करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

Rajesh BhatiaLast year 158.4K Views Join Examsbookapp store google play
Current Affairs Today - Latest Current Affairs Questions 2022
Q :  

किसने हाल ही में नौसेना में 'चीफ ऑफ़ मैटरियल' का पदभार ग्रहण किया है?

(A) बी शिवकुमार

(B) किरण देशमुख

(C) अभिनव सेन गुप्ता

(D) इनमें से कोई नहीं


Correct Answer : B
Explanation :

वाइस एडमिरल किरण देशमुख भारतीय नौसेना में 'चीफ ऑफ़ मैटरियल' का पदभार ग्रहण किया है. वाइस एडमिरल देशमुख वीजेटीआई, मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं और वह साल 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे. वहीं वाइस एडमिरल बी शिवकुमार युद्धपोत उत्पादन और खरीद नियंत्रक के रूप में कार्यभार संभाला है.  


Q :  

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के किस शहर में बालिकाओं के लिए पहले सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया?

(A) वाराणसी

(B) मथुरा

(C) लखनऊ

(D) मुरादाबाद


Correct Answer : B
Explanation :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृन्दावन में बालिकाओं के लिए पहले सैनिक स्कूल 'संविद गुरुकुलम' (Samvid Gurukulam) सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया. सरकार ने साल 2019 में इस तरह के 100 नए सैनिक स्कूलों की स्थापना की पहल की थी, जिनमें से 42 विद्यालय स्थापित किए जा चुके हैं. इसके तहत गैर सरकारी संगठनों/निजी/राज्य सरकारी विद्यालयों के साथ साझेदारी की गयी है.   


Q :  

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अफगानिस्तान में शांति के लिए किसे विशेष दूत बनाया गया है?

(A) नरेंद्र मोदी

(B) हामिद करजई

(C) जो बाइडन

(D) एस जयशंकर


Correct Answer : B
Explanation :

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अफगानिस्तान में शांति के लिए विशेष दूत के तौर पर नामित किया गया है. चीन और रूस सुरक्षा परिषद में लाये गए इस प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहे, जबकि 13 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया. गौरतलब है कि साल 2021 में तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा किया था.


Q :  

अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

(A) विनय सागर

(B) विवेक श्रीवास्तव

(C) अभिषेक सिंह

(D) अशोक खेमका


Correct Answer : B
Explanation :

केन्द्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने हाल ही में अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड के महानिदेशक के रूप में गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी विवेक श्रीवास्तव की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड गृह मंत्रालय के तहत कार्य करता है.  


Q :  

भारत का पहला पनडुब्बी पर्यटन किस राज्य में शुरू किया जायेगा?

(A) ओडिशा

(B) महाराष्ट्र

(C) गुजरात

(D) केरल


Correct Answer : C
Explanation :

गुजरात सरकार देश का पहला पनडुब्बी पर्यटन शुरू करने जा रहा है. यह प्रोजेक्ट द्वारका शहर के तट पर एक छोटे से द्वीप बेट द्वारका के आसपास शुरू की गयी है. इसके लिए गुजरात सरकार ने मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) के साथ हाथ मिलाया है. इस प्रोजेक्ट के दिवाली 2024 से पहले शुरू होने की संभावना है. इस टूरिस्ट पनडुब्बी का भार लगभग 35 टन होगा और इसकी क्षमता 30 यात्रियों को ले जाने की होगी.


Q :  

स्कॉटिश जूनियर ओपन स्क्वैश अंडर-19 का टाइटल किस खिलाड़ी ने जीता?

(A) अनाहत सिंह

(B) जोशना चिनप्पा

(C) सौरव घोषाल

(D) आदित्य जगताप


Correct Answer : A
Explanation :

प्रतिभाशाली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह (Anahat Singh) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एडिनबर्ग में आयोजित 2023 स्कॉटिश जूनियर ओपन स्क्वैश में लड़कियों का अंडर-19 का खिताब अपने नाम किया है. उन्होंने फाइनल मुकाबले में रॉबिन मैकअल्पाइन को 11-6, 11-1, 11-5 के अंतर से हराया. वहीं लड़कियों के अंडर-11 वर्ग में दिव्यांशी जैन उपविजेता रहीं.


Q :  

हाल ही में किस देश का ड्रिलिंग जहाज मेंगजियांग पृथ्वी के आवरण की जांच करेगा?

(A) जापान

(B) चीन

(C) ऑस्ट्रेलिया

(D) अमेरिका


Correct Answer : B
Explanation :

चीन का ड्रिलिंग जहाज, मेंगज़ियांग, पृथ्वी के आवरण के अन्वेषण करेगा। चीन ने वैज्ञानिक अन्वेषण में एक महत्वपूर्ण क्षण का संकेत देते हुए अपना अभूतपूर्व महासागर ड्रिलिंग पोत, मेंगज़ियांग पेश किया है।


Q :  

हाल ही में कौनसे मंत्रालय ने तहरीक-ए-हुर्रियत को UAPA के तहत ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित किया है?

(A) गृह मंत्रालय

(B) वित्त मंत्रालय

(C) शिक्षा मंत्रालय

(D) सामाजिक मंत्रालय


Correct Answer : A
Explanation :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ''तहरीक-ए-हुर्रियत जम्मू-कश्मीर (TeH) को UAPA के तहत एक गैरकानूनी संघ घोषित किया गया है। यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने और इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए निषिद्ध गतिविधियों में शामिल है।


Q :  

हाल ही में कौनसी स्पेश एजेंसी पृथ्वी के करीब आने वाले क्षुद्रग्रह ‘एपोफिस’ का अध्ययन 13 अप्रैल, 2029 को करेगी ?

(A) इसरो

(B) रशियन स्पेश एजेंसी

(C) जापान स्पेस एजेंसी

(D) नासा


Correct Answer : D
Explanation :

नासा 13 अप्रैल, 2029 को पृथ्वी के करीब आने वाले क्षुद्रग्रह 'एपोफिस' का अध्ययन करेगा नासा ने एपोफिस का अध्ययन करने के लिए ओसिरिस-रेक्स को बेनू से पुनर्निर्देशित किया है, एक खगोलीय पिंड जिसके 13 अप्रैल, 2029 को 32,000 किमी की नजदीकी दूरी पर पृथ्वी के करीब आने की संभावना है।


Q :  

हाल ही में पीक आवर्स में सबसे अधिक बिजली की आपूर्ति करने वाला पहला राज्य कौनसाबना है?

(A) मध्यप्रदेश

(B) राजस्थान

(C) उत्तर प्रदेश

(D) पंजाब


Correct Answer : C
Explanation :

लखनऊ। पीक आवर्स में सबसे अधिक बिजली की आपूर्ति करने वाला यूपी अब देश का पहला राज्य बन गया है। 2023-24 में नवंबर तक यूपी में पीक आवर्स में सबसे अधिक 28284 मेगावाट बिजली की सप्लाई कर देश का शीर्ष राज्य बना।


Showing page 91 of 423

    Choose from these tabs.

    You may also like

    About author

    Rajesh Bhatia

    A Writer, Teacher and GK Expert. I am an M.A. & M.Ed. in English Literature and Political Science. I am highly keen and passionate about reading Indian History. Also, I like to mentor students about how to prepare for a competitive examination. Share your concerns with me by comment box. Also, you can ask anything at linkedin.com/in/rajesh-bhatia-7395a015b/.

    Read more articles

      Report Error: करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

    Please Enter Message
    Error Reported Successfully