बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (Institute of Banking Personnel Selection – IBPS) पूरे भारत में RRB यानी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में प्रत्येक वर्ष अधिकारियों, क्लर्क और ट्रेनी की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करता हैं। IBPS ग्रुप-ए के माध्यम से आफिसर(स्केल l, ll और lll) तथा ग्रुप-बी के माध्यम से ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीटास्किंग) के लिए सबसे योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करता हैं। साथ ही आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा के तहत इन प्रतिष्ठित व उच्चर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को स्नातक पास होना अनिवार्य होता हैं। यहां आप आईबीपीएस आरआरबी के बारे मे नवीनतम नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, पात्रता आदि आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।