करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

Rajesh BhatiaLast year 159.0K Views Join Examsbookapp store google play
Current Affairs Today - Latest Current Affairs Questions 2022
Q :  

‘HS-748 एवरो परिवहन विमान’ [HS-748 Avro transport aircraft] किस देश द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक विरासत विमान था?

(A) जापान

(B) जर्मनी

(C) रूस

(D) भारत


Correct Answer : D
Explanation :

हल: भारतीय वायु सेना (IAF) ने औपचारिक रूप से अपने पुराने HS-748 एवरो परिवहन विमान को सेवा से हटाना शुरू कर दिया हैं। इससे पहले C-295 MW परिवहन विमान को हिंडन वायु सेना स्टेशन पर एक औपचारिक समारोह में सेवा में शामिल किया गया था।


Q :  

पर्यटन मंत्रालय द्वारा पेम्बर्थी और चंदलापुर कोकिस राज्य में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों के रूप में चुना गया है?

(A) तेलंगाना

(B) मध्यप्रदेश

(C) उत्तरप्रदेश

(D) राजस्थान


Correct Answer : A
Explanation :

हल: हाल ही मे पर्यटन मंत्रालय द्वारा तेलंगाना में, पेम्बर्थी और चंदलापुर को 2023 के लिएसर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों के रूप में चुना गया है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी द्वारा कहा गया कि दोनों गांवों को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक विशेष समारोह के दौरान पुरस्कार मिलेगा। इससे पहलेकेंद्र ने तेलंगाना में हस्तशिल्प और पर्यटन स्थलों को मान्यता दी थी और दो साल पहले भूदान पोचमपल्ली को पर्यटन गांव के रूप में मान्यता दी थी।


Q :  

‘दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ हाल ही में किस अभिनेता को प्रदान किया गया हैं?

(A) शर्मिला टैगोर

(B) वहीदा रहमान

(C) उर्मिला कँवर

(D) सायरा बानो


Correct Answer : B
Explanation :

हाल ही मे, दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री वहीदा रहमान को वर्ष 2021 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  यह पुरस्कार “भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान” के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह मे दिया जाता है। यह केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा प्रदान किया गया था।  2021 के पुरस्कार इस वर्ष प्रस्तुत किए गए क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण इसमें देरी हुई थी।


Q :  

अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फ़ेम के लिए नामांकित होने वाले पहले एशियाई व्यक्ति कौन हैं?

(A) डोनाल्ड

(B) टॉम क्रूज

(C) लिएंडर पेस

(D) मोनालिसा


Correct Answer : C
Explanation :

हाल ही मे भारत के दिग्गज खिलाड़ी और कई ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के विजेता “लिएंडर पेस” अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम के लिए नामित होने वाले एशिया के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। पचास वर्षीय लिएंडर पेस उन छह खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें 2024 के लिए नामांकित किया गया है। खिलाड़ी श्रेणी में उनके अलावा कारा ब्लैक, एना इवानोविच, कार्लोस मोया, डैनियल नेस्टर और फ्लाविया पेनेटा को नामित किया गया है।महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली चीन की खिलाड़ी ली ना 2019 में अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ़ फेम के लिए नामित होने वाली एशिया की पहली खिलाड़ी बनी थी।


Q :  

हाल ही में, [पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण] PFRDA ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली[NPS] के तहत सेवानिवृत्ति बचत का प्रबंधन करने के लिए 11वें फंड मैनेजर के रूप में किस संस्थान को चुना है?

(A) एनसीसी पेंशन फंड मैनेजर

(B) एमएनसी पेंशन फंड मैनेजर

(C) केएफसी पेंशन फंड मैनेजर

(D) डीएसपी पेंशन फंड मैनेजर


Correct Answer : D
Explanation :

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत सेवानिवृत्ति बचत का प्रबंधन करने की अनुमति वाले 11वें फंड मैनेजर के रूप में डीएसपी पेंशन फंड मैनेजर्स का चयन किया है। पीएफआरडीए देश भर के नागरिकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) का उपयोग करना चाहता है।


Q :  

कौनसा राज्य ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास न्याय योजना’ से संबंधित हैं ?

(A) छत्तीसगढ

(B) मध्यप्रदेश

(C) उत्तरप्रदेश

(D) राजस्थान


Correct Answer : A
Explanation :

छत्तीसगढ़ राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री श्रीमान भूपेश बघेल जी के द्वारा मॉनसून सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में ग्रामीण आवास न्याय योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। यह पहल साल 2011 की सामाजिक आर्थिक सर्वे के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जो परिवार पात्र थे  परंतु उन्हें अभी तक आवास नहीं मिल पाया है ,उन्हें इस योजना के माध्यम से आवास दिया जाएगा।


Q :  

किस संस्था ने सामाजिक बांड के माध्यम से ₹1000 करोड़ से अधिक जुटाए हैं?

(A) वेदांता सेवा सदन

(B) नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD)

(C) ह्यूमन बिंग सदन

(D) रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया


Correct Answer : B
Explanation :

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने ₹1040.50 करोड़ के कुल आकार के साथ अपना पहला रुपये-मूल्य वाले AAA रेटेड सामाजिक बांड जारी किया। पात्र संस्थागत निवेशकों को निजी तौर पर जारी किए गए बांड 29 सितंबर, 2023 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सूचीबद्ध किए जाएंगे। प्रत्येक बांड का अंकित मूल्य ₹1 लाख है।


Q :  

जाति आधारित गणना कराने वाला पहला राज्य कौन सा बना?

(A) बिहार

(B) राजस्थान

(C) उत्तरप्रदेश

(D) मध्यप्रदेश


Correct Answer : A
Explanation :

बिहार राज्य सरकार राज्य में जाति आधारित जनगणना कराने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में यह फैसला लिया गया।


Q :  

विश्व कप के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटर किसे नियुक्त किया गया?

(A) विराट कोहली

(B) अजय जडेजा

(C) कपिल देव

(D) सचिन तेंदुलकर


Correct Answer : B
Explanation :

ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए अफगानिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मेंटर के रूप में अजय जडेजा की नई भूमिका टीम प्रबंधन द्वारा उन पर रखे गए विश्वास और अपेक्षाओं को दर्शाती है। एक खिलाड़ी और एक कोच के रूप में उनका व्यापक अनुभव, उन्हें अफगान क्रिकेट सेटअप के लिए एक मूल्यवान अतिरिक्त बनाता है।


Q :  

चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली 13वीं महिला कौन बनी?

(A) रोजी क्रूज

(B) उमा मल्होत्रा

(C) अमेरिकी वैज्ञानिक 68 वर्षीय कैटलिन कारिको

(D) मेरी कौम


Correct Answer : C
Explanation :

68 वर्षीय कैटलिन कारिको हंगरी मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक हैं। कारिको चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली 13वीं महिला हैं। फिलहाल वह जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं, जिसने कोविड-19 टीके बनाने के लिए फाइजर के साथ साझेदारी की थी।


Showing page 140 of 423

    Choose from these tabs.

    You may also like

    About author

    Rajesh Bhatia

    A Writer, Teacher and GK Expert. I am an M.A. & M.Ed. in English Literature and Political Science. I am highly keen and passionate about reading Indian History. Also, I like to mentor students about how to prepare for a competitive examination. Share your concerns with me by comment box. Also, you can ask anything at linkedin.com/in/rajesh-bhatia-7395a015b/.

    Read more articles

      Report Error: करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

    Please Enter Message
    Error Reported Successfully