RRB NTPC रिजल्ट 2021: CBT-1 रिजल्ट और CBT-2 परीक्षा तिथि आउट!!

Nirmal Jangid2 years ago 1.4K Views Join Examsbookapp store google play
RRB NTPC Result 2021: CBT-1 Result & CBT-2 Exam Date Out

RRB NTPC 2021: आपको जानकर प्रसन्नता होगी की रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) ने 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक चलने वाली  RRB NTPC Exam 2021 (कम्प्यूटर आधारित परीक्षा-1) के लिए रिजल्ट की तिथि घोषित कर दी है। साथ ही, 05 दिसंबर 2021 को जारी एक ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से चयन प्रक्रिया के अगले चरण RRB NTPC CBT 2  के लिए टेंटेटिव तिथि भी डिक्लेयर कर दी गई है। हालांकि, कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए RRB NTPC परीक्षा तिथि आगे बढ़ायी जा सकती है।

यहां इस ब्लॉग में, हम रेलवे NTPC परीक्षा तिथि, अधिसूचना, RRB NTPC पोस्ट-वार रिक्ति विवरण,  RRB NTPC रिजल्ट प्रोसेस, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को पूर्ण रूप से कवर कर रहे हैं। NTPC रिक्ति 2021 और ऑनलाइन परीक्षाओं के अपडेट के लिए ब्लॉग को अंत तक पढ़ें ↴

RRB NTPC परीक्षा 2021 - महत्वपूर्ण तिथियां

रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के तहत जूनियर क्लर्क, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर और सीनियर टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, टिकट क्लर्क, स्टेशन मास्टर, ट्राफिक असिस्टेंट और गुड्स गार्ड समेत कुल 35,208 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उपरोक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1, CBT-2) , टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन / मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। गौरतलब कि पहले स्टेज की ऑनलाइन परीक्षा के लिए तकरीबन 1.26 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। उम्मीदवार यहां से महत्वपूर्ण तिथियों की जांच करें -

RRB NTPC ऑनलाइन आवेदन तिथि  01 मार्च से 31 मार्च 2019
RRB NTPC CBT 1 परीक्षा तिथियां
  1. फेज- I: 28 दिसंबर 2020 से 13 जनवरी 2021
  2. फेज- II: 16 से 30 जनवरी 2021
  3. फेज- III: 31 जनवरी से 12 फरवरी 2021
  4. फेज- IV: 15 फरवरी से 03 मार्च 2021
  5. फेज- V: 04 से 27 मार्च 2021
  6. फेज- VI: 01 से 08 अप्रैल 2021
  7. फेज- VII: 23 से 31 जुलाई 2021
RRB NTPC CBT 1आंसर की 16 अगस्त 2021 
RRB NTPC फाइनल आंसर की जनवरी 2022
RRB NTPC CBT 1 रिजल्ट और कटऑफ 15 जनवरी 2022 (टेंटेटिव)
RRB NTPC CBT 2 परीक्षा तिथि 14 से 18 फरवरी 2022
RRB NTPC CBT 2 रिजल्ट जल्द ही


RRB NTPC CBT 1 रिजल्ट 2021 हेतु तिथि घोषित

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार कोविड-19 स्थिति और सरकारी नियमों को ध्यान में रखते हुए RRB NTPC CBT-2 परीक्षा 14 से 18 फरवरी 2022 तक आयोजित की जानी है। अत: जो उम्मीदवार CBT-1 परीक्षा में क्वालिफाईंग हुए है, उन्हें CBT-2 में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, RRB NTPC रिजल्ट 2021 रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर 15 जनवरी 2022 तक घोषित किए जाने की संभावना है। RRB द्वारा दिये गए नोटिस की जांच करें -


RRB NTPC भर्ती 2019 -  35,208 रिक्तियां

बता दें कि 28 फरवरी 2019 को जारी नोटिफिकेशन के जरिये RRB द्वारा कुल 35,277 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी थी। लेकिन रिक्तियों संबंधी लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, RRB अब रेलवे NTPC परीक्षा के माध्यम से NTPC (नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी ) के पदों के लिए 35,208 रिक्तियों की भर्ती करेगा। चलिये अब RRB NTPC नोटिफिकेशन 2019 से जुड़ी रिक्ति विवरण की ओर नज़र डालते हैं -

