार पर एपीवाई में योगदान कर सकते हैं।
(A) केवल B और C
(B) A, B और C
(C) केवल A और C
(D) केवल A
Correct Answer : D
Explanation :
1. अटल पेंशन योजना (एपीवाई), भारत के नागरिकों के लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर केंद्रित एक पेंशन योजना है।
2. एपीवाई के तहत, 60 साल की उम्र में 1,000/- या 2,000/- या 3000/- या 4000 या 5000/- प्रति माह रुपये की न्यूनतम पेंशन की गारंटी ग्राहकों द्वारा योगदान के आधार पर दिया जाएगा।
3. भारत का कोई भी नागरिक एपीवाई योजना शामिल हो सकता हैं।
4. इसके निम्नलिखित पात्रता मानदंड हैं-
- ग्राहक की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए
- उसका एक बचत बैंक खाता डाकघर/बचत बैंक में होना चाहिए

