करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

Rajesh BhatiaLast year 159.1K Views Join Examsbookapp store google play
Current Affairs Today - Latest Current Affairs Questions 2022
Q :  

हाल ही में नए संसद भवन में प्रस्तुत महिला आरक्षण विधेयक 'नारी / शक्ति वंदन अधिनियम' के तहत ' महिलाओं के लिए कितने % आरक्षण का प्रावधान किया गया है?

(A) 23%

(B) 33%

(C) 43%

(D) 53%


Correct Answer : B
Explanation :

1. केंद्र सरकार ने संसद के निचले सदन, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करने से संबंधित ऐतिहासिक 'नारीशक्ति वंदन विधेयक' को मंगलवार को लोकसभा में पेश कर दिया।

2. विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विपक्ष के शोर-शराबे के बीच 'संविधान (एक सौ अट्ठाईसवां संशोधन) विधेयक, 2023' पेश किया।


Q :  

 जम्मू कश्मीर के उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या किया गया है?

(A) शहीद भगत सिंह रेलवे स्टेशन

(B) जनरल बिपिन रावत रेलवे स्टेशन

(C) शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन

(D) शहीद अशफाकउल्ला खां रेलवे स्टेशन


Correct Answer : C
Explanation :

1. उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन किया गया। 

2. उत्तर रेलवे ने सेना के बहादुर के सम्मान में ‘मार्टीर कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन’ का नाम बदलने की अधिसूचना जारी की है।

3. कैप्टन तुषार महाजन का जन्म 25 मई, 1987 को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुआ है।


Q :  

ISSF निशानेबाजी WORLD CUP -2023 में भारत की ऐलावेनिल वेलारिवन ने कौनसा पदक जीता?

(A) स्वर्ण पदक

(B) रजत पदक

(C) कांस्य पदक

(D) कोई नहीं


Correct Answer : A
Explanation :

1. टोक्यो ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन के शानदार प्रदर्शन के नेतृत्व में भारत ने स्वर्ण पदक मैच में डेनमार्क को 17-5 से हराया। 

2. एलावेनिल वलारिवन ने फाइनल में सभी 11 सीरीज में 10 से ऊपर का स्कोर किया है।


Q :  

प्रधान मंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए अभियान का नाम क्या है?

(A) मोदी भव अभियान

(B) शिक्षा भाव अभियान

(C) वत्सल भव अभियान

(D) आयुष्मान भव अभियान


Correct Answer : D
Explanation :

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य अभियान 'आयुष्मान भव' की शुरुआत की। इस व्यापक स्वास्थ्य सेवा अभियान का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया, जो लाखों लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए एक व्यापक स्वास्थ्य सेवा अभियान की शुरुआत है।


Q :  

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) द्वारा आयोजित उत्सव का नाम क्या है?

(A) उर्वशी

(B) मेनका

(C) वैशाली

(D) रंभा


Correct Answer : C
Explanation :

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) ने बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय में लोकतंत्र महोत्सव 'वैशाली' का आयोजन किया। 15 सितंबर को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। बिहार का वैशाली वह स्थान है जहां लोकतंत्र की जड़ें खोजी जाती हैं। ICCR विदेश मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक स्वायत्त निकाय है।


Q :  

किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में निपाह वायरस के संक्रमण से मौतें दर्ज की गईं?

(A) कर्नाटक

(B) केरल

(C) राजस्थान

(D) उतर प्रदेश


Correct Answer : B
Explanation :

केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस के संक्रमण से दो लोगों की मौत की खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने पुष्टि की कि मौतें निपाह वायरस के कारण हुईं।


Q :  

इतिहास में पहली बार अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण पहुंचा?

(A) 33 ट्रिलियन डॉलर

(B) 53 ट्रिलियन डॉलर

(C) 43 ट्रिलियन डॉलर

(D) 30 ट्रिलियन डॉलर


Correct Answer : A
Explanation :

इतिहास में पहली बार हुआ अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण 33 ट्रिलियन डॉलर से अधिक वाशिंगटन, 19 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के इतिहास में पहली बार अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण 33 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। ट्रेजरी विभाग के आंकड़ों के में यह जानकारी दी गयी। ट्रेजरी विभाग ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण लगभग 33.04 ट्रिलियन डॉलर है।


Q :  

पेंगुइन रैंडम हाउस के स्थायी सीईओ नियुक्त हुए?

(A) राजीव मल्होत्रा

(B) अभिषेक वर्मा

(C) विक्रम सिंह

(D) निहार मालवीय


Correct Answer : D
Explanation :

निहार मालवीयको पेंगुइन रैंडम हाउस का स्थायी सीईओ नियुक्त किया गया निहार मालवीय को अंतरिम मुख्य कार्यकारी नियुक्त किए जाने के नौ महीने बाद पेंगुइन रैंडम हाउस के स्थायी सीईओ के रूप में नामित किया गया है।1


Q :  

‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ के तहत कितने साल तक आरक्षण का प्रावधान किया गया है?

(A) 12 साल

(B) 17 साल

(C) 15 साल

(D) 16 साल


Correct Answer : C
Explanation :

केंद्र सरकार ने मंगलवार को 'नारी शक्ति वंदन कानून' के नाम से महिला आरक्षण विधेयक पेश किया। महिलाओं को लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा में भी 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा और यह 15 साल तक जारी रहेगा.


Q :  

‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ के तहत विधानसभाओं में महिलाओं को कितने प्रतिशत सीट आरक्षण दिया जायेगा?

(A) 31 प्रतिशत

(B) 33 प्रतिशत

(C) 32 प्रतिशत

(D) 30 प्रतिशत


Correct Answer : B
Explanation :

केंद्र सरकार ने मंगलवार को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के नाम से महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया। महिलाओं को लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा में भी 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।


Showing page 149 of 423

    Choose from these tabs.

    You may also like

    About author

    Rajesh Bhatia

    A Writer, Teacher and GK Expert. I am an M.A. & M.Ed. in English Literature and Political Science. I am highly keen and passionate about reading Indian History. Also, I like to mentor students about how to prepare for a competitive examination. Share your concerns with me by comment box. Also, you can ask anything at linkedin.com/in/rajesh-bhatia-7395a015b/.

    Read more articles

      Report Error: करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

    Please Enter Message
    Error Reported Successfully