करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

Rajesh Bhatia2 years ago 187.5K Views Join Examsbookapp store google play
Current Affairs Today - Latest Current Affairs Questions 2022
Q :  

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 से कितने लोगों को सम्मानित किया जायेगा?

(A) 2

(B) 3

(C) 4

(D) 3


Correct Answer : A
Explanation :

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा कर दी है. ये अवार्ड 09 जनवरी, 2024 को राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जायेंगे. इस बार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को प्रदान किये जायेंगे. वहीं इस बार 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा.        


Q :  

हाल ही में किस बैंक ने इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड इश्यू के जरिए 7,425 करोड़ रुपये जुटाए है?

(A) स्टेट बक ऑफ़ इंडिया

(B) एचडीएफसी बैंक

(C) पंजाब नेशनल बैंक

(D) फेडरल बैंक


Correct Answer : B
Explanation :

एचडीएफसी बैंक ने हाल ही में इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड इश्यू के जरिए 7,425 करोड़ रुपये जुटाए है. बैंक ने बुनियादी ढांचे और किफायती आवास परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए ये फंड जुटाए है. 7,425 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 1,00,000 रुपये अंकित मूल्य के 7,42,500 बांड जारी किए गए थे.


Q :  

मिस्र के राष्ट्रपति कौन है जिन्होंने तीसरी बार राष्ट्रपति का चुनाव जीता है?

(A) शेरिफ इस्माइल

(B) अब्देल फतह अल-सिसी

(C) इब्राहीम महलब

(D) मोहम्मद मुर्सी


Correct Answer : B
Explanation :

मिस्र में हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी (Abdel Fattah al-Sisi) ने तीसरी बार जीत दर्ज की है. अल-सिसी ने 89.6 प्रतिशत वोट के साथ चुनाव जीता. उनका अगला कार्यकाल अप्रैल में शुरू होगा और छह साल तक चलेगा.


Q :  

अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

(A) 18 दिसंबर

(B) 19 दिसंबर

(C) 20 दिसंबर

(D) 21 दिसंबर


Correct Answer : C
Explanation :

अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (International Human Solidarity Day) प्रतिवर्ष 20 दिसंबर को मनाया जाता है. इस दिवस पर लोग गरीबी, भूखमरी और बीमारियों को खत्म करने के तरीकों को अपनाने का संकल्प लेते है. 20 दिसंबर 2002 को यूएन ने विश्व एकजुटता कोष की स्थापना की थी.


Q :  

किसे हाल ही में भूटान के प्रतिष्ठित नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया?

(A) एस जयशंकर

(B) ममता बनर्जी

(C) जया बच्चन

(D) पूनम खेत्रपाल सिंह


Correct Answer : D
Explanation :

डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए भूटान के प्रतिष्ठित नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है. पूनम पंजाब कैडर की सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी है. भूटान किंग जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने भूटान के 116वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में उन्हें सम्मानित किया.


Q :  

हाल ही में भारत ने किस क्षेत्र में अपने पहले शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान की शुरुआत की है?

(A) आर्कटिक क्षेत्र

(B) प्रशांत क्षेत्र

(C) अंटार्कटिका क्षेत्र

(D) अटलांटिक क्षेत्र


Correct Answer : A
Explanation :

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आर्कटिक क्षेत्र के लिए भारत के पहले शीतकालीन वैज्ञानिक अभियान को हरी झंडी दिखाई. रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट आर्कटिक क्षेत्र में पहले शीतकालीन भारतीय अभियान में भाग लेगा. साल 2008 से, भारत आर्कटिक में 'हिमाद्रि' नामक एक अनुसंधान केंद्र संचालित करता है जो ज्यादातर गर्मियों (अप्रैल से अक्टूबर) के दौरान संचालित होता है.    


Q :  

राष्ट्रीय भूविज्ञान डेटा रिपोजिटरी पोर्टल की किसने लांच किया?

(A) अनुराग ठाकुर

(B) स्मृति ईरानी

(C) आर के सिन्हा

(D) प्रह्लाद जोशी


Correct Answer : D
Explanation :

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय भूविज्ञान डेटा रिपोजिटरी पोर्टल को लांच किया साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण खनिजों पर रोड शो का शुभारंभ भी किया. यह पूरे भारत में भू-स्थानिक जानकारी तक पहुँचने, साझा करने और उसका विश्लेषण करने के लिए एक व्यापक ऑनलाइन प्लेटफार्म है. भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की स्थापना 1851 में मुख्य रूप से रेलवे के लिए कोयला भंडार खोजने के लिए की गई थी.


Q :  

किसने हाल ही में सभी अनिवार्य रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य “MSP” की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है?

(A) लोकसभा

(B) केंद्रीय मंत्रिमंडल

(C) राज्य सभा

(D) मंत्रिपरिषद


Correct Answer : B
Explanation :

रबी ऋतु की फसलें – रबी की फसलों की बुआई सामान्यतः अक्टूबर और नवम्बर के महीनों में होती है और इनकी कटाई अप्रैल से मई माह तक हो जाती है।

रबी ऋतु की प्रमुख फसलें – गेहूं, जौं, चना, सरसों, मटर, बरसीम, रिजका‌, हरा चारा, मसूर, आलू, राई,तम्‍बाकू, लाही, जई,  अलसी और सूरजमुखी आदि। रबी ऋतु की फसलें की बुआई के समय कम तापमान की आवश्यकता होती है, इसलिए इनकी बुआई शीत ऋतु में की जाती है। वहीं इनके पकतने के लिए शुष्‍क और गर्म वातावरण होना चाहिए।


Q :  

हाल ही में किस देश ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक साझेदारी की मेजबानी की?

(A) भारत

(B) फ्रांस

(C) अमेरिका

(D) अफ्रीका


Correct Answer : A
Explanation :

हाल ही में, भारत को जापान में अपने तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन में फ्रांस के निवर्तमान परिषद अध्यक्ष द्वारा 2022-23 के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ग्लोबल पार्टनरशिप (जीपीएआई) की अध्यक्षता सौंपी गई है। यह विकास दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की एक लीग, G20 की अध्यक्षता संभालने के तुरंत बाद हुआ है। टोक्यो इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला पहला एशियाई शहर है। बैठक में इन चार विषयों पर चर्चा हुई: जिम्मेदार एआई, डेटा प्रशासन, काम का भविष्य, नवाचार और व्यावसायीकरण।


Q :  

वार्षिक उत्सव ‘शार अमरतला टोरग्या’ हर साल किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) हिमाचल प्रदेश

(B) उत्तरप्रदेश

(C) मध्यप्रदेश

(D) अरुणाचल प्रदेश


Correct Answer : D
Explanation :

हाल ही मे अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पश्चिम कामेंग जिले में अरुणाचल प्रदेश, असम और भूटान के चौराहे पर एक छोटे से गांव बलेमू में थेगत्से सांगये चोई लॉन्ग मठ में वार्षिक शार अमरतला तोर्ग्या महोत्सव में भाग लिया।


Showing page 96 of 423

    Choose from these tabs.

    You may also like

    About author

    Rajesh Bhatia

    A Writer, Teacher and GK Expert. I am an M.A. & M.Ed. in English Literature and Political Science. I am highly keen and passionate about reading Indian History. Also, I like to mentor students about how to prepare for a competitive examination. Share your concerns with me by comment box. Also, you can ask anything at linkedin.com/in/rajesh-bhatia-7395a015b/.

    Read more articles

      Report Error: करेंट अफेयर्स टुडे - नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्न 2024

    Please Enter Message
    Error Reported Successfully