करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

करेंट अफेयर्स जीके 2023 - 16 सितंबर से 22 सितंबर
Q : निम्नलिखित में से किसने जनवरी 2022 में सर्वोत्तम विकसित एड-टेक (ed-tech) समाधान प्रदान करने के लिए NEAT 3.0 लॉन्च किया?
(A) विधि और न्याय मंत्रालय
(B) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
(C) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
(D) शिक्षा मंत्रालय
Correct Answer : D
Explanation :
1. सर्वोत्तम विकसित एड-टेक समाधान प्रदान करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने NEAT 3.0 लॉन्च किया।
2. मंत्री ने क्षेत्रीय भाषाओं में AICTE द्वारा निर्धारित तकनीकी पुस्तकों का भी विमोचन किया।
NHPC बोर्ड के डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया हैं?
(A) संदीप सिंह
(B) राज कुमार चौधरी
(C) राज शेखर शर्मा
(D) अरविन्द चोरडिया
Correct Answer : B
Explanation :
NHPC के बोर्ड ने राज कुमार चौधरी को निदेशक (तकनीकी) नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। क्या कहा कंपनी ने: NHPC ने शेयर बाजार को बताया, ''बिजली मंत्रालय ने 18 सितंबर, 2023 को राज कुमार चौधरी को एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) के पद पर नियुक्त किया है।
आईसीसी ODI रैंकिंग में जोश हेजलवुड को पीछे छोड़ कौन से खिलाडी दुनिया के नंबर वन गेंदबाज बने?
(A) मोहम्मद सिराज
(B) फैशल खान
(C) इमरान खान
(D) मोहम्मद याकूब
Correct Answer : A
Explanation :
एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद सिराज वनडे में पहुंचे टॉप पर, जोश हेज़लवुड को छोड़ा पीछे ICC Rankings: मंगलवार 20 सितंबर, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में भारत के मोहम्मद सिराज दुनिया के नंबर एक वनडे गेंदबाज बन गए।
-एशियन गेम्स में अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बनी?
(A) मोनिका चावला
(B) पूनम सोनी
(C) रेखा मल्होत्रा
(D) शेफाली वर्मा
Correct Answer : D
Explanation :
शेफाली वर्मा (67) जेमिमा रोड्रिग्स (47) बाद अंत में आकर ऋचा घोष (21) ने तूफानी पारी खेलीं. शेफाली एशियन गेम्स में अर्धशतक जड़ने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है |
हाल ही में केंद्र सरकार ने किस भारतीय एयरलाइंस को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए मंजूरी दी है?
(A) इंडिया एयर
(B) अकासा एयर
(C) इंडिगो एयर
(D) किंगफिशर एयर
Correct Answer : B
Explanation :
भारत की कम लागत वाली एयरलाइन अकासा एयर (Akasa Air) को अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ान (International flights) भरने की अनुमति मिल गई है।
आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट की प्रतिमा का अनावरण आज किस राज्य में किया जायेगा?
(A) राजस्थान
(B) मध्य प्रदेश
(C) पंजाब
(D) उत्तर प्रदेश
Correct Answer : B
Explanation :
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट की प्रतिमा का अनावरण 21 सितंबर को हुआ |
भारत में राष्ट्रीय रसद नीति (National Logistics Policy – NLP) कब शुरू की गई थी?
(A) 2022
(B) 2023
(C) 2024
(D) 2026
Correct Answer : A
Explanation :
भारत 17 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय रसद नीति के लॉन्च का एक वर्ष पूरा कर रहा है। पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान (NMP) के पूरक के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर 2022 को राष्ट्रीय रसद नीति (National Logistics Policy – NLP) लॉन्च की गई थी। पीएम गतिशक्ति NMP निश्चित बुनियादी ढांचे और नेटवर्क योजना के एकीकृत विकास को संबोधित करता है, NMP अन्य बातों के साथ-साथ प्रक्रिया सुधार, लॉजिस्टिक्स सेवाओं में सुधार, डिजिटलीकरण, मानव संसाधन विकास और कौशल सहित सॉफ्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के विकास पहलू को संबोधित करता है।
कौन सा शहर ‘चौथी G20 सतत वित्त कार्य समूह बैठक’ का मेजबान है?
(A) काशी
(B) ऋषिकेश
(C) देहरादून
(D) वाराणसी
Correct Answer : D
Explanation :
G20 सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप (SFWG) की बैठक में G20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और विश्व बैंक, न्यू डेवलपमेंट बैंक, NGFS सहित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 80 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी देखी गई। कार्य समूह का लक्ष्य वैश्विक विकास और स्थिरता सुनिश्चित करने और हरित, अधिक लचीले और समावेशी समाजों और अर्थव्यवस्थाओं की ओर परिवर्तन को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए स्थायी वित्त जुटाना है। वाराणसी में आयोजित बैठक में G20 सतत वित्त रिपोर्ट, 2023 को भी अंतिम रूप दिया गया।
कौन सा मंत्रालय OIML (International Organization of Legal Metrology) सर्टिफिकेट से जुड़ा है?
(A) शिक्षा सम्बन्धी मंत्रालय
(B) व्यापार सम्बन्धी मंत्रालय
(C) उपभोक्ता मामले एवं खाद्य वितरण मंत्रालय
(D) रक्षा सम्बन्धी मंत्रालय
Correct Answer : C
Explanation :
भारत दुनिया का 13वां देश बन गया है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत OIML (International Organization of Legal Metrology) प्रमाणपत्र जारी कर सकता है। OIML एक अंतरसरकारी संगठन है जिसकी स्थापना 1955 में हुई थी। इसमें 63 सदस्य देश और 64 संबंधित सदस्य हैं और भारत 1956 में इसका सदस्य बना। भारत अब दुनिया में कहीं भी वजन और माप बेचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत OIML प्रमाणपत्र जारी करने वाला प्राधिकरण बन गया है। उपभोक्ता मामले विभाग OIML पैटर्न अनुमोदन प्रमाणपत्र जारी कर सकता है।
हाल ही में किस केंद्रीय मंत्रालय ने स्वच्छता विशेष अभियान 3.0 पोर्टल लॉन्च किया?
(A) वित्त मंत्रालय
(B) कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय
(C) शिक्षा मंत्रालय
(D) कार्मिक मंत्रालय
Correct Answer : B
Explanation :
केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्वच्छता विशेष अभियान 3.0 पोर्टल लॉन्च किया। स्वच्छता अभियान मई, 2014 में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद 15 अगस्त, 2014 को पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया पहला जन जागरूकता अभियान था।