  • RRB NTPC परीक्षा 2021 के लिए रिक्तियों में संशोधित किया गया है और RRB इलाहाबाद क्षेत्र से DLW  रिक्तियों को रद्द कर दिया गया है। इसलिए, RRB इलाहाबाद के लिए समग्र रिक्तियों में 4099 से 4030 तक कमी आई है।

I. स्नातक पदों के अंतर्गत 12 वीं (+2 चरण) के साथ या इसके समकक्ष परीक्षा और 18 से 30 वर्ष (01.07.2019 को) के बीच की आयु के लिए निम्न पद:

S. No.

Name of the post

Level in 7th CPC

Initial pay (Rs.)

Medical Standard

Total Vacancies(All RRBs)

1

Junior Clerk cum Typist

2

19900

C-2

4300

2

Accounts Clerk cum Typist

2

19900

C-2

760

3

Junior Time Keeper

2

19900

C-2

11

4

Trains Clerk

2

19900

A-3

592

5

Commercial cum Ticket Clerk

3

21700

B-2

4940

Grand Total

10603


II. स्नातक पदों के अंतर्गत विश्वविद्यालय की डिग्री की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के साथ या इसके समकक्ष और 18 से 33 वर्ष (01.07.2019 को) के बीच की आयु के लिए निम्न पद: -

S. No.

Name of the post

Level in 7th CPC

Initial pay (Rs.)

Medical Standard

Total Vacancies(All RRBs)

1

Traffic Assistant

4

25500

A-2

88

2

Goods Guard

5

29200

A-2

5748

3

Senior Commercial cum Ticket Clerk

5

29200

B-2

5638

4

Senior Clerk cum Typist

5

29200

C-2

2854

5

Junior Account Assistant cum Typist

5

29200

C-2

3147

6

Senior Time Keeper

5

29200

C-2

6

7

Commercial Apprentice

6

35400

B-2

259

8

Station Master

6

35400

A-2

6865

Grand Total

24605


RRB NTPC रिजल्ट 2021 की जांच कैसे करें ?

NTPC रिजल्ट 2021 के लिए कुछ महत्वपूर्ण स्टेप्स फॉलो करें: -

  • RRB की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in या rrcb.gov.in/rrbs.html  पर ब्राउज़ करें।
  • होम पेज पर RESULTS सेक्शन पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां अपने रीजन के अनुसार लिंक पर क्लिक करें। 
  • आवश्यकतानुसार अपना रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड डालें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन में आ जायेगा, उसे फ्यूचर रेफरेंस के लिए डाउनलोड कर लें।

नोट - उम्मीदवार इसके अतिरिक्त नीचे दी गई टेबल की सहायता से डायरेक्ट ही रिजल्ट लिंक प्राप्त कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक -

RRB NTPC रिजल्ट 2021 और RRB NTPC परीक्षा तिथि नोटिस

यहां क्लिक करें

स्टेज I CBTआंसर की नोटिस यहां क्लिक करें
RRB NTPC CBT 1 परीक्षा स्टेज I – फे़ज 1/फे़ज 2/फ़ेज 3/फे़ज 4/फे़ज 5/फे़ज 6फे़ज 7

RRB NTPC नोटिफिकेशन 2021

यहां क्लिक करें

RRB NTPC ऑफिशियल वेबसाइट

यहां क्लिक करें

निष्कर्ष:

रेलवे भर्ती बोर्ड हर वर्ष RRB NTPC और अन्य रेलवे परीक्षाओं का संचालन करता है और उम्मीदवारों को भारत में प्रतिष्ठित सरकारी क्षेत्र (भारतीय रेलवे) में शामिल होने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। RRB NTPC 2021 भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है जो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त है। हालांकि, NTPC के उम्मीदवारों के RRB NTPC रिजल्ट 2021 का इंतजार नए साल पर खत्म होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदावारों ने RRB NTPC CBT 1 में भाग लिया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगें।

RRB NTPC परीक्षा तिथि और रिजल्ट के बारे में हर नवीनतम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

ऑल द बेस्ट!!

Choose from these tabs.

You may also like

  Report Error: RRB NTPC रिजल्ट 2021: CBT-1 रिजल्ट और CBT-2 परीक्षा तिथि आउट!!

Please Enter Message
Error Reported Successfully